UdaipurViews

तनोट माता मंदिर क्षेत्र में पर्यटन सुविधाओं के लिए बीएसएफ को निःशुल्क भूमि आवंटित

तनोट माता मंदिर क्षेत्र में पर्यटन सुविधाओं के लिए बीएसएफ को निःशुल्क भूमि आवंटित

जयपुर, 10 दिसंबर। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने जैसलमेर स्थित तनोट माता मंदिर क्षेत्र में पर्यटन विस्तार के लिए सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) को निःशुल्क भूमि आवंटित की है। अब बीएसएफ द्वारा पर्यटन सुविधाओं में विस्तार के लिए विभिन्न निर्माण कार्य कराए जाएंगे। श्री गहलोत की इस स्वीकृति से पर्यटक मंदिर में दर्शन के साथ ही यहां बनने वाले इंटरप्रिटेशन सेंटर में सेना के अस्त्र-शस्त्र, स्थानीय कला व संस्कृति और गौरवशाली इतिहास को जान सकेंगे। इसके अलावा चित्र दीर्घा में सेना के शौर्य के साथ देश-विदेश की प्रमुख हस्तियों द्वारा की गई यात्राओं की झलक भी देखने को मिलेगी। यहां पर्यटकों…
Read More

केन्द्रीय सहकारी बैंकों में 551 पदों पर भर्ती की विज्ञप्ति जारी होगी

जयपुर, 10 दिसम्बर। रजिस्ट्रार सहकारिता, श्री मेघराज सिंह रतनू ने कहा कि केन्द्रीय सहकारी बैकों में कम्प्यूटर प्रोग्रामर, प्रबंधक एवं बैंकिग सहायक के रिक्त 551 पदों पर भर्ती की शीघ्र ही विज्ञप्ति जारी की जाएगी, ताकि बैंकों में होने वाले कार्यों में गति आ सके। उन्होंने कहा कि राजस्थान सहकारी भर्ती बोर्ड को बैंकों में रिक्त पदों पर भर्ती के लिए पदों की सूचना भेजी जा चुकी है।   श्री रतनू शनिवार को जयपुर जिले की ग्राम सेवा सहकारी समिति, धानक्या में सदस्य किसानों से रूबरू हो रहे थे। उन्होंने कहा कि इस वर्ष प्रदेश में 5 लाख नए किसानों को फसली ऋण वितरण का लक्ष्य रखा गया है।…
Read More

वर्ष 2023-24 बजट के लिए राज्य सरकार ने उद्यमियों से मांगे सुझाव

जयपुर, 10 दिसम्बर। राज्य के आगामी बजट (वित्तीय वर्ष 2023-24) के लिए राज्य के प्रमुख औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधियों से प्रमुख शासन सचिव, वित्त श्री अखिल अरोड़ा की अध्यक्षता शनिवार को शासन सचिवालय में आयोजित बैठक में सुझाव आमंत्रित किए गए। बैठक में राज्य के उद्योगों एवं व्यवसायियों को आगामी बजट में राहत प्रदान करने के लिए उनके द्वारा दिए गए सुझावों पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में श्री अरोड़ा ने कहा कि आगामी बजट को अधिक समावेशी, समयानुकूल और जनकल्याणकारी बनाने की दिशा में समाज के विभिन्न वर्गो से जो सुझाव लिए जा रहें है, उन सभी पर गंभीरतापूर्वक विचार-विमर्श कर उन्हें बजट में शामिल…
Read More
अवैध डोडा चूरा सप्लायर गिरफ्तार

अवैध डोडा चूरा सप्लायर गिरफ्तार

थाना कोटडाः-जिला पुलिस अधीक्षक, उदयपुर विकास शर्मा द्वारा अवैध मादक पदार्थो की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत कुंदन कंवरिया अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक,मुख्यालय व राजेष कसानावृताधिकारी वृत कोटडा के सुपरविजन में रामसिह थानाधिकारी, कोटडामय टीम द्वारा थाना बेकरिया के प्रकरण संख्या 217/2022 धारा 8/15,29एन डी पी एस एक्ट मेंअवैध डोडा चूरा सप्लायर शान्तिलाल पिता शोभालाल निवासी अरणीया, माली, निम्बाहेडा जिला चितौडगढको बाद पुछताछ गिरफ्तार कर प्रकरण में अग्रिम अनुसंधान जारी है। टीम सदस्यः 01. रामसिह थानाधिकारी, कोटडा, 02. महेन्द्रकुमार हैड कानि.1903 ,03. शम्भुलाल कानि.2362 ,04. अशोक कुमार कानि.448, 05. सुरेन्द्र कानि. चालक 3242
Read More
बैंक धोखाधडी के मामले में02साल से फरारअभियुक्त गिरफ्तार

