Udaipur Views

राजसमन्द जिले से  06 पिस्टल व 03 जिन्दा कारतुस सहित 5 शातिर अपराधी गिरफ्तार

राजसमन्द जिले से 06 पिस्टल व 03 जिन्दा कारतुस सहित 5 शातिर अपराधी गिरफ्तार

राजसमंद। जिला पुलिस अधीक्षक, सुधीर जोशी एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, शिवलाल बैरवा के निर्देशन एवं पुलिस उप अधीक्षक नरेश कुमार वृताधिकारी वृत कुम्भलगढ के सुपरविजन में पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाये जा रहे अभियान अवैध हथियारों की धरपकड के संदर्भ मे थाना केलवा पुलिस द्वारा मुखबीर तन्त्र विकसित कर विषेष अभियान के तहत अपराधियों पर पिछले कुछ समय से लगातार नजर रखी जा रही थी, इसी क्रम मे जब यह सूचना मिली कि अपराधी अपने छुपाये हुए हथियारों के साथ कोई बडी वारदात करने के लिए थाना क्षैत्र मे घूम रहे है इसी आधार पर थानाधिकारी केलवा के नेत्तृव मे अलग…
Read More
जिला स्तरीय दिव्यांगजनो का कलस्टर कैम्प आयोजित

जिला स्तरीय दिव्यांगजनो का कलस्टर कैम्प आयोजित

डूंगरपुर, 18 मार्च/निर्वाचन विभाग राजस्थान के निर्देशं की अनुपालना में 17 वर्ष की आयु वर्ग वाले ऐसे मतदाता जिनकी आयु 01 अप्रेल, 01 जुलाई एवं 01 अक्टुबर 2023 को 18 वर्ष हो रही है। ऐसे मतदाता अपना नाम मतदाता सूची में जोडे जाने पंजीकरण कराने हेतु जिला स्तरीय दिव्यांगजनो ंका कलस्टर कैम्प तपस कॉलेज ऑफ स्पेशल एजुकेशन शिव विहार बाई पास रोड नवाडेरा में उप जिला निर्वाचन अधिकारी हेमेन्द्र नागर एवं जिला स्वीप प्रभारी अधिकारी दीपेन्द्र सिंह राठौड की अध्यक्षता में कार्यक्रत आयोजित किया गया। तहसीलदार अनिल पण्ड्या ने बताया कि जिसमें संस्थान सचिव पुरणमल शर्मा द्वारा मुख्य अतिथि एवं…
Read More
वरिष्ठ तीर्थ यात्रा के अन्तर्गत डूंगरपुर रामेश्वरम वाया उदयपुर ट्रेन आज

वरिष्ठ तीर्थ यात्रा के अन्तर्गत डूंगरपुर रामेश्वरम वाया उदयपुर ट्रेन आज

डूंगरपुर, 18 मार्च/देवस्थान विभाग राजस्थान-सरकार की वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना, 2022 के अन्तर्गत डूंगरपुर-रामेश्वरम् वाया उदयपुर ट्रेन 19 मार्च को दोपहर 1 बजे डूंगरपुर रेलवे स्टेशन से रवाना होगी। योजना की इस यात्रा गाडी में इस स्टेशन से डूंगरपुर एवं बांसवाडा जिलो के कुल 490 यात्री यात्रा में सवार हांेगे। उक्त 8 दिवसीय यात्रा के यात्री 26 मार्च को पुनः लोटेंगे। देवस्थान विभाग ऋषभदेव के सहायक आयुक्त गौरव सोनी ने बताया कि डूंगरपुर रेलवे स्टेशन पर चयनित मुख्य, प्रतीक्षा सूची के यात्रियों को प्रातः 8 बजे रिपोर्ट करने हेतु व्यक्तिशः दूरभाष एवं संदेश के माध्यम से सूचित किया गया…
Read More
आमजन के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध राज्य सरकार

