राजसमंद लोकसभा क्षेत्र में सड़क एवं पेयजल से जुड़े महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर केंद्र की सकारात्मक पहल
राजसमंद सांसद श्रीमती महिमा कुमारी मेवाड़ द्वारा क्षेत्रीय जनहित के मुद्दों को केंद्रीय स्तर पर उठाने के फलस्वरूप राष्ट्रीय राजमार्ग-58 से संबंधित महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर प्रगति हुई है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी जी द्वारा दिनांक 15 दिसम्बर 2025 को प्रेषित पत्रों में इस संबंध में आवश्यक कार्यवाही की जानकारी दी गई है। सांसद महिमा कुमारी मेवाड़ द्वारा उठाए गए प्रमुख विषय इस प्रकार हैं— ग्राम शेरो का बाला (NH-58) पर ओवरब्रिज निर्माण-मंत्री द्वारा अवगत कराया गया है कि इस स्थान पर रोड सेफ्टी ऑडिट हेतु निविदा आमंत्रित की जाएगी तथा ऑडिट रिपोर्ट के सुझावों के…
