UdaipurViews

129वां बिजय कुमार सुराणा स्मृति चिकित्सा शिविर – रविवार दिनांक  15 फरवरी को

129वां बिजय कुमार सुराणा स्मृति चिकित्सा शिविर – रविवार दिनांक 15 फरवरी को

उदयपुर | विज्ञान समिति, अशोक नगर उदयपुर परिसर मे 129वां बिजय कुमार सुराणा मेडिकल केम्प रविवार 15 फरवरी को प्रातः 10.00 से 12.00 बजे तक आयोजित होगा। शिविर संयोजक ऐ के जैन ने बताया कि इसमें एलोपैथिक, आयुर्वेदिक, एक्यूप्रेशर फिजियोथेरेपी, योग व मैडिटेशन के विशेषज्ञओं द्वारा रोगोपचार किया जायेगा | मीडिया प्रभारी प्रोफेसर विमल शर्मा के बताया कि शिविर मे ब्लड शुगर, यूरिया,  थायराइड,  ई सी ज़ी, बी पी, पल्स आदि जाँच भी निशुल्क की जायेगी | सचिव डॉ आर के गर्ग ने शहर वासियों को अधिक से अधिक संख्या में लाभ लेने का आग्रह करते हुए निवेदन किया कि…
Read More
शहर और गांव का सेतु, संस्कृति का जीवंत मंच बना अमृता हाट

शहर और गांव का सेतु, संस्कृति का जीवंत मंच बना अमृता हाट

उदयपुर। शहर की तेज रफ्तार जिंदगी के बीच अमृता हाट आज एक ऐसा ठहराव बनकर उभरा है, जहां महिलाओं की मेहनत, हुनर और आत्मनिर्भरता की कहानी सजीव रूप में दिखाई देती है। मिट्टी की सौंधी खुशबू, हथकरघे के रंग-बिरंगे वस्त्र, देसी मसालों की महक और अपनत्व से भरी बातचीतकृइन सबके बीच अमृता हाट महिला सशक्तिकरण का सशक्त प्रतीक बन चुका है। यह केवल खरीद-बिक्री का स्थान नहीं, बल्कि उन महिलाओं की पहचान है जिनका हुनर वर्षों तक घरों की चारदीवारी में सीमित रहा। हाट में स्टॉल लगाने वाली महिलाओं का कहना है कि पहले उनके उत्पाद बड़े बाजारों तक तो…
Read More
4 दिवसीय खेल सप्ताह सम्पन्न

4 दिवसीय खेल सप्ताह सम्पन्न

उदयपुर। संजीवनी कॉलेज ऑफ नर्सिंग, उदयपुर की ओर से एमबी काॅलेज ग्राउंड में 4 दिवसीय खेल सप्ताह का आज समापन हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि रोटरी क्लब उदय के अध्यक्ष राघव भटनागर थे। काॅलेज के निदेशक अशोक लिंजारा ने बताया कि इस खेल सप्ताह में शतरंज, वॉली बॉल, खो- खो, कबड्डी, क्रिकेट, बेड मिनटन, फुटबॉल, रस्सा कस्सी आदि खेलों का आयोजन किया गया।  संजीवनी किंग्स एवं संजीवनी टाइगर्स के बीच में क्रिकेट का फाइनल मैच खेला गया। जिसमें संजीवनी टाइगर्स फाइनल मैच का विजेता रहा। मैन ऑफ द मैच का खिताब बलवंतसिंह और जितेंद्र सिंह को मिला एवं मैन…
Read More
उदयपुर का अमरनाथ श्री गुप्तेश्वर महादेव मंदिर पर शिवरात्रि महोत्सव पर दर्शन शनिवार रात्रि

उदयपुर का अमरनाथ श्री गुप्तेश्वर महादेव मंदिर पर शिवरात्रि महोत्सव पर दर्शन शनिवार रात्रि

