ईएसआईसी अस्पताल में अस्पताल विकास समिति की चतुर्थ बैठक
स्थानीय परिवहन, विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपलब्धता और दवाओं सहित विभिन्न मुद्दों पर हुई चर्चा उदयपुर, 23 अक्टूबर। कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) अस्पताल के कॉन्फ्रेंस हॉल में गुरुवार को अस्पताल विकास समिति की चतुर्थ बैठक चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अनुराधा गहलोत की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में अस्पताल की व्यवस्थाओं, मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं तथा विभिन्न समस्याओं के समाधान पर चर्चा की गई। चिकित्सा अधीक्षक डॉ अनुराधा गहलोत ने बताया कि बैठक में स्थानीय परिवहन सुविधा, विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपलब्धता, बीमित व्यक्तियों की आधार आधारित पहचान, जलापूर्ति, दवाओं की उपलब्धता तथा वार्षिक निवारक स्वास्थ्य जांच जैसे महत्वपूर्ण विषयों…
