राजस्थान

महिलाओं पर होनेे वाले अत्याचार संबंधी 27 फरवरी को

महिलाओं पर होनेे वाले अत्याचार संबंधी 27 फरवरी को

डूंगरपुर, 16 फरवरी/ महिलाओं पर होनेे वाले अत्याचार संबंधी अपराधिक प्रकरणों के शीघ्र एवं सफल निस्तारण बाबत विचार विमर्श को लेकर बैैठक जिला कलक्टर लक्ष्मी नारायण मंत्री की अध्यक्षता में 27 फरवरी को सायं 4.30 बजे सभागार में आयोजित की जाएगी। प्रभारी अधिकारी एवं अतिरिक्त जिला कलक्टर हेमेन्द्र नागर ने संबंधित अधिकारियों को बैठक में संबंधी सूचना एवं गत बैठक की पालना प्रतिवेदन 22 फरवरी स पूर्व प्रस्तुत करने के निर्देश दिये है। साथ ही बैठक में नियत तिथि एवं समय पर आवश्यक रूप से उपस्थित होने के निर्देश प्रदान किये है।
Read More
महाराणा भूपाल सिंह की 139 वीं जयंती पर किया नमन आजादी के पूर्व महाराणा भूपाल सिंह ने मेवाड़ में शिक्षा की अलख जगाई

महाराणा भूपाल सिंह की 139 वीं जयंती पर किया नमन आजादी के पूर्व महाराणा भूपाल सिंह ने मेवाड़ में शिक्षा की अलख जगाई

उदयपुर 16 फरवरी / मेवाड़ के महाराणा भूपाल सिंह जी की 139वीं जयंती पर जनार्दनराय नागर राजस्थान विद्यापीठ डीम्ड टू बी विवि के कुलपति सचिवालय के सभागार  में गुरूवार को कुलपति कर्नल प्रो. एस. एस. सारंगदेवोत, कुल प्रमुख भंवर लाल गुर्जर, रजिस्ट्रार डॉ. हेमशंकर दाधीच, डॉ. हरीश शर्मा, डॉ. एसबी नागर, डॉ. आशीष नंदवाना ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हे नमन किया। इस अवसर वक्ताओं ने कहा कि आजादी के पूर्व महाराणा भूपाल सिंह ने मेवाड़ के शहरी एवं आदिवासी अंचल में शिक्षा की अलख जगाई। संस्थापक जनुभाई ने महाराणा की प्रेरणा से ही 1937 में विद्यापीठ की…
Read More
दो दिन तक गांधीमय होगा गुमानपुरा जिला स्तरीय गांधी दर्शन प्रशिक्षण शिविर आज से शांति एवं अहिंसा विभाग के निदेशक मनीष शर्मा व अन्य गांधीवादी विचारक होंगे शामिल

दो दिन तक गांधीमय होगा गुमानपुरा जिला स्तरीय गांधी दर्शन प्रशिक्षण शिविर आज से शांति एवं अहिंसा विभाग के निदेशक मनीष शर्मा व अन्य गांधीवादी विचारक होंगे शामिल

डूंगरपुर, 15 फरवरी/ राजकीय एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय गुमानपुरा में 16 फरवरी, गुरूवार से दो दिवसीय जिला स्तरीय गांधी दर्षन प्रशिक्षण शिविर शुरू होगा। इस दौरान पूरा शहर गांधीमय नजर आएगा। जिला स्तरीय गांधी दर्शन प्रशिक्षण शिविर के आयोजन को लेकर अनुसूचित जाति वित्त विकास निगम आयोग के अध्यक्ष (राज्यमंत्री दर्जा) डॉ. शंकर यादव, पूर्व सांसद ताराचंद भगोरा एवं अतिरिक्त जिला कलक्टर हेमेन्द्र नागर ने बुधवार को तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान जिला गांधी दर्शन समिति के सह संयोजक उमेश रावल, उर्मिला अहारी, पूर्व सरपंच नरेश बारिया, नारायणलाल रोत सहित डूंगरपुर उपखण्ड अधिकारी प्रवीण कुमार मीणा, नगर परिषद आयुक्त…
Read More
केंद्रीय मंत्री शेखावत ने लक्ष्यराज सिंह से मुलाकात कर सियासी पारा चढ़ाया

