UdaipurViews

पर्युषण आत्मा के समीप रहने का पर्वःडॉ. सुरेन्द्र मुनि

पर्युषण आत्मा के समीप रहने का पर्वःडॉ. सुरेन्द्र मुनि

उदयपुर। महावीर समवशरण सभागार में धर्मसभा को संबोधित करते हुए डॉ. सुरेन्द्र मुनि ने 8 सितंबर से प्रारंभ होने वाले पर्युषण पर्व को आत्मचिंतन एवं आत्मशुद्धि का पर्व बताया। उन्होंने कहा कि अहिंसा, सदाचार, अपरिग्रह, क्षमा, संयम एवं सीमित उपभोग का चिंतन जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाता है। व्यक्ति को अपनी भूलों का प्रायश्चित कर वैर-द्वेष त्यागते हुए आत्मा के समीप रहने का प्रयास करना चाहिए। प्रवर्तक डॉ. राजेन्द्र मुनि ने पर्युषण को आत्मा का उत्सव बताते हुए आठ दिनों में धार्मिक एवं आध्यात्मिक साधना, तप और त्याग करने का आह्वान किया। इस अवसर पर उपाध्याय रमेश मुनि एवं मुनि…
Read More
हलवाई बंधुओं का सम्मान समारोह

हलवाई बंधुओं का सम्मान समारोह

जिनके हुनर से महकती हैं खुशियां, उन हलवाई बंधुओं को मिलेगा सम्मान हलवाई व्यापार कल्याण संघ का सम्मान समारोह एवं स्नेह मिलन 16 सितंबर को अशोक ग्रीन में उदयपुर। शादी हो या सामाजिक समारोह, धार्मिक आयोजन हो या पारिवारिक उत्सवकृहर आयोजन की मिठास और स्वाद को यादगार बनाने में हलवाई बंधुओं की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। घंटों मेहनत कर अपनी पाककला से स्वादिष्ट व्यंजन तैयार करने वाले इन कर्मठ कारीगरों और व्यापारियों के सम्मान में हलवाई व्यापार कल्याण संघ की ओर से सम्मान समारोह एवं स्नेह मिलन आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम 16 सितंबर को अशोक ग्रीन में होगा। संघ के…
Read More
130 जोड़ों ने श्रद्धाभाव से किया उवसग्गहरं महापूजन

130 जोड़ों ने श्रद्धाभाव से किया उवसग्गहरं महापूजन

कृष्णगिरी पीठाधीश्वर वसंत विजयानंद गिरी महाराज के मंत्रोच्चारों से गूंजा दादाबाड़ी, करीब 500 श्रद्धालुओं ने किए गुरुदेव के दर्शन उदयपुर। श्री जैन श्वेतांबर वासुपूज्य महाराज मंदिर ट्रस्ट एवं श्री चातुर्मास व्यवस्था समिति के संयुक्त तत्वावधान में मेवाड़ मोटर्स लिंक रोड स्थित दादाबाड़ी में रविवार को कृष्णगिरी पीठाधीश्वर वसंत विजयानंद गिरी महाराज एवं साध्वी डॉ. विद्युतप्रभाश्रीजी के सानिध्य में उवसग्गहरं महापूजन का भव्य एवं आध्यात्मिक आयोजन हुआ। महापूजन में 130 जोड़ों ने श्रद्धापूर्वक भाग लेकर आयोजन को यादगार बना दिया। गुरुदेव वसंत विजयानंद गिरी महाराज के मुखारविंद से हुए मंत्रोच्चारों से पूरा दादाबाड़ी परिसर भक्तिमय हो उठा। शुद्ध मन से की…
Read More
वार्ड 12 निर्दलीय प्रत्याशी यतेंद्र दाधीच का सघन जनसंपर्क

