Udaipur Views

युवा नेतृत्व एवं सामुदायिक विकास प्रशिक्षण शिविर का किया उद्घाटन

युवा नेतृत्व एवं सामुदायिक विकास प्रशिक्षण शिविर का किया उद्घाटन

डंूगरपुर, 15 फरवरी/ युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के सौजन्य से नेहरू युवा केन्द्र डंूगरपुर द्वारा युवा नेतृत्व एवं सामुदायिक विकास प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन बुधवार को साई पैलेस होटल डंूगरपुर में किया गया। जिला युवा अधिकारी प्रदीप कुमार मीणा ने बताया कि कार्यक्रम का परिचय देते हुए प्रशिक्षण के उद्देश्यों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने बताया कि युवाओं में नेतृत्व की भावना विकसित हो इस प्रकार लीडर बनाने हेतु उक्त प्रशिक्षण का आयोजन किया जा रहा है तथा 15 से 17 फरवरी को विभिन्न विभागों के वक्ता ग्रामीण विकास एवं जन कल्याणकारी योजना की जानकारी देेगे।…
Read More
जिला कलक्टर रहे कोटड़ा क्षेत्र के दौरे पर

जिला कलक्टर रहे कोटड़ा क्षेत्र के दौरे पर

उदयपुर, 15 फरवरी। जिला कलक्टर ताराचंद मीणा बुधवार को कोटड़ा क्षेत्र के सघन दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने विभिन्न सरकारी कार्यालयों, विकास कार्यों, नरेगा साईट्स और अन्य स्थानों का दौरा किया और अधिकारियों-कर्मचारियों की बैठक लेते हुए महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए। सरकारी कार्यालयों के देखे हाल: आज सुबह क्षेत्रीय भ्रमण पर निकले कलक्टर ने कोटड़ा मुख्यालय पर स्थित उपखंड कार्यालय, उपकोष कार्यालय, पंचायत समिति और मेरपुर उप तहसील का निरीक्षण किया। उन्होंने यहां पर आम जनों को दी जाने वाली सेवाओं और लंबित कार्यों के बारे में जानकारी ली और यहां संधारित होने वाले रिकॉर्ड का निरीक्षण किया। उन्होंने…
Read More
राष्ट्रीय निगम योजना में ऋण आवेदन की अंतिम तिथि 28 फरवरी।

राष्ट्रीय निगम योजना में ऋण आवेदन की अंतिम तिथि 28 फरवरी।

उदयपुर, 15 फरवरी। राष्ट्रीय निगमों के तहत विभिन्न प्रकार के ऋणों के लिये अब 28 फरवरी तक आवेदन किए जा सकेंगें। राजस्थान अनुसूचित जाति, जनजाति वित्त एवं विकास सहकारी निगम लिमिटेड द्वारा अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं विशेष योग्यजन वर्ग के व्यक्तियों को निगम कार्यालय से स्वरोजगार हेतु वर्ष 2023-23 में विभिन्न योजनाओं में ऋण देने के लिये आवेदन लिए जा रहे है। परियोजना प्रबंधक गिरीश भटनागर ने बताया कि ऋण लेने के इच्छुक आवेदक द्वारा अपनी एसएसओ आईडी के माध्यम से अनुजा निगम वेब पोर्टल पर स्वयं या ई-मित्र द्वारा ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है।…
Read More
मीरा गर्ल्स में राष्ट्रीय वेबीनार आज।

मीरा गर्ल्स में राष्ट्रीय वेबीनार आज।

उदयपुर, 15 फरवरी। राजकीय मीरा कन्या महाविद्यालय में गुरुवार को आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ के तत्वावधान में एक राष्ट्रीय वेबीनार का आयोजन किया जाएगा। प्राचार्य मीना बया ने बताया कि यह वेबीनार नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर विचार विमर्श के लिए आयोजित किया जा रहा है। प्रभारी डॉ अंजना गौतम ने बताया कि वेबीनार में सावित्री बाई फुले विश्वविद्यालय ,पुणे की प्रोफेसर श्रुति तांबे एवं एमबीएम महाविद्यालय, जोधपुर के प्रोफेसर मिलिंद कुमार शर्मा नई शिक्षा नीति पर अपना व्याख्यान देंगे।
Read More
जिले में दस्तावेज लेखक की वरीयता सूची जारी

जिले में दस्तावेज लेखक की वरीयता सूची जारी

चित्तौडगढ़, 14 फ़रवरी। जिला चित्तौडगढ़ के उपखण्ड मुख्यालय चित्तौडगढ हेतु 06, राशमी हेतु 02 बडीसादडी हेतु 03, गंगरार हेतु 04, निम्बाहेडा हेतु 03 डूगंला हेतु 01 एवं बेगू हेतु 03 कुल 22 दस्तावेज लेखको के रिक्त पदों के संबंध में दिनांक 05.02.2023 (रविवार) को परीक्षा आयोजित की गई जिसमें कुल 90 अभ्यर्थी को प्रवेश पत्र जारी किये, नियत परीक्षा दिनांक को 84 अभ्यर्थी द्वारा परीक्षा में भाग लिया गया तथा 06 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा में उर्त्तीण परीक्षार्थी की वरीयता सूची दिनांक 13.02.2023 को जारी की गई जिसकी सूची जिला कार्यालय, संबंधित उपखण्ड कार्यालय एवं उप पंजीयक कार्यालय चित्तौडगढ़ के…
Read More
चिरंजीवी योजना से 11 वर्षीय सरमा को मिला नया जीवन

