बद्रीनाथद्रीनाथ धाम (चित्तौड़गढ़) में 9 दिनों तक रही गरबे की धूम; मां बगलामुखी के दरबार में उमड़ा श्रद्धा का महासैलाब

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

चित्तौड़गढ़ (राजस्थान): राजस्थान की ऐतिहासिक एवं धर्मनगरी चित्तौड़गढ़ स्थित बद्रीनाथ धाम में शारदीय नवरात्र पर्व अत्यंत धूमधाम, अपार श्रद्धा और आध्यात्मिक उल्लास के साथ संपन्न हुआ। नौ दिनों तक चले इस धार्मिक महोत्सव के दौरान धाम स्थित मां बगलामुखी मंदिर प्रांगण भक्ति, सत्संग, भजनों की स्वर लहरियों और डांडिया की ताल से लगातार गुंजायमान रहा।

डांडिया और गरबे की रही धूम; प्रतियोगिताओं में बच्चों ने दिखाए जौहर-महोत्सव के दौरान राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात, हरियाणा और दिल्ली सहित देश के विभिन्न राज्यों से आए श्रद्धालुओं ने पारंपरिक परिधानों में गरबा और डांडिया का आनंद लिया। इस दौरान आयोजित रोमांचक सांस्कृतिक व खेल प्रतियोगिताओं में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिन्हें बाद में पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया।

महाआरती, सर्वकल्याण यज्ञ और सिद्ध ध्यान अनुष्ठान –ऋषिकेश से पधारे प्रकांड विद्वान पंडित आकाश जुयाल एवं आचार्य पीठ द्वारा नौ दिनों तक प्रतिदिन मां भगवती की भव्य महाआरती संपन्न कराई गई। पंडित आकाश जुयाल ने बताया कि “शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर जो भी साधक या भक्त मां बगलामुखी के चरणों में बैठकर ध्यान लगाता है, माता रानी उसे सुख, शांति, समृद्धि और आरोग्य प्रदान करती हैं।”

नवमी तिथि के अवसर पर श्रद्धालुओं ने महाहवन में आहुतियां देकर विश्व कल्याण व मंगल की कामना की। साथ ही, स्वयंभू मां कामाख्या देवी के श्रीचरणों में बैठकर भक्तों ने विशेष कष्ट निवारण यज्ञ में हिस्सा लिया।

संतों का मिला सानिध्य; कई गणमान्य हस्तियां रहीं मौजूद- कार्यक्रम के दौरान मेवाड़ धर्म शिरोमणि श्री श्री रोहित गोपाल भैया जी ने उपस्थित जनसैलाब को अपना पावन आशीर्वाद प्रदान किया। ‘सर्वहिताय चैरिटेबल ट्रस्ट’ के सचिव राहुल शर्मा ने बताया कि श्रद्धालुओं में यह अटूट विश्वास है कि चित्तौड़गढ़ स्थित इस बद्रीनाथ धाम दरबार में सच्चे मन से मांगी गई हर मुराद और मन्नत अवश्य पूरी होती है।

महोत्सव के इस पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री श्रवण सिंह राव, ओम गोयल, अशोक जिंदल, रामवीर राघव, अशोक खींची एवं राहुल मनराल सहित कई वरिष्ठ समाजसेवी, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!