लेकसिटी साक्षी बनने जा रही है एक और बड़े आयोजन की
विभिन्न राज्यों के पर्यटन मंत्रियों की राष्ट्रीय कांफ्रेंस 14 व 15 को जिला कलक्टर ने बैठक कर व्यवस्था संबंधी दिए निर्देश उदयपुर, 10 अक्टूबर। बड़े स्तर के राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय आयोजनों के लिए प्रसिद्ध झीलों की नगर उदयपुर एक बार फिर राष्ट्रीय कार्यक्रम की मेजबानी करने जा रही है। देश के विभिन्न राज्यों के पर्यटन मंत्रियों की दो दिवसीय राष्ट्रीय कांफ्रेंस 14 व 15 अक्टूबर को बड़ी रोड स्थित होटल मेरिएट में आयोजित होने जा रही है। इस कांफ्रेंस में कई राज्यों के राज्यपाल, केंद्र शासित प्रदेशों के उपराज्यपाल, केंद्रीय पर्यटन मंत्री, राज्यों के पर्यटन मंत्री, भारत सरकार एवं राजस्थान…