उदयपुर। परम पूज्य ब्रह्मलीन महंत श्री 1008 श्री बृज बिहारी वन जी महाराज की पावन तपोस्थली उदयपुर का अमरनाथ श्री गुप्तेश्वर महादेव मंदिर पर शिवरात्रि महोत्सव पर दर्शन शनिवार रात्रि से ही शुरू हो जाएंगे महंत श्री तन्मय वन महाराज ने बताया महाशिवरात्रि पर्व पर सुबह ब्रह्ममुहुर्त मैं रुद्राभिषेक के बाद 7:15 बजे आरती की जाएगी आरती के बाद दिन भर दर्शनाभिर्यो के लिए दर्शन का क्रम रहेगा शाम 6:15 बजे आरती के बाद लगभग 8:00 बजे से रात्रि में चारों प्रहर की पूजा आरंभ होगी जिससे चारों प्रहर में अभिषेक और आरती का क्रम प्रथम आरती 9:15 बजे दूसरी…
Read More
अशोका पैलेस में सोमवार को बहेगी शिव भजनों की गंगा, बच्चों के लिए सजेगी ‘बाल शिव’ प्रतियोगिता

अशोका पैलेस में सोमवार को बहेगी शिव भजनों की गंगा, बच्चों के लिए सजेगी ‘बाल शिव’ प्रतियोगिता

उदयपुर। महाशिवरात्रि के पावन पर्व के उपलक्ष्य में 'सुरों की मंडली' संस्था द्वारा आगामी सोमवार, 16 फरवरी को एक भव्य भक्तिमय संध्या का आयोजन किया जा रहा है। "शिव स्तुति" नामक यह संगीत संध्या अशोका पैलेस में शाम 4:00 बजे आयोजित होगी, जिसमें शहर के सुरसाधक भगवान शिव के भजनों और गीतों की मधुर प्रस्तुतियाँ देंगे। संगीत के जरिए जनमानस को जोड़ने की पहल : संस्था के संस्थापक अध्यक्ष मुकेश माधवानी ने बताया कि संस्था का मुख्य उद्देश्य संगीत को आम जनमानस तक पहुँचाना है। इसी क्रम में समय-समय पर धार्मिक और संगीत जगत की महान विभूतियों की स्मृति में…
Read More
बजरंग सेना मेवाड़ द्वारा वैलेंटाइन डे का विरोध पुलवामा के शहीदों को श्रद्धांजलि

बजरंग सेना मेवाड़ द्वारा वैलेंटाइन डे का विरोध पुलवामा के शहीदों को श्रद्धांजलि

उदयपुर। बजरंग सेना मेवाड़ द्वारा वैलेंटाइन डे का विरोध करते हुए आज सूरजपोल चौराहे पर वैलेंटाइन डे कार्डों की होली जलाई गई , मातृशक्ति द्वारा तुलसी पूजन कर इस दिन को याद किया गया ,विशेष करके पुलवामा में शहीद हुए वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई, यह कार्यक्रम प्रमुख कमलेंद्र सिंह पंवार ,प्रभारी सुनील कालरा ,संयोजक ऋषभ सिंह गहलोत के सानिध्य में आयोजित हुआ, जिसमें सर्वप्रथम पुलवामा में आज ही के दिन शहीद हुए वीर सैनिकों को सभी ने दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई एवं उसके पश्चात मातृशक्ति के कंचन देवी राजपूत प्रियंका सिंह…
Read More
महाशिवरात्रि पर आज फील्ड क्लब में पार्थिव शिवलिंग पूजन के साथ होगा विराट हिंदू सम्मेलन

महाशिवरात्रि पर आज फील्ड क्लब में पार्थिव शिवलिंग पूजन के साथ होगा विराट हिंदू सम्मेलन

—धर्मसभा में रहेगा आचार्य महामंडलेश्वर राजगुरु स्वामी विशोकानंद भारती महाराज का सान्निध्य —राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के राजस्थान क्षेत्र के क्षेत्र प्रचारक निम्बाराम होंगे मुख्य वक्ता उदयपुर, 14 फरवरी। संपूर्ण भारतवर्ष में आयोजित हो रहे विराट हिंदू सम्मेलनों की श्रृंखला में उदयपुर की पंचवटी बस्ती में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर 15 फरवरी रविवार को फील्ड क्लब में भव्य विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन अनंत श्री विभूषित निर्वाण पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर राजगुरु स्वामी विशोकानंद भारती महाराज के सान्निध्य में होगा। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रात: 9.30 बजे पार्थिव शिवलिंग पूजन से होगा, जिसके पश्चात विशाल धर्मसभा का आयोजन…
Read More
अमृत-2 के 131.58 करोड़ के कार्यादेश में देरी पर विधायक कोठारी ने उठाए सवाल

