डीपीएस स्कूल में तीन दिवसीय दीपावली पर्व मनाया

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

उदयपुर। दिल्ली पब्लिक स्कूल, उदयपुर में दीपावली का पर्व तीन दिवसीय भव्य एवं हर्षाेल्लासपूर्ण आयोजनों के साथ मनाया गया। विद्यालय के विभिन्न विंग्स में आयोजित उत्सव ने पूरे परिसर को उमंग, उत्साह और दीपावली की मनमोहक छटा से आलोकित कर दिया।
इस अवसर पर विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, मधुर गीतों, मनमोहक नृत्यों, कविता पाठ एवं समूहगान के माध्यम से दीपावली के उल्लास को जीवंत कर दिया। नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों ने आकर्षक वेशभूषा और रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से सभी का मन मोह लिया। रंगोली निर्माण, दीप सज्जा एवं विभिन्न कलात्मक गतिविधियों ने उत्सव में चार चाँद लगा दिए।
उत्सव के दौरान विद्यार्थियों को दीपावली के सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक महत्व से परिचित करवाते हुए प्रेम, सद्भाव, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और खुशियाँ बाँटने का संदेश दिया गया।
प्रो-वाइस चेयरमैन गोविंद अग्रवाल ने अपने प्रेरणादायक संदेश के माध्यम से दीपावली की शुभकामनाएँ देते हुए सभी को प्रेम, सकारात्मकता एवं खुशियाँ बाँटने का संदेश दिया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री संजय नरवरिया ने भी अपने संदेश में दीपावली के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को सुरक्षित,पर्यावरण-अनुकूल एवं खुशियों भरी दीपावली मनाने के लिए प्रेरित किया। डीपीएस उदयपुर ने इस दीपावली यह संदेश दिया कि सच्चा उत्सव वही है, जहाँ ज्ञान का प्रकाश हो, हृदय में प्रेम हो और हर चेहरे पर मुस्कान हो।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!