महिलाओं ने निकाली जन आक्रोश महिला पदयात्रा, कांग्रेस के खिलाफ गरजा नारी शक्ति का स्वर

राहुल गांधी का किया पुतला दहन, महिला आरक्षण पर विपक्ष के विरोध के खिलाफ सड़कों पर उतरीं हजारों महिलाएं
नारी शक्ति का अपमान नही सहेगा हिन्दुस्तान
महिला आरक्षण ले कर रहेंगे, लेकर रहेंगे

उदयपुर 25 अप्रैल। नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन और महिला आरक्षण के मुद्दे पर कांग्रेस एवं विपक्षी दलों के विरोध के खिलाफ शनिवार को उदयपुर शहर की सड़कों पर महिलाओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा एवं सर्व समाज की महिलाओं के संयुक्त तत्वावधान में गत सप्ताह में लोकसभा में महिलाओं को लोकसभा व राज्य विधानसभा के चुनाव में 33ः आरक्षण से नारी अधिकार के लिए संसद में संविधान में 131वां संशोधन  के माध्यम से पेश महिला आरक्षण कानून में संशोधन तथा परिसीमन के लिए लाया गया था इसको कांग्रेस,समाजवादी पार्टी, तृणमूल कांग्रेस, डीएमके, आरजेडी शत अन्य विपक्षी दलों द्वारा इसे पास होने से रोक दिया इसको लेकर आज देश भर में चल रहे विरोध प्रदर्शन के तहत टाउन हॉल से जन आक्रोश महिला पदयात्रा निकाली गई, जिसमें शहर से लेकर ग्रामीण अंचलों तक की हजारों महिलाओं ने भाग लेकर महिला सम्मान और राजनीतिक भागीदारी की बुलंद आवाज उठाई।

हाथों में तख्तियां, बैनर और नारों के साथ निकली इस पदयात्रा में महिलाओं ने नारी शक्ति का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान, महिला आरक्षण लेकर रहेंगे, नारी के सम्मान में महिला है मैदान में,  जैसे गगनभेदी नारों से पूरे शहर का वातावरण गुंजायमान कर दिया।

रैली प्रभारी हंसा माली ने बताया कि पदयात्रा को भाजपा जिलाध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़, राज्यसभा सांसद चुन्नीलाल गरासिया, ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. अलका मुंदड़ा, प्रमोद सामर, पिंकी मांडावत, कोमल गहलोत,  पारस सिंघवी ने झंडी दिखाकर रवाना किया। टाउन हॉल से प्रारंभ हुई यह विशाल पदयात्रा बापू बाजार, देहलीगेट मार्ग होते हुए सूरजपोल चौराहे पहुंची, जहां महिलाओं ने कांग्रेस के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए विपक्ष के नेता राहुल गांधी का पुतला दहन किया।

सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि देश की यह यात्रा केवल विरोध नहीं, बल्कि देश की आधी आबादी के सम्मान, अधिकार और राजनीतिक भागीदारी की लड़ाई का जनघोष है। महिलाएं अब केवल वोट बैंक नहीं, बल्कि नीति निर्माण की निर्णायक शक्ति बनना चाहती हैं। इसके बावजूद कांग्रेस और विपक्ष ने महिला आरक्षण जैसे ऐतिहासिक विषय पर विरोध की राजनीति कर नारी शक्ति का अपमान किया है। वक्ताओं ने कहा कि भाजपा ने महिलाओं को पंचायत से संसद तक प्रतिनिधित्व देने का संकल्प लिया है, जबकि कांग्रेस ने हमेशा महिला सशक्तिकरण को केवल नारों तक सीमित रखा। वक्ताओं ने बताया कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम के तहत लोकसभा और विधानसभा में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने का प्रावधान है। वर्तमान में लोकसभा की 543 सीटों में महिलाओं की भागीदारी लगभग 14 प्रतिशत ही है, जबकि देश की कुल आबादी में महिलाओं की हिस्सेदारी लगभग 50 प्रतिशत है। ऐसे में महिला आरक्षण केवल राजनीतिक निर्णय नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय और लोकतांत्रिक संतुलन का विषय है। महिलाओं ने एक स्वर में कहा कि अब देश की नारी जाग चुकी है और अपने सम्मान, सुरक्षा व राजनीतिक अधिकारों के लिए हर संघर्ष को तैयार है। पदयात्रा के समापन पर महिलाओं ने संकल्प लिया कि महिला आरक्षण और नारी सम्मान के मुद्दे पर जनजागरण अभियान निरंतर जारी रहेगा तथा कांग्रेस के महिला विरोधी रवैये के खिलाफ गांव-गांव और वार्ड-वार्ड तक जनसंपर्क किया जाएगा। जन आक्रोश महिला पदयात्रा ने यह स्पष्ट संदेश दिया कि अब नारी शक्ति केवल मौन दर्शक नहीं, बल्कि परिवर्तन की सबसे सशक्त धुरी बन चुकी है।

मीडिया प्रभारी डॉ. सीमा चम्पावत ने बताया कि इस मौके पर महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष कविता जोशी, पूर्व महापौर रजनी डांगी, किरण तातेड, सुषमा कुमावत, महामंत्री पारस सिंघवी, डॉ. पंकज बोराणा, देवीलाल सालवी, दिग्विजय श्रीमाली, बाबुलाल ओड, कोमल गहलोत, सोनिका जैन,  विजयलक्ष्मी कुमावत, मंडल अध्यक्ष कन्हैया वैष्णव, रणजीत दिगपाल, अमृत मेनारिया, तुषार मेहता, अर्चना शर्मा , जिला उपाध्यक्ष करणसिंह शक्तावत, जगदीश शर्मा,  जिला मंत्री सिद्धार्थ शर्मा, हजारी जैन, प्रकाश अग्रवाल, गिरीश शर्मा,  अशोक शर्मा, जिला प्रवक्ता गोविंद दीक्षित, सुनील चौधरी ,मोहन पटेल, मोहन मीणा, कमलेश शर्मा,मुकेश जोशी, मण्डल महामंत्री राजमल चित्तौड़ा, सुनील व्यास ,गजेंद्र अग्रवाल, लक्ष्मण मीणा ,भगवतीलाल तेली, राकेश जैन, कृष्ण कांत कुमावत, परविंदर सिंह देवड़ा, मनीष चौहान,रतन गांछा, गोपाल सालवी, पूर्व मंडल अध्यक्ष दूल्हेसिंह देवड़ा, हिम्मत सिंह देवड़ा, राजकुमारी गन्ना, संतोष मेनारिया, सीमा साहू सहित सभी मंडलों के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, पूर्व जिला प्रमुख, पार्षद, प्रधान, महापौर ने रेली में शिरकत की।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!