वार्ड 12 निर्दलीय प्रत्याशी यतेंद्र दाधीच का सघन जनसंपर्क

एकलव्य और चंपा कॉलोनी सहित कई क्षेत्रों में किया घर-घर सम्पर्क क्षेत्रवासियों की सुनी समस्या, जल्द निस्तारण का वादा उदयपुर। चुनाव चिन्ह ‘कोट’ के साथ चुनावी मैदान में उतरे वार्ड—12 प्रत्याशी यतेंद्र दाधीच ने क्षेत्र के विकास और जनसमस्याओं के निस्तारण को लेकर अपना जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। इसी क्रम में उन्होंने एकलव्य कॉलोनी, अमर नगर, गणगौर कॉम्प्लेक्स और चंपा कॉलोनी, पूर्बिया कॉलोनी में घर-घर जाकर सीधे नागरिकों से संवाद साधा और क्षेत्र की ज्वलंत समस्याओं को दर्ज किया। पूर्बिया कॉलोनी में लम्बे समय से लम्बित पडा नाले का निर्माण का पूर्ण कराने का क्षेत्रवासियों को दिया आश्वासन।…
Read More
सीएम भजनलाल शर्मा ने उदयपुर में किया रोड शो, उमडे भाजपा कार्यकर्ता

सीएम भजनलाल शर्मा ने उदयपुर में किया रोड शो, उमडे भाजपा कार्यकर्ता

उदयपुर। नगर निगम चुनाव के प्रचार प्रसार के बीच शनिवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शाम को उदयपुर पहुंचे और चुनाव मैदान में उतरे भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में रोड शो किया। इस दौरान पूरे जिले भर से बडी संख्या में भाजपा नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता उमडे और रोड शो में हिस्सा लिया। रोड शो की तैयारियों को लेकर पूर्व मंत्री राजेंद्र सिंह राठौड बीते दो तीन दिन से उदयपुर में डेरा डाले हुए व्यवस्थाएं संभाले हुए थे। रोड शो को सफल बनाने के लिए पार्टी द्वारा जिले भर में पार्टी पदाधिकारियों को अधिकाधिक संख्या में कार्यकर्ताओं को लाने…
Read More
फार्मेसी में शोध-नवाचार पर जोर, नर्सिंग विद्यार्थियों ने किया शिक्षकों का सम्मान

फार्मेसी में शोध-नवाचार पर जोर, नर्सिंग विद्यार्थियों ने किया शिक्षकों का सम्मान

शिक्षक दिवस पर जर्नादन राय नागर राजस्थान विद्यापीठ में फार्मेसी एवं नर्सिंग विभागों में हुए विविध आयोजन उदयपुर, 5 सितंबर। जनार्दन राय नागर राजस्थान विद्यापीठ (डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी) में शिक्षक दिवस के अवसर पर फार्मेसी एवं नर्सिंग विभाग द्वारा विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। फार्मेसी विभाग में बी.फार्मेसी के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए “फार्मेसी में विभिन्न करियर एवं उभरते आयाम” विषय पर परिचयात्मक एवं करियर उन्मुखी कार्यशाला आयोजित हुई। मुख्य अतिथि कुलपति प्रो. मंजू मांडोत ने विद्यार्थियों को पाठ्यक्रम आधारित अध्ययन के साथ शोध, नवाचार, प्रयोग एवं कौशल विकास पर ध्यान देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि फार्मेसी…
Read More
हर व्यक्ति और परिस्थिति में छिपा है सीखने का अवसर : प्रशांत अग्रवाल

हर व्यक्ति और परिस्थिति में छिपा है सीखने का अवसर : प्रशांत अग्रवाल

उदयपुर। नारायण सेवा संस्थान में शनिवार को ‘अपनों से अपनी बात’ समारोह संस्थान अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल के सानिध्य में हुआ। इसमें उपचारित दिव्यांगजन, मोबाइल, कंप्यूटर एवं सिलाई प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रशिक्षणार्थियों सहित देशभर से उपचार के लिए आए रोगी और उनके परिजन शामिल हुए। प्रशांत अग्रवाल ने गुरु-शिष्य परंपरा पर प्रकाश डालते हुए भगवान कृष्ण और महर्षि सांदीपनी तथा रामकृष्ण परमहंस और स्वामी विवेकानंद के गुरु-शिष्य संबंधों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि गुरु केवल ज्ञान देने वाला नहीं, बल्कि जीवन को सही दिशा देने वाला मार्गदर्शक होता है। शिष्य का धर्म है कि वह गुरु से मिले ज्ञान,…
Read More
वर्ल्ड वल्चर (गिद्ध) अवेरनेस डे पर बर्ड पार्क में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित

