ढाई वर्ष भटके श्रीनाथजी, साक्षी बनने पैदल चले गोपालजी : प्रशांत अग्रवाल
उदयपुर, 22 सितंबर। नारायण सेवा संस्थान के अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल के सानिध्य में वर्ल्ड ऑफ ह्यूमैनिटी में आस्था चैनल पर प्रसारित ‘अपनों से अपनी बात’ कार्यक्रम में जलझूलनी एकादशी पर भगवान श्रीनाथजी, साक्षी गोपाल और भक्त सेना से जुड़े भक्तिपूर्ण प्रसंग सुनाए गए।उन्होंने बताया कि करीब साढ़े तीन सौ वर्ष पूर्व औरंगजेब के शासनकाल में ब्रज के मंदिरों को तोड़े जाने लगे। गोवर्धन से श्रीनाथजी को सुरक्षित स्थान पर ले जाने के लिए सेवकों ने बैलगाड़ी से यात्रा शुरू की। आगरा, कोटा, बूंदी, पुष्कर, किशनगढ़ होते हुए रथ जोधपुर के पास चौपासनी तक पहुँचा। कई स्थानों पर शरण की प्रार्थना…
