फ़तेह सागर की पाल पर नुक्कड़ नाटक के जरिए स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश
उदयपुर, 22 सितंबर 2026। पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र उदयपुर संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत मंगलवार को उदयपुर के ऐतिहासिक एवं प्रसिद्ध पर्यटन स्थल फ़तेह सागर की पाल पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से कलाकारों ने स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, स्वास्थ्य जागरूकता और शहर की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम में पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र के निदेशक डॉ. अश्विन एम. दलवी के मार्गदर्शन में कलाकारों ने प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। नुक्कड़ नाटक में करीब 12 कलाकारों ने भाग लिया। कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति के माध्यम…
