महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कैडेट विकास कुमार गोसलिया ने अंतर निदेशालय खेल शूटिंग प्रतियोगिता (IDSSC) कैंप सफलतापूर्वक सम्पन्न किया

उदयपुर, 21 मई 2026 महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, उदयपुर के अंतर्गत संचालित 6 राज एयर स्क्वाड्रन NCC के कैडेट विकास कुमार गोसलिया ने प्रतिष्ठित एनसीसी अंतर निदेशालय खेल शूटिंग प्रतियोगिता (IDSSC) भीलवाड़ा में कैंप सफलतापूर्वक सम्पन्न किया। यह कैंप 12 मई से 21 मई 2026 तक आयोजित किया गया, जिसमें विभिन्न निदेशालयों के चयनित कैडेट्स ने भाग लेकर अपनी निशानेबाजी प्रतिभा एवं नेतृत्व क्षमता का प्रदर्शन किया।

यह प्रतियोगिता कैडेटों को राष्ट्रीय स्तर के शूटिंग मानकों के अनुरूप प्रशिक्षण प्रदान करने, उनकी निशानेबाजी दक्षता को विकसित करने तथा उनमें अनुशासन, धैर्य, एकाग्रता एवं आत्मविश्वास का विकास करने के उद्देश्य से आयोजित की जाती है। कैडेट विकास कुमार गोसलिया का चयन इस प्रतिष्ठित कैंप हेतु उनकी कड़ी मेहनत, उत्कृष्ट प्रदर्शन एवं अनुशासित कार्यशैली के आधार पर किया गया।

कैंप के दौरान विकास कुमार गोसलिया ने विभिन्न प्रशिक्षण गतिविधियों एवं शूटिंग अभ्यासों में सक्रिय भागीदारी निभाते हुए अपनी दक्षता, समर्पण एवं खेल भावना का परिचय दिया। ऐसे राष्ट्रीय स्तर के प्रशिक्षण शिविर युवा कैडेट्स में प्रतिस्पर्धात्मक सोच, नेतृत्व क्षमता, टीम भावना एवं राष्ट्रसेवा के मूल्यों को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय प्रशासन, NCC इंचार्ज एवं 6 राज एयर स्क्वाड्रन NCC, उदयपुर ने हर्ष व्यक्त करते हुए कैडेट विकास कुमार गोसलिया को बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य एवं आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!