बैंक धोखाधडी के मामले में02साल से फरारअभियुक्त गिरफ्तार

थाना कोटडाः दिनांक 21.07.2020 को प्रार्थी कमल सक्सेना क्षैत्रिय प्रबंधक राजस्थान मरुधरा ग्रामीण बैंक, उदयपर नेरिपोर्ट पेश की कि मै प्रार्थी राजस्थान मरुधरा ग्रामीण बैंक, उदयपुर का क्षैत्रिय प्रबंधक होकर उदयपुर क्षैत्र की समस्त बैंक शाखाओं का प्रबंधन व शिकायत निवारण कार्य मुझ प्रार्थी के जिम्मे है। विगत कुछ माह में राजस्थान मरुधरा ग्रामीण बैंक शाखा कोटडा, उदयपुर में कुछ अनियमिता एव गलत तरीके से ग्राहको के बचत खातो से पैसे निकालने की शिकायत प्राप्त हुई। जिस पर बैंक द्वारा विभागीय अन्वेषण किया गया। जिसमे राजस्थान मरुधरा ग्रमीण बैंक शाखा कोटडा में ग्राहको के बचत खातो मंे धन निकासी की…
Read More
लग्जरी कार से अवैध शराब परिवहन करते हुये 03 अभियुक्त गिरफ्तार, कार मय शराब के जब्त

लग्जरी कार से अवैध शराब परिवहन करते हुये 03 अभियुक्त गिरफ्तार, कार मय शराब के जब्त

उदयपुर। शहर के सुखेर थानान्तर्गत जिला पुलिस अधीक्षक, उदयपुर विकासशर्मा द्वारा अवैध शराब की धरपकड हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत ठाकुर चन्द्रशील अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक,शहर, उदयपुर एवं अभिषेक शिवहरे (आईपीएस) वृताधिकारी वृत नगर पश्चिम के सुपरविजन में संजय शर्मा थानाधिकारी, सुखेर के निर्देशन मंे कल दिनांक 09.12.2022 को मुखबीर की सुचना के आधार पर भरतलाल उनि प्रो. मय टीम के अम्बेरी पहुॅच नाकाबन्दी प्रारम्भ की गई। दौराने नाकाबन्दी सुचना के अनुसार एक सेन्ट्रो कार जिसके रजिस्टेªशन नम्बर एम एच 02 ए क्यू 2001 आई जिसे रूकवाया गया। जिसके अन्दर चालक के अलावा अन्य 02 व्यक्ति और बैठे हुये…
Read More
पश्चिमी क्षेत्र अन्तरविश्वविद्यालयी बॉस्केटबॉल (पुरूष) प्रतियोगिता 2022-23 का आगाज

पश्चिमी क्षेत्र अन्तरविश्वविद्यालयी बॉस्केटबॉल (पुरूष) प्रतियोगिता 2022-23 का आगाज

उदयपुर 10 दिसम्बर। उदयपुर की मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय की मेजबानी में अंतर विश्वविद्यालय वेस्ट जोन बॉस्केटबॉल प्रतियोगिता 2022-23 का आगाज हुआ। उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि केंद्रीय विधि आयोग के स्थाई सदस्य प्रो. आनंद पालीवाल व अध्यक्षता मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आई. वी. त्रिवेदी ने की। इस मौके पर मुख्य अतिथि प्रो. पालीवाल ने कहा मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के खिलाड़ियों के उत्थान के लिए भारत सरकार के सौजन्य से इंटरनेशनल स्वीमिंग पुल और सिंथेटिक एथलेटिक ट्रेक बनवाने की कोशिश कर रहे हैं। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आई. वी. त्रिवेदी ने इतनी बड़ी तादाद में खिलाड़ियों की संख्या को…
Read More
कायस्थ समाज के राष्ट्रीय अधिवेशन में आएंगे नेपाल के पूर्व उप प्रधानमंत्री बिमलेंद्र निधि

