ऐश्वर्या कॉलेज में “टैलेंट हंट” कार्यक्रम का शुभारंभःरचनात्मकता, ऊर्जा और उत्साह से महका परिसर
उदयपुर। ऐश्वर्या कॉलेज उदयपुर में 6 दिवसीय “टैलेंट हंट” कार्यक्रम का भव्य उद्घाटन हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कर्नल धीरेंद्र सिंह थे। जिन्होंने दीप प्रज्वलन कर प्रतिभा महोत्सव की शुरुआत की। अतिथि सिंह ने अपने प्रेरक संबोधन में कहा कि विद्यार्थियों में असीम प्रतिभा और ऊर्जा छिपी होती है, जिसे ऐसे आयोजनों के माध्यम से सही दिशा मिलती है। उन्होंने कहा, टैलेंट केवल किताबों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह हमारे व्यवहार, रचनात्मकता और आत्मविश्वास में झलकता है। हमें हर अवसर को सीखने और खुद को बेहतर बनाने के रूप में अपनाना चाहिए। उन्होंने छात्रों को टीम भावना, अनुशासन और…