वर्ल्ड वल्चर (गिद्ध) अवेरनेस डे पर बर्ड पार्क में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित

उदयपुर, 5 सितम्बर। वन विभाग (वन्यजीव), डब्ल्यू डब्ल्यू एफ-इंडिया तथा ग्रीन पीपल सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में वर्ल्ड वल्चर अवेरनेस डे-2026 के उपलक्ष्य में समारोह का आयोजन शनिवार को गुलाब बाग स्थित बर्ड पार्क में आयोजित हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त मुख्य वन संरक्षक एवं सदस्य, राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण राहुल भटनागर थे। कार्यक्रम का उद्देश्य वल्चर (गिद्ध) संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना तथा समाज में वन्यजीव संरक्षण के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करना रहा। समारोह में उप वन संरक्षक (वन्यजीव), अनुराग कुमार भटनागर ने अतिथियों, अध्यापकों एवं विद्यार्थियों का कार्यक्रम में सहभागिता के लिए स्वागत एवं धन्यवाद किया।…
Read More
फतेहसागर झील बनी अंतरराष्ट्रीय आकर्षण का केंद्र

फतेहसागर झील बनी अंतरराष्ट्रीय आकर्षण का केंद्र

काजकिस्तान संघ के सेक्रेटरी जनरल अदलेट कुसमानोव व एशियन कायाकिंग अध्यक्ष प्रशान्त कुशवाह बोले, दुनिया में नहीं देखा ऐसा प्राकृतिक जलक्रीड़ा स्थल उदयपुर, 5 सितम्बर। झीलों की नगरी उदयपुर को अंतरराष्ट्रीय जलक्रीड़ा हब के रूप में स्थापित करने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल करते हुए एशियन एवं भारतीय कायाकिंग एवं कैनोईंग संघ के अध्यक्ष प्रशान्त कुशवाह के नेतृत्व में एक उच्चस्तरीय अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधिमंडल उदयपुर पहुंचा। राजस्थान कायाकिंग एवं कैनोईंग संघ के चेयरमैन चन्द्रगुप्त सिंह चौहान ने बताया की प्रतिनिधिमंडल में कजाकिस्तान कायाकिंग एवं कैनोईंग संघ के सेक्रेटरी जनरल अदलेट कुसमानोव, एशियन कैनो कंफेडरेशन की चीफ एडवाइजर स्नेह निगम, मिस्टर…
Read More
अनुकूलता में राग और प्रतिकूलता में द्वेष से बढ़ता है कर्मबंधनःसाध्वी विद्युतप्रभा

अनुकूलता में राग और प्रतिकूलता में द्वेष से बढ़ता है कर्मबंधनःसाध्वी विद्युतप्रभा

कृष्णगिरी पीठाधीश्वर वसंत विजयानंद गिरी महाराज के आगमन पर हुआ भव्य स्वागत उदयपुर। वासुपूज्य मंदिर दादाबाड़ी में शनिवार सुबह कृष्णगिरी पीठाधीश्वर वसंत विजयानंद गिरी महाराज के आगमन पर सैकड़ों श्रावकों ने बैंड-बाजे के साथ भव्य अगवानी की। महाराज श्री ने मंदिर पहुंचकर भगवान के दर्शन किए। रविवार को मुनिश्री के सान्निध्य में उवसग्गहरं महापूजा का आयोजन होगा। नियमित आध्यात्मिक प्रवचन में साध्वी विद्युतप्रभा श्रीजी आदि ठाणा-6 ने कहा कि जीवन में आने वाली अनुकूलता और प्रतिकूलता किसी दूसरे व्यक्ति के कारण नहीं, बल्कि हमारे स्वयं के कर्मों के परिणामस्वरूप आती है। पुण्य कर्म का उदय होने पर अनुकूल परिस्थितियां प्राप्त…
Read More
error: Content is protected !!