आमजन के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध राज्य सरकार

भीलवाड़ा, 18 मार्च। राजस्थान श्रम सलाहकार मंडल के उपाध्यक्ष श्री जगदीश राज श्रीमाली ने शनिवार सर्किट हाऊस में मीडिया से वार्ता की। वार्ता के दौरान श्री जगदीश राज श्रीमाली ने वर्तमान सरकार द्वारा संचालित सुशासन की नीतियों एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकरी योजनाओ पर भी विस्तृत चर्चा की। 19 नए जिलों की घोषणा के पश्चात उत्पन्न होने वाले रोजगार के अवसरों पर विशेष बल देते हुए उन्होंने सर्वाधिक जनकल्याण की बात की तथा सरकारी कर्मचारियों को सरकार की गाड़ी का पहिया बताया जिसके बिना सुशासन की कल्पना करना निरर्थक है। इससे पूर्व उन्होंने श्रम विभाग के अधिकारियों से…
Read More
राजस्व मंत्री श्री रामलाल जाट का एक दिवसीय भीलवाड़ा दौरा

राजस्व मंत्री श्री रामलाल जाट का एक दिवसीय भीलवाड़ा दौरा

भीलवाड़ा, 18 मार्च। राजस्व मंत्री श्री रामलाल जाट शनिवार को एकदिवसीय भीलवाड़ा दौरे पर रहे। श्री जाट ने उपजिला अस्पताल मांडल में आमजन को सम्बोधित करते हुए स्वास्थ्य के क्षेत्र में राज्य सरकार द्वारा चल रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में सभी को अवगत करवाया। राजस्थान बजट 2023-24 के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा की सरकार द्वारा बजट की एक बड़ी राशि का आवंटन आमजन के बेहतर स्वास्थ्य को सुनिश्चित करने के लिए स्वास्थ्य के क्षेत्र को आवंटित किया है। इससे पूर्व प्रदेश के राजस्व मंत्री श्री रामलाल जाट ने राजकीय उपजिला चिकित्सालय मांडल में अत्याधुनिक सोनोग्राफी सेंटर…
Read More
नववर्ष धर्मसभा : प्रख्यात कथा मर्मज्ञ पं. देवकीनंदन ठाकुर का भी मिलेगा सान्निध्य

नववर्ष धर्मसभा : प्रख्यात कथा मर्मज्ञ पं. देवकीनंदन ठाकुर का भी मिलेगा सान्निध्य

उदयपुर, 18 मार्च। भारतीय नववर्ष के स्वागत में 23 मार्च को निकलने वाली विशाल शोभायात्रा और उसके बाद महाराणा भूपाल स्टेडियम में होने वाली धर्मसभा में प्रख्यात कथा मर्मज्ञ पं. देवकीनंदन ठाकुर का भी सान्निध्य प्राप्त होगा। ठाकुर की सहमति प्राप्त होने के साथ ही अब धर्मसभा में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पं. धीरेन्द्र शास्त्री व कथा मर्मज्ञ देवकीनंदन ठाकुर दोनों का सान्निध्य व मार्गदर्शन प्राप्त होगा। भारतीय नववर्ष समाजोत्सव समिति के संयोजक कपिल चित्तौड़ा ने बताया कि समिति व नगर निगम के संयुक्त तत्वावधान में होने वाले 23 मार्च के विशाल आयोजन में जाने माने कथा मर्मज्ञा देवकीनंदन ठाकुर…
Read More
स्कूली बच्चों का बढ़ा आत्मविश्वास, मिशन बुलंदी के तहत प्रतियोगिता

स्कूली बच्चों का बढ़ा आत्मविश्वास, मिशन बुलंदी के तहत प्रतियोगिता

डूंगरपुर, 18 मार्च/ब्लॉक दोवड़ा के पीई ई ओ फलोज अंतर्गत राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय ढाणी घटाऊ में अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी हर्षित चौबीसा और एसएमसी अध्यक्ष हेमराज रेबारी की अध्यक्षता में शनिवार को नो बैग डे पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रधानाध्यापक महेश कुमार व्यास ने बताया कि मिशन बुलंदी के तहत कक्षा 6 से 8 के अंतर्गत बालकों में अभिव्यक्ति क्षमता को बढ़ाने के लिए एवं उनकी झिझक दूर करने के उद्देश्य से किए गए जिले में नवाचार को लेकर बच्चों में काफी उत्साह है। कक्षा 6 से 8 के प्रत्येक बच्चे को प्रार्थना सत्र में अभिव्यक्ति…
Read More
हिन्दू नववर्ष को लेकर प्रशासन की ओर से पुख्ता बंदोबस्त