केंद्रीय मंत्री शेखावत ने लक्ष्यराज सिंह से मुलाकात कर सियासी पारा चढ़ाया

उदयपुर. केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने बुधवार को मेवाड़ के पूर्व राजपरिवार के सदस्य डाॅ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ से सिटी पैलेस में मुलाकात कर मेवाड़ का सियासी पारा चढ़ा दिया है। केंद्रीय मंत्री शेखावत और लक्ष्यराज सिंह के बीच करीब एक घंटे तक वार्ता हुई। भाजपा-संघ की लक्ष्यराज सिंह से लगातार बढ़ती नजदीकियां चर्चा में हैं। पिछले दो माह में लक्ष्यराज सिंह की यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ, मध्यप्रदेश के गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र, राजस्थान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां, केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान और केंद्रीय कानून एवं न्याय राज्य मंत्री एसपी सिंह…
Read More
युवा नेतृत्व एवं सामुदायिक विकास प्रशिक्षण शिविर का किया उद्घाटन

युवा नेतृत्व एवं सामुदायिक विकास प्रशिक्षण शिविर का किया उद्घाटन

डंूगरपुर, 15 फरवरी/ युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के सौजन्य से नेहरू युवा केन्द्र डंूगरपुर द्वारा युवा नेतृत्व एवं सामुदायिक विकास प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन बुधवार को साई पैलेस होटल डंूगरपुर में किया गया। जिला युवा अधिकारी प्रदीप कुमार मीणा ने बताया कि कार्यक्रम का परिचय देते हुए प्रशिक्षण के उद्देश्यों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने बताया कि युवाओं में नेतृत्व की भावना विकसित हो इस प्रकार लीडर बनाने हेतु उक्त प्रशिक्षण का आयोजन किया जा रहा है तथा 15 से 17 फरवरी को विभिन्न विभागों के वक्ता ग्रामीण विकास एवं जन कल्याणकारी योजना की जानकारी देेगे।…
Read More
संयुक्त निदेशक सुनील डामोर ने किया ई-मित्र कियोस्कों का औचक निरीक्षण

संयुक्त निदेशक सुनील डामोर ने किया ई-मित्र कियोस्कों का औचक निरीक्षण

डंूगरपुर, 15 फरवरी/उपखण्ड अधिकारी आसपुर से प्राप्त शिकायत के आधार पर संयुक्त निदेशक सुनील डामोर एवं टीम के द्वारा ई-मित्र कियोस्क धारक हेमेन्द्र मेहता (वर्षा ई-मित्र), कियोस्क कोर्ड के124150960 गायत्री मंदिर आसपुर स्थित ई-मित्र संचालक का औचक निरीक्षण किया। संयुक्त निदेशक सुनील डामोर ने बताया कि निरीक्षण के दौरान उक्त ई-मित्र द्वारा गजेन्द्र पिता शंकर मीणा को फर्जी वोटर आईडी जारी करना पाया गया। इस पर सूचना एवं प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग द्वारा कार्यवाही करते हुए उक्त कियोस्क धारक को स्थायी रूप से ब्लैकलिस्ट करने की कार्यवाही की गई। उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त क्षेत्र के अन्य ई-मित्र कियोस्क धारकों…
Read More
अमृता हाट में महिला सशक्तीकरण का उत्सव

अमृता हाट में महिला सशक्तीकरण का उत्सव

डंूगरपुर, 15 फरवरी/जिला प्रशासन एवं महिला अधिकारिता विभाग के साझे में आयोजित अमृता हाट में सामाजिक मुद्दों पर विचार विमर्ष के साथ शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रमों में  लोक संस्कृति जीवंत हो रही है। तीसरे दिन दोपहर वार्ता कार्यक्रम में राजकीय टाउन विद्यालय डूंगरपुर की बालिकाओं ने बाल विवाह, एनिमिया, शिक्षा का महत्व, किशोरावस्था की समस्याओं पर विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से सार्थक चर्चा की। इसके बाद स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने नृत्य की प्रस्तुति दी। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में दिखा सामाजिक चेतना का संदेश:- महिला अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक मोतीलाल मीणा ने बताया कि पोस्टर प्रतियोगिता में तनिष्का राव…
Read More
महाराणा भूपाल सिंह जी की 139वीं जयंती के तहत आयोजित पांच दिवसीय समारोह के चौथे दिन 25 विशिष्ठ जनों का किया सम्मान