अमृत-2 के 131.58 करोड़ के कार्यादेश में देरी पर विधायक कोठारी ने उठाए सवाल

मुख्यमंत्री शहरी जल जीवन मिशन में भीलवाड़ा को कब मिलेगा लाभ स्वच्छ पेयजल पर सरकार की जमीनी योजना क्या है ? भीलवाड़ा 14 फरवरी। भीलवाड़ा विधायक अशोक कुमार कोठारी ने विधानसभा में तारांकित प्रश्न के माध्यम से शहर की पेयजल व्यवस्थाओं को लेकर राज्य सरकार से विस्तृत जवाब मांगा है। उन्होंने अमृत-2 योजना एवं मुख्यमंत्री शहरी जल जीवन मिशन के तहत भीलवाड़ा को मिली स्वीकृतियों और कार्य प्रगति की स्थिति स्पष्ट करने की मांग की। विधायक कोठारी ने पूछा कि क्या भीलवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में अमृत-2 योजनांतर्गत 131.58 करोड़ रुपये की लागत से पेयजल परियोजना स्वीकृत है? यदि हां, तो…
Read More
कब एवं हीरक पंख बुलबुल, गोल्डन ऐरो कब बुलबुल प्रशिक्षण संपन्न

कब एवं हीरक पंख बुलबुल, गोल्डन ऐरो कब बुलबुल प्रशिक्षण संपन्न

उदयपुर, 14 फरवरी। राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड मण्डल मुख्यालय उदयपुर के तत्वाधान में जिला स्तरीय चतुर्थ चरण कब एवं हीरक पंख बुलबुल, गोल्डन ऐरो कब बुलबुल प्रशिक्षण शिविर 12 से 14 फरवरी तक उदयनिवास पर आयोजित किया गया। समापन समारोह महाराणा मेवाड़ विधा मंदिर स्कूल अंबामाता की प्रधानाचार्य प्रतिमा शर्मा के मुख्य आतिथ्य में हुआ। डॉ धर्मपाल सिंह डूडी महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय उदयपुर के ग्रुप लीडर एवं रोवर लीडर डॉ धर्मपालसिंह डूडी तथा अभिनव शिक्षण संस्थान के निदेशक सुरेन्द्र रावल व कुशल रावल विशिष्ट अतिथि रहे। सी. ओ. स्काउट सुरेन्द्र कुमार पाण्डे ने बताया कि…
Read More
साइबर अटैक्स से बचने के लिए सावधानी और सतर्कता  ही मजबूत कवच – एडीजे कुलदीप शर्मा

साइबर अटैक्स से बचने के लिए सावधानी और सतर्कता  ही मजबूत कवच – एडीजे कुलदीप शर्मा

एमडीएस गर्ल्स हॉस्टल में जागरूकता कार्यक्रम उदयपुर, 14 फरवरी। साइबर हमलों के बढ़ते खतरे से निपटने के लिए सावधानी और सतर्कता ही सबसे मजबूत कवच है। यह विचार जिला विधिक सेवा प्राधिकरणके सचिव एवं एडीजे श्री कुलदीप शर्मा ने  शनिवार को मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय (एमएलएसयू) के एमडीएस गर्ल्स हॉस्टल में राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में व्यक्त किए। एडीजे श्री शर्मा ने छात्राओं को साइबर सुरक्षा के गुर बताए। श्री शर्मा ने कहा कि साइबर स्टॉकिंग, ऑनलाइन फ्रॉड और महिलाओं के विरुद्ध डिजिटल अपराधों से बचाव के लिए राज सिटिजन ऐप का उपयोग आवश्यक है। उन्होंने…
Read More
error: Content is protected !!