चिरंजीवी योजना से 11 वर्षीय सरमा को मिला नया जीवन

चित्तौड़गढ़, 14 फरवरी। मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के अंतर्गत प्रत्येक पंजीकृत लाभार्थी का हर मर्ज बिना किसी कर्ज के ठीक हो रहा है। जिले में अब तक 50,000 से अधिक लाभार्थी योजना के अंतर्गत लगभग 20 करोड़ रुपए से ज्यादा का निशुल्क उपचार प्राप्त कर चुके हैं। जिले में मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना से वंचित रहे परिवारों को जोड़ने हेतु विशेष अभियान चलाकर चिकित्सा विभाग के कार्मिकों के द्वारा घर-घर जाकर चिरंजीवी योजना की संपूर्ण जानकारी दी जा रही है एवं योजना में पंजीकरण हेतु प्रोत्साहित किया जा रहा है। जिले में योजना से संबद्ध 27 राजकीय एवं…
Read More
दर निर्धारण के लिए बैठक 16 फरवरी को

दर निर्धारण के लिए बैठक 16 फरवरी को

उदयपुर, 14 फरवरी। जयसमन्द वन्यजीव अभ्यारण्य में जंगल सफारी के लिए वाहनों के पंजीकरण एवं दर निर्धारण के लिए स्थानीय स्टेक होल्डर्स के साथ मुख्य वन संरक्षक की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन 16 फरवरी को प्रातः 11 बजे वन भवन, चेतक सर्किल के सभागार में होगा। यह जानकारी उप वन संरक्षक वन्यजीव अजय चित्तौड़ा ने दी।
Read More
जिला संकट स्थित समूह की बैठक की बैठक 20 फरवरी को

जिला संकट स्थित समूह की बैठक की बैठक 20 फरवरी को

उदयपुर, 14 फरवरी। जिला संकट स्थिति समूह की बैठक 20 फरवरी को दोपहर 12.30 बजे जिला कलक्टर ताराचंद मीणा की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित होगी। यह जानकारी समूह के सदस्य सचिव एवं उप मुख्य निरीक्षक कारखाना एवं बॉयलर्स ने दी।
Read More
जिला कलेक्टर पहुंचे देबारी ग्रामीणों से किया संवाद क्षेत्रवासियों की समस्याओं के समाधान का दिया आश्वासन

जिला कलेक्टर पहुंचे देबारी ग्रामीणों से किया संवाद क्षेत्रवासियों की समस्याओं के समाधान का दिया आश्वासन

उदयपुर 14 फरवरी। जिला कलेक्टर ताराचंद मीणा मंगलवार की सुबह शहर के दौरे पर रहे। वे कल सुबह ही देबारी पहुंचे और उन्होंने क्षेत्रवासियों द्वारा विभिन्न समस्याओं पर जारी आंदोलन के तहत मौके पर पहुंचकर वस्तुस्थिति जानी और ग्रामीणों से संवाद करते हुए उनके द्वारा अवगत कराई गई विभिन्न समस्याओं और मांगों के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। उल्लेखनीय है कि देबारी क्षेत्र में रेलवे फाटक बंद करने पर ग्रामीणों के प्रदर्शन के साथ विभिन्न मांगों को लेकर 7 दिनों से आंदोलन जारी है। क्षेत्रवासी रेलवे फाटक बंद नहीं करने, आरयूबी, सर्विस रोड, अंडर पास बनाने की मांग कर रहे…
Read More
धातु मिश्रित मांझा के विक्रय व प्रयोग पर प्रतिबंध के लिए धारा 144 लागू

धातु मिश्रित मांझा के विक्रय व प्रयोग पर प्रतिबंध के लिए धारा 144 लागू

उदयपुर, 11 जनवरी। जिले में मकर सक्रांति पर्व पर पतंगबाजी हेतु धातु मिश्रित मांझे के प्रयोग से दोपहिया वाहन चालकों तथा पक्षियों को होने वाले जान-माल के नुकसान को रोकने तथा विद्युत संचालन को बाधारहित बनाने की दृष्टि से जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट ताराचंद मीणा ने धातु निर्मित मांझे कर थोक एवं खुदरा बिक्री तथा उपयोग को जिले की सीमाओं में प्रतिबंधित करने के लिए धारा 144 के प्रावधानों को लागू किया है। कलक्टर ने यह आदेश 31 जनवरी तक प्रभावी रहने की जानकारी देते हुए स्पष्ट किया है कि इस निषेधाज्ञा की अवहेलना या उल्लंघन किए जाने पर…
Read More
error: Content is protected !!