श्री एकलिंगनाथ सेवा संगठन ने एक और बेटी को गोद लिया, महिलाओं के लिए सिलाई प्रशिक्षण शिविर प्रारंभ
जहां कहीं भी बेटी को सहयोग और सुरक्षा की जरुरत होगी संगठन आगे आएगा: बागडी उदयपुर। श्री एकलिंगनाथ राष्ट्रीय सेवा संगठन की ओर से एक और बेटी को गोद लिया गया है। संगठन की ओर से जोधपुर में महिलाओं के लिए सिलाई प्रशिक्षण शिविर के शुभारंभ अवसर पर इस बेटी को गोद लिया गया। इस मौके पर समारोह में श्री एकलिंगनाथ राष्ट्रीय सेवा संगठन के संस्थापक अध्यक्ष आकाश बागडी ने कहा कि संगठन का मूल ध्येय ही बेटी बचाओ-बेटी पढाओ है इसलिए जहां कहीं भी बेटी को सहयोग और सुरक्षा की जरुरत होगी वहां संगठन के कार्यकर्ता तैयार खडे मिलेंगे।…
