डीपीएस उदयपुर में विशेष जीवन कौशल हेतु उद्बोधन
उदयपुर। सनातन पाठशाला समिति, उदयपुर द्वारा दिल्ली पब्लिक स्कूल, उदयपुर में उद्बोधन सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ वैदिक मंगलाचरण एवं गणेश वंदना के साथ हुआ। विद्यालय के प्राचार्य श्री संजय नरवरिया ने समिति के पदाधिकारियों का उपरणा ओढ़ाकर एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर स्वागत किया। उन्होंने अपने स्वागत उद्बोधन में कहा कि सनातन धर्म हमारी सभ्यता और संस्कृति का मूल आधार है। उन्होंने यह भी कहा कि हिंदू धर्म के प्रमुख त्योहार दीपावली का मानव जीवन में विशेष महत्व है। यह जीवन में सत्य, अहिंसा, ईमानदारी व संस्कारों की जीत का पर्व है, जो जीवन को सकारात्मक…