महाराणा भूपाल सिंह जी की 139वीं जयंती के तहत आयोजित पांच दिवसीय समारोह के चौथे दिन 25 विशिष्ठ जनों का किया सम्मान

उदयपुर 15 फरवरी / मेवाड़ के महाराणा भूपाल सिंह जी की 139वीं जयंती के तहत आयोजित पांच दिवसीय समारोह के चौथे दिन बुधवार को राजस्थान विद्यापीठ के  संघटक साहित्य संस्थान एवं लोकजन सेवा संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में प्रतापनगर स्थित आईटी सभागार में शिक्षा, साहित्य, समाज, संगीत, कला, संस्कृति, धरोहर, खेल  एवं देश सेवा में उल्लेखनीय कार्य करने वाले 25 विशिष्ठजनों का कुलपति प्रो. एस.एस. सारंगदेवोत, ले.जर्नल एनके सिंह राठौड, प्रो. विमल शर्मा, प्रो. गिरिशनाथ माथुर, जितेन्द्र सिंह मेजा, रमेश चंद शर्मा, डॉ. जीएल मेनारिया, प्रो. गिरिश नाथ माथुर, जय किशन चौबे ने माला, उपरणा, पगडी, स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति…
Read More
जिला स्तरीय कृषि मेला आयोजन 20 फरवरी को

जिला स्तरीय कृषि मेला आयोजन 20 फरवरी को

डंूगरपुर, 15 फरवरी। कृषि प्रौद्योगिकी प्रबन्धन अभिकरण (एटीएमए) डूंगरपुर एवं कृषि विज्ञान केन्द्र, डंूगरपुर द्वारा 20 फरवरी सोमवार को कृषि विज्ञान केन्द्र, फलोज में जिला स्तरीय कृषि मेला-2023 का आयोजन किया जाएगा। संयुक्त निदेशक (कृषि विस्तार) जी.एस.कटारा ने बताया कि इस कार्यक्रम में कृषि एवं उद्यानिकी (फसल एवं सब्जी) प्रदर्शनी प्रतियोगिता एवं कृषि वैज्ञानिकों द्वारा कृषि की नवीनतम तकनीको की जानकारी दी जाएगी। इस फसल एवं सब्जी प्रदर्शनी प्रतियोगिता में कृषक अपने फसल, सब्जियों एवं पोषक अनाज (सामली, कोदरा, कुरी, बटी, माल) आदि के सजीव नमूने लेकर भाग लेंगे। इस मेले के मुख्य आकर्षण कृषक वैज्ञानिक संवाद, प्रश्नोत्तरी, विभिन्न विभागों…
Read More
निदेशक श्री मनीष कुमार शर्मा दो दिवसीय जिले के दौरें पर रहेंगे।

निदेशक श्री मनीष कुमार शर्मा दो दिवसीय जिले के दौरें पर रहेंगे।

डंूगरपुर, 15 फरवरी/ शांति एवं अंहिसा निदेशालय राजस्थान जयपुर के निदेशक श्री मनीष कुमार शर्मा 15 व 16 फरवरी को दो दिवसीय जिले के दौरें पर रहेंगे। अतिरिक्त जिला कलक्टर हेमेन्द्र नागर ने बताया कि निदेशक श्री मनीष कुमार शर्मा 15 फरवरी को रात्रि 8.00 बजे डंूगरपुर पहंुचेंगे व रात्रि विश्राम सर्किट हाउस डंूगरपुर करेंगे। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि 16 फरवरी को प्रातः 10.30 बजे जिला स्तरीय गांधी दर्शन प्रशिक्षण शिविर कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे तथा दोपहर 12.00 बजे अजमेर के लिये प्रस्थान करेंगे। उन्होंने निदेशक श्री मनीष कुमार शर्मा के दौरें के मद्देनजर तहसीलदार डंूगरपुर को जिले…
Read More
error: Content is protected !!