संसार की नश्वरता समझकर आत्म-ज्ञान की ओर बढ़ेंःडॉ. सुरेन्द्र मुनि
उदयपुर, 22 सितंबर। श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ के तत्वावधान में देवेंद्र धाम स्थित महावीर समवशरण में धर्मसभा आयोजित हुई। डॉ. सुरेन्द्र मुनि ने कहा कि अज्ञान को केवल ज्ञान के प्रकाश से दूर किया जा सकता है। संसार में मानव के परिभ्रमण का प्रमुख कारण उसका अज्ञान है। उन्होंने कहा कि मनुष्य की इच्छाओं का कोई अंत नहीं होता। अज्ञान के कारण वह नश्वर पदार्थों को स्थायी मानकर उन्हें पाने में जीवन लगा देता है, जबकि संसार के सभी भौतिक पदार्थ यहीं रह जाते हैं। भक्तामर स्तोत्र के रचयिता आचार्य मानतुंग जी का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि…
