उदयपुर, 21 मई। आमजन को आधार सेवाएं अधिक सुगम बनाने के उद्देश्य से जिला स्तरीय आधार कमेटी ने जिले में नए स्थायी आधार केन्द्रों एवं सीईएलसी केन्द्रों की स्थापना का निर्णय लिया है।
समिति द्वारा विभिन्न उपखण्ड अधिकारियों से प्राप्त प्रस्तावों के आधार पर स्थानों का चयन एवं केन्द्रों की संख्या निर्धारित की गई है।
सूचना प्रोद्योगिकी एवं संचार विभाग उदयपुर के संयुक्त निदेशक ने बताया कि जिले में कुल 69 नए स्थायी आधार केन्द्र तथा 48 सीईएलसी केन्द्र स्थापित किए जाएंगे। चयनित स्थानों पर संचालन हेतु पात्र व्यक्तियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक व्यक्ति अपनी एसएसओ आईडी के माध्यम से राज आधार मॉड्यूल में 26 मई से 25 जून 2026 तक आवेदन कर सकेंगे।
संयुक्त निदेशक ने बताया कि आवेदन करने वाले व्यक्यिों को यूूनीक आईडेन्टीफिकेशन आॅथोरिटी आॅफ इंडिया (यूआईडीएआई) एवं विभाग द्वारा निर्धारित शर्तों एवं पात्रता मानदंडों का पालन करना होगा। प्राप्त आवेदनों में से पात्र उम्मीदवारों का चयन जिला स्तरीय आधार कमेटी द्वारा नियमानुसार किया जाएगा। नवीन आधार एव सीईएलसी केन्द्रों की स्थापना हेतु चयनित स्थानों की सूची एवं पात्रता व शर्ते जिले की वेबसाईट udaipur.rajasthan.gov.in पर देखी जा सकती है।
ग्रीष्मकालीन कौशल विकास प्रशिक्षण शिविर शुरू
उदयपुर, 21 मई। राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड जिला मुख्यालय उदयपुर के तत्वावधान में ग्रीष्मकालीन कौशल विकास प्रशिक्षण शिविर में राजस्थान महिला उच्च माध्यमिक विद्यालय गेलड़ा सूरजपुर उदयपुर में आयोजित हो रहा है।
सी ओ गाइड अभिलाषा मिश्रा उदयपुर ने बताया कि इस ग्रीष्मकालीन शिविर में रोजगार संबंधित गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है जैसे ब्यूटी पार्लर, सिलाई, कढ़ाई, कंप्यूटर, नृत्य, संगीत, स्केटिंग, कुकिंग,चित्रकला, इंग्लिश स्पोकन,मेहंदी, गणित का जादू इत्यादि। प्रतिदिन शिविर की शुरुआत प्रार्थना, योग एवं आत्मरक्षा प्रशिक्षण से होती है एवं मनोरंजन व शरीर को स्वस्थ रखने के लिए जुंबा वह फन खेल भी करवाए जाते हैं। जिससे प्रतिभागियों का शारीरिक व मानसिक विकास हो सके। सी ओ स्काउट सुनील कुमार सोनी उदयपुर में बताया कि शिविर में अपने-अपने विषय में दक्ष प्रशिक्षक प्रशिक्षण दे रहे हैं जिसे प्रतिभागियों में उत्साह देखने को मिल रहा है। यह प्रतिभागी इस सिविल से प्रशिक्षण लेकर भविष्य में अपनी आजीविका के लिए रोजगार कर सकते हैं। शिविर में कमल अरोड़ा, कुशल कुमार सिकलीगर,केशुलाल,सरिता राणावत, मनीषा दीक्षित, उर्मिला वैष्णव, सुमन के साथ निशा कवंर, परमेश्वरी, विश्वेश्वरी एवं वर्तिका अपनी सेवाएं दे रही हैं।
