बीसीआई पिनेकल की उदयपुर में भव्य शुरुआत, डवलपमेंट, लर्निंग और लॉन्ग-टर्म बिजनेस रिलेशनशिप्स पर करेंगे काम : सीए अंशुल मोगरा

लेकसिटी के बिजनेसमैन और प्रोफेशनल्स को मिलेगा मजबूत प्लेटफॉर्म: मुकेश माधवानी

उदयपुर। झीलों की नगरी में गुरुवार शाम बिजनेस नेटवर्किंग और प्रोफेशनल कनेक्टिविटी का एक नया अध्याय जुड़ गया, जब सुभाष नगर स्थित ओरिएंटल पैलेस रिज़ॉर्ट में बिजनेस सर्कल इंटरनेशनल के नए चैपटर ‘बीसीआई पिनेकल – अ गेटवे टू द टॉप’ का भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या मेंबर्स और विज़िटर्स ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

बीसीआई के फाउंडर एवं चेयरमैन मुकेश माधवानी ने बताया कि बीसीआई ने हाल ही में अपने सफल दो वर्ष पूरे किए हैं और इतने कम समय में संगठन ने उदयपुर के बिजनेस जगत में एक मजबूत और भरोसेमंद पहचान बनाई है। उन्होंने कहा कि बीसीआई का उद्देश्य हमेशा से बिजनेस को केवल कनेक्ट करना नहीं, बल्कि उसे ग्रोथ के लिए सही दिशा देना रहा है। पिनेकल चैप्टर इसी विजन को आगे बढ़ाने का एक महत्वपूर्ण कदम है, जो शहर के उद्यमियों को एक उच्च स्तरीय नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म प्रदान करेगा।

पिनेकल चैप्टर के प्रेसीडेंट सीए अंशुल मोगरा ने बताया कि आज के प्रतिस्पर्धी दौर में अकेले बिजनेस करना चुनौतीपूर्ण होता जा रहा है, ऐसे में एक स्ट्रक्चर्ड और ट्रस्ट-बेस्ड नेटवर्क की जरूरत पहले से कहीं अधिक है। उन्होंने कहा कि बीसीआई पिनेकल का फोकस केवल रेफरल्स तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि यह सदस्यों के समग्र विकास, लर्निंग और लॉन्ग-टर्म बिजनेस रिलेशनशिप्स पर काम करेगा। सही नेटवर्क, सही सोच और सही सिस्टम के साथ कोई भी बिजनेस नई ऊंचाइयों तक पहुंच सकता है।

सेक्रेटरी शालिनी भटनागर ने बताया कि बीसीआई पिनेकल एक ऐसा मंच है, जहां हर सदस्य को समान अवसर मिलेगा—चाहे वह नया उद्यमी हो या अनुभवी बिजनेसमैन। उन्होंने कहा कि यहां सीखने, सिखाने और साथ मिलकर आगे बढ़ने की संस्कृति को बढ़ावा दिया जाएगा, जिससे एक सशक्त और सहयोगी बिजनेस कम्युनिटी का निर्माण हो सके।

ट्रेजरर वात्सल्य सोनी ने बैठक में बताया कि बीसीआई पिनेकल की कार्यप्रणाली, मेंबरशिप प्रक्रिया और फीस स्ट्रक्चर को पूरी पारदर्शिता और प्रोफेशनल तरीके से तैयार किया गया है। उन्होंने उपस्थित मेंबर्स और विज़िटर्स को विस्तार से चैप्टर के संचालन, नियमों और फायदे के बारे में जानकारी दी, ताकि सभी लोग इसे समझकर सक्रिय रूप से जुड़ सकें और इसका अधिकतम लाभ ले सकें।

कार्यक्रम के अंत में फेलोशिप डिनर का आयोजन हुआ, जहां सभी प्रतिभागियों ने एक-दूसरे से बातचीत की,अपने अपने बिजनेस के बारे में बताया और भविष्य की संभावनाओं पर चर्चा की। आयोजन की खास बात यह रही कि हर प्रतिभागी को अपने बिजनेस के बारे में विस्तार से बताने का अवसर मिला। इस इंटरएक्टिव सेशन के दौरान सभी सदस्यों ने अपने-अपने कार्यक्षेत्र, सेवाओं और विशेषज्ञता को साझा किया, जिससे एक-दूसरे को समझने और संभावित सहयोग के नए रास्ते खुल सके।

इस अवसर पर फाउंडर एंड चैयरमेन मुकेश माधवानी, बीसीआई पिनेकल प्रेसीडेंट सीए अंशुल मोगरा, बीसीआई पिनेकेल सेक्रेटरी शालिनी भटनागर, बीसीआई पिनेकल ट्रेजरर वात्सल्य सोनी, बीसीआई अल्फा के प्रेसीडेंट देवेन्द्र सिंह करीर, बीसीआई उत्सव के प्रेसीडेंट संजीव पटवा, जनरल सेक्रेटरी आलोक गुप्ता, सेक्रेटरी हीना पथिक, रश्मि सिंघल, डॉ. रेखा सोनी, महेन्द्र कुमार शाह, साहिल शेख, नीलेश कुमार, आशीष शर्मा, नीतिश खोईवाल, भावना सिंह, पूनम सिंह, हैदर अली, राजकमल, दीपक जैन, रौनक जैन, गगन भट्ट, सुशील कुमार, सुधांशु, प्रियंका जोशी, अर्चना शक्तावत, दीपेश कुमार, पीयुष भंसाली, मोहम्मद साकिर, संजय गुप्ता, प्रकाश कुमार, इब्राहिम, नवदीप सिंह आदि उपस्थित थे।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!