कायस्थ समाज के राष्ट्रीय अधिवेशन में आएंगे नेपाल के पूर्व उप प्रधानमंत्री बिमलेंद्र निधि

- 17-18 दिसंबर को उदयपुर में होगा अधिवेशन - नेपाल, अमेरिका, दुबई और कुवैत सहित 15 से अधिक देशों से आएंगे प्रतिनिधि - जदयू राष्ट्रीय सचिव एवं प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद भी करेंगे शिरकत - इनके अलावा मिस्टर वागले उर्फ अंजन श्रीवास्तव और भोजपुरी गीतों के प्रसिद्ध संगीतकार दीपश्रेष्ठ भी लेंगे भाग उदयपुर। उदयपुर में ग्लो‍बल कायस्थ कॉन्फ्रेंस की ओर से 17-18 दिसंबर को होने जा रहे कायस्थ समाज के राष्ट्रीय अधिवेशन में नेपाल के पूर्व उप प्रधानमंत्री बिमलेंद्र निधि शिरकत करने जा रहे हैं। इनके अलावा जदयू राष्ट्रीय सचिव एवं प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद, मिस्टर वागले उर्फ अंजन श्रीवास्तव…
Read More
यूटीबी चयनित 53 चिकित्सकों में 39 चिकित्सकों ने दी ज्वाइनिंग

यूटीबी चयनित 53 चिकित्सकों में 39 चिकित्सकों ने दी ज्वाइनिंग

अंतिम तिथि तक 14 चिकित्सकों ने नहीं दी ज्वाइनिंग अन्य संवर्ग के कार्मिकों की कार्यग्रहण करने की अंतिम तिथि भी 16 दिसंबर 2022 तक उदयपुर 10 दिसंबर। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा अर्जेंट टेंपरेरी बेसिस (यूटीबी) के तहत चयनित 53 चिकित्सकों में से कार्यग्रहण क़ी अंतिम तिथि 9 दिसंबर 2022 तक सिर्फ़ 39 चिकित्सकों ने ही कार्यग्रहण किया हैं! अंतिम तिथि तक कार्यग्रहण न करपाने वाले 14 चिकित्सकों को एक अवसर ओर प्रदान करते हुए कार्यग्रहण की तिथि 16दिसंबर 2022 तक बढ़ाई गयी हैं। यूटीबी से चयनित अन्य संवर्ग में कुल चयनित 165 में एएनएम टीएसपी-118 एवं नॉन टीएसपी-47, कुल 15…
Read More
मधु आमेरिया ‘लाइफ टाइम मरू रत्न 2022’ से सम्मानित होंगी

मधु आमेरिया ‘लाइफ टाइम मरू रत्न 2022’ से सम्मानित होंगी

उदयपुर, 10 दिसम्बर। मरु पर्यावरण संरक्षण संस्थान (डेको) एवं महिला पीजी महाविद्यालय जोधपुर के संयुक्त तत्वाधान में ''लाइफ टाइम मरु रत्न 2022” पुरस्कार से चित्तौड़गढ़ की रुडसेटी राजस्थान की नियंत्रक मधु आमेरिया को सम्मानित किया जाएगा। मरु पर्यावरण संरक्षण संस्थान के अध्यक्ष डॉ एस एल हर्ष ने बताया कि सम्मान समारोह 7 जनवरी को जोधपुर के महिला पी. जी महाविद्यालय के एस.एन जोधावत ऑडिटोरियम में आयोजित होगा। आमेरिया ने राजस्थान के ग्रामीण क्षेत्र के युवाओ एवं महिलाओं को स्वरोजगार प्रशिक्षण दिलाकर कर उन्हें स्वरोजगार हेतु तैयार करने में अहम भूमिका निभाई है। साथ ही विभिन्न कंपनी में नियुक्तियां भी दिलाई। इसके अलावा \ आमेरिया ने…
Read More
error: Content is protected !!