सामुदायिक एवं व्यवहारिक विज्ञान महाविद्यालय में विश्व खाद्य दिवस पर खाद्य सुरक्षा एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
उदयपुर, 16 अक्टूबर 2026 । महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, उदयपुर के सामुदायिक एवं व्यवहारिक विज्ञान महाविद्यालय में विश्व खाद्य दिवस के अवसर पर खाद्य सुरक्षा एवं सुरक्षित खाद्य प्रथाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) द्वारा संचालित विभिन्न पहलों एवं डिजिटल माध्यमों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के विशेषज्ञ वक्ता डॉ. रवि, फूड एनालिस्ट, आर.एन.टी. मेडिकल कॉलेज, उदयपुर रहे। उन्होंने फूड सेफ्टी ऑन व्हील्स, फासकोरस ऐप, फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया एप, क्लीन स्ट्रीट फूड हब सर्टिफिकेशन, भोग सर्टिफिकेशन तथा घरेलू स्तर पर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की प्रारंभिक जांच के लिए DART ऐप से संबंधित वीडियो के माध्यम…
