श्री चित्रगुप्त सभा, माथुर समाज का 32 वां स्थापना दिवस एवं प्रतिभा सम्मान समारोह हर्षोल्लास से मनाया
75 वर्ष से अधिक आयु के 13 वरिष्ठजन,18 मेधावी छात्र- छात्राये ,57 भामाशाह, 12 विशिष्ट सम्मान एवं 20 विशेष सेवा सम्मान प्रदान किए गए | उदयपुर।दिनांक 14 अक्टूबर 2026 | श्री चित्रगुप्त सभा, माथुर समाज, की ओर से स्थापना दिवस एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सेक्टर-4 स्थित समाज भवन परिसर में हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। समारोह में समाज के मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनकी उपलब्धियों की सराहना की गई। इसके अतिरिक्त स्नातकोत्तर समकक्ष एवं उच्च शिक्षा में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करने वाले पांच विद्यार्थियों तथा जिला, राज्य, राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों और…