हिन्दू नववर्ष को लेकर प्रशासन की ओर से पुख्ता बंदोबस्त

जगह-जगह लगाए गए कार्यपालक मजिस्ट्रेट उदयपुर 18 मार्च। हिन्दू नववर्ष पर 23 मार्च को आयोजित हो रही शोभायात्रा के दौरान कानून एवं व्यवस्था बनाएं रखने के लिए जिला प्रशासन द्वारा पर्याप्त प्रशासनिक बंदोबस्त किए गए हैं। जिला मजिस्ट्रेट तारा चंद मीणा द्वारा जारी आदेशानुसार जगदीश मंदिर से देहलीगेट कलश यात्रा के साथ सम्भागीय आयुक्त कार्यालय के उप निदेशक जितेंद्र कुमार पांडे, भूपालपूरा से गांधी ग्राउंड कलश यात्रा के साथ जिला परिषद के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी विनय पाठक, फतह स्कूल से सूरजपोल चौराहा कलश यात्रा के साथ आरएसएमएमएल सीनियर मैनेजर तरु सुराना एवं अतिरिक्त आयुक्त टाडा अनिल शर्मा को कार्यपालक…
Read More
सड़क दुर्घटनाओं को रोकने शुरू हुआ ‘सेव अ लाइफ’ अभियान

सड़क दुर्घटनाओं को रोकने शुरू हुआ ‘सेव अ लाइफ’ अभियान

3 घंटे तक लेन प्रबंधन से सुचारू हुआ यातायात उदयपुर 18 मार्च। उदयपुर जिला मुख्यालय और आसपास के क्षेत्रों में हो रही सड़क दुर्घटनाओं पर लगाम लगाने की दृष्टि से संभागीय आयुक्त राजेन्द्र भट्ट व कलक्टर ताराचंद मीणा की पहल पर जिला प्रशासन, इकॉन गु्रप उदयपुर और पुलिस व परिवहन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में ‘सेव अ लाइफ’ अभियान की गतिविधियां प्रारंभ हो गई है। इसी श्रृंखला में शनिवार को सीएसआर के तहत अभियान चलाने वाली प्रमुख संस्था इकॉन ग्रुप ने ट्रैफिक पुलिस के साथ शहर की विभिन्न सड़कों पर लेन प्रबंधन की गतिविधियां की और ट्रैफिक को सुचारू किया।…
Read More
शहर में प्रदूषणमुक्त इको फ्रेंडली ई-ऑटो को प्रोत्साहित करने की पहल

शहर में प्रदूषणमुक्त इको फ्रेंडली ई-ऑटो को प्रोत्साहित करने की पहल

कलक्टर ने ई-ऑटो का लोकार्पण कर सवारी भी की उदयपुर। शहर में प्रदूषणमुक्त इको फ्रेंडली ई-ऑटो को प्रोत्साहित करने की पहल के तहत जिला कलक्टर ताराचंद मीणा व डीटीओ डॉ. कल्पना शर्मा ने तिपहिया लोडिंग व पैसेंजर इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर का फीता काटकर लोकार्पण किया। कलक्टर ने ई-ऑटो का लोकार्पण करने के बाद इसकी सवारी भी की और कहा कि यह सुरक्षित व इको फ्रेंडली है। कलेक्ट्रेट परिसर से तिपहिया गुड्स एवं पैसेंजर वाहन निर्माता कंपनी इटली की पियाजियो व्हीकल्स की ओर से लांच किए गए इस वाहनों को देखकर कलक्टर मीणा ने कहा कि शहर को ध्वनि व वायु…
Read More
error: Content is protected !!