उदयपुर 8 जून। डाइट की वार्षिक कार्य योजना सत्र 2026-27 की अनुमोदित गतिविधि अंतरजिला डाइट अवलोकन के तहत आज डाइट डूंगरपुर के अधिकारियों के एक दल ने प्रधानाचार्य लक्ष्मीकांत चौबीसा के नेतृत्व में डाइट उदयपुर का अवलोकन किया।
डाइट उदयपुर की प्रिंसिपल शीला काहाल्या के अनुसार इस दौरान संस्थान के योजना एवं प्रबंधन प्रभाग की प्रभागाध्यक्ष डॉ मृदुला तिवारी द्वारा दल के सदस्यों को डाइट उदयपुर के विभिन्न प्रभागों की गतिविधियों से अवगत कराया गया।
डीएलएड कक्षों का अवलोकन कर प्रधानाचार्य डूंगरपुर ने छात्रों से संवाद भी किया उन्होंने एआई के उपयोग के बारे में बताया, साथ ही स्मार्ट बोर्ड का उपयोग अध्यापन में किस तरीके से किया जा रहा है इस पर भी प्रश्नोत्तर किए।
डाइट उदयपुर द्वारा प्रत्येक कार्यक्रम का मीडिया कवरेज और उसका संकलन देखकर वे अभिभूत हुए, साथ ही साथ डब्ल्यूई की व्यावसायिक लैब एवं इक्कीसवीं सदी के कौशल संबंधी प्रयोगशाला व स्वच्छ परिसर को देखकर प्रशंसा भी की।
इस मौके पर डाइट डूंगरपुर के 6 सदस्यीय दल ने पुस्तकालय , डीएलएड छात्रों की कक्षा कक्षीय गतिविधियों,शैक्षिक प्रोद्योगिकी, सेवारतप्रभाग, सेवा पूर्व प्रभाग, सीएमडीई, कार्यानुभव प्रभाग के साथ पी एंड प्रभाग की जानकारी ली।
दल में प्रधानाचार्य लक्ष्मीकांत चौबीसा के अतिरिक्त दीपक चौबीसा,धर्मेश कुमार जैन, राजेश कुमार चौबीसा,रितेश कुमार पंड्या शामिल थे। यहां से दल के सदस्य डाइट माउंट आबू के लिए रवाना हुए।
डाइट डूंगरपुर के अधिकारियों ने जानी डाइट उदयपुर की गतिविधिया
