चित्तौड़गढ़ में बेगूं थाना पुलिस की तस्करों के खिलाफ लगातार बड़ी कार्रवाई

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें
  • खाखले की आड़ में पिकअप से डोडाचूरा की तस्करी, करीब 7 क्विंटल डोडाचूरा के साथ एक आरोपी गिरफ्तार
  • 1 करोड़ रुपये से अधिक है कीमत, एक पहले भी 1.50 करोड़ रुपये का डोडा चूरा से भरा ट्रक पकड़ दो तस्करों को किया था गिरफ्तार

चित्तौड़गढ़, 18 मई। चित्तौड़गढ़ जिले की बेगूं थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ लगातार दूसरे दिन बड़ी कार्रवाई करते हुए शनिवार को कोटा नेशनल हाइवे पर नाकाबंदी के दौरान एक पिकअप में गेहूं के भूसे (खाखला) की आड़ मे अवैध अफीम डोडा चूरा परिवहन करते हुए एक आरोपी बनवारी लाल यादव पुत्र रामेश्वर लाल उम्र 39 साल निवासी अरनिया थाना श्रीमाधोपुर सीकर को गिरफ्तार कर प्लास्टिक के 29 कट्टों में भरा 698.190 किलोग्राम डोडाचूरा जब्त किया है। जब्त मादक पदार्थ की कीमत 1 करोड़ रुपए से अधिक है।

पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि पुलिस मुख्यालय के आदेशानुसार जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम व धरपकड़ कर तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने समस्त थानाधिकारियों को विशेष दिशा-निर्देश दिये गये हैं। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रावतभाटा भगवत सिह हिगड़ के निर्देशन व डीएसपी बेगूं अजंलि सिह के सुपरविजन एवं थानाधिकारी बेगू शिवलाल मीणा के नेतृत्व मे एसआई शिवराज, एएसआई रामदयाल, कांस्टेबल कमलेश, मनोहर, विकास, रमेश, बालकिशन, रणवीर, सुरेन्द्र, खेमाराम व रतनसिह द्वारा शनिवार को सरहद मैनाल मे कोटा नेशनल हाईवे 27 पर स्थित हाईवे पार्किग पर पहुंच नाकाबन्दी की गई।

नाकाबन्दी के दौरान एक पिकअप जिसमें गेहूं का भूसा (खाखला) भरा था, लाडपुरा से मैनाल की तरफ आ रहा था। जिसको रूकवाने का ईशारा किया तो उसमें सवार चालक ने गाड़ी को भगाने का प्रयास किया। पुलिस टीम घेरा देकर पकड़ा। पिकअप में भरे खाखला को खाली करवाया चैक किया गया तो कुल 29 कट्टो मे अधकूचला व पीसा हुआ डोडाचूरा मिला। जिसका कुल वजन 6 क्विंटल 98 किलो 190 ग्राम था।

अवैध डोडा चूरा व पिकअप जब्त कर एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपी चालक बनवारी लाल यादव को गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त से मादक पदार्थ की खरीद फरोख्त के सम्बध मे पूछताछ जारी है।

उल्लेखनीय हैं कि एक दिन पूर्व ही बेंगू थाना पुलिस ने अवैध डोडा चूरा की तस्करी के विरूद्ध कार्रवाई करते हुए नेशनल हाईवे पर नाकाबंदी के दौरान एक पिकअप से 9 क्विंटल 9 किलो 590 ग्राम अवैध डोडा चूरा जब्त कर बीकानेर जिले के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!