Udaipur News

भारतीय लॉयन्स परिसंघ के अभियान में पांच दिनों में पंद्रह हजार लोगों को छाछ पिलाई गई, लोगों ने कहा-बहुत अच्छी पहल

भारतीय लॉयन्स परिसंघ के अभियान में पांच दिनों में पंद्रह हजार लोगों को छाछ पिलाई गई, लोगों ने कहा-बहुत अच्छी पहल

अस्पताल परिसर में चले निशुल्क छाछ वितरण अभियान का समापन उदयपुर। भारतीय लॉयन्स परिसंघ की ओर से महाराणा भूपाल अस्पताल परिसर में निशुल्क छाछ वितरण अभियान के आखिरी दिन रविवार को भी तीन हजार से ज्यादा लोगों को छाछ पिलाई गई। आखिरी दिन लोगों की भारी भीड उमडी और सभी ने इस अभियान के लिए परिसंघ का दिल से शुक्रिया अदा किया। परिसंघ के सचिव अनिल पारिख ने बताया कि पांच दिन के लिए यह अभियान अस्पताल परिसर में आपातकालीन यूनिट के सामने सुबह साढे दस बजे से लेकर दोपहर तक चला। इस दौरान करीब पंद्रह हजार लोगों को पैक्ड…
Read More
शांति भंग में तीन गिरफ्तार : एक बाइक जप्त 

शांति भंग में तीन गिरफ्तार : एक बाइक जप्त 

 (प्रतीक जैन) खेरवाड़ा, थाना पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए शराब पीकर उत्पात मचाते हुए तीन व्यक्तियों को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया साथ एक आरोपी से मोटरसाइकिल भी जब्त की गई। थानाधिकारी दलपत सिंह राठौड़ ने बताया कि शनिवार रात 8 बजे कस्बे के सर्विस रोड पर स्थित एक होटल के पास एवं अन्य स्थान पर शान्तिलाल पिता कालुसिह जाति गरासिया उम्र 27 साल निवासी भाणदा, पुष्पेंद्र पिता मगनलाल जाति गरासिया उम्र 24 साल निवासी भाणदा पुलिस थाना बावलवाडा एवं कमलकिशोर पिता घनश्याम असावरा जाति भोई उम्र 26 साल पेशा पढ़ाई निवासी भोईवाड़ा थाना खेरवाडा को शांति…
Read More
गंगेश्वर महादेव मंदिर का 25वा पाटोत्सव संपन्न

गंगेश्वर महादेव मंदिर का 25वा पाटोत्सव संपन्न

(प्रतीक जैन) खेरवाड़ा, तहसील के गांव भाणदा (ककलवाडा, पटेलवाडा) में गंगेश्वर महादेव मंदिर का 25 वा पाटोत्सव कार्यक्रम हुआ। शुभ मुहूर्त में आचार्य रूपनारायण जोशी के निर्देशन एवं सानिध्य में विभिन्न धार्मिक क्रियाएं संपादित हुई। इसके बाद पूरे साज आवाज के साथ महाआरती हुई। देर शाम भजन संध्या का आयोजन हुआ। समाज के संदीप पटेल ने बताया कि पाटोत्सव को सफल बनाने में सरदार पटेल युवा सेना का विशेष योगदान रहा। पाटोत्सव आयोजन में मुख्य यजमान जयंतीलाल पटेल एवं दीपिका बेन ने मुख्य कुण्ड में बैठकर भगवान शिव का आशीर्वाद लिया।धार्मिक पर्व पर पूरा गांव शिव के जयकारों से गूंज…
Read More
पूज्य महामंडलेश्वर सोमेश्वर गिरि जी महाराज ने डॉ. प्रदीप कुमावत का किया अभिनंदन प्रदान की उपाधि

पूज्य महामंडलेश्वर सोमेश्वर गिरि जी महाराज ने डॉ. प्रदीप कुमावत का किया अभिनंदन प्रदान की उपाधि

उदयपुर 1 जून। जोधपुर स्थित पावन बिजलोई आश्रम में अखिल भारतीय नव वर्ष समारोह समिति के राष्ट्रीय सचिव डॉ. प्रदीप कुमावत का पूज्य महामंडलेश्वर श्री सोमेश्वर गिरि जी महाराज ने आत्मीय स्वागत कर उन्हें “संत उपाधि” से सम्मानित किया। महामंडलेश्वर जी ने पारंपरिक संत उत्तरीय पहनाकर डॉ. कुमावत को सम्मानित करते हुए कहा “आप कर्मयोग और समाज सेवा के माध्यम से आज के युग में संत परंपरा का यथार्थ निर्वाह कर रहे हैं। आपने जो सामाजिक जागरण, सांस्कृतिक चेतना और लोक कल्याण के कार्य किए हैं, वे आध्यात्मिक साधना के समकक्ष हैं। अब आप भी संत श्री हो गए हैं।”…
Read More
विद्यापीठ – प्रो. कर्नल शिव सिंह सारंगदेवोत के नेतृत्व में बदला विद्यापीठ, देश के टॉप विवि में हुआ शुमार

विद्यापीठ – प्रो. कर्नल शिव सिंह सारंगदेवोत के नेतृत्व में बदला विद्यापीठ, देश के टॉप विवि में हुआ शुमार

कुलपति के पद पर 13 वर्ष पूर्ण कर 14वें वर्ष में किया प्रवेश - 02 जून, 2012 को कुलपति का पदभार किया ग्रहण उदयपुर 01 जुन / शहर के जाने माने शिक्षाविद् प्रो. (कर्नल) एस.एस. सारंगदेवोत के नेतृत्व में पिछले 13 सालों में राजस्थान विद्यापीठ डीम्ड विश्वविद्यालय की दिशा और दशा दोनों ही बदल चुकी हैं। आज विवि के पास नैक से ए ग्रेड है जो कि इसे देश के टॉप विवि में शामिल कराता है। प्रो. (कर्नल) एस.एस. सारंगदेवोत ने 2 जून 2012 से जनार्दन राय नागर राजस्थान विद्यापीठ डीम्ड विश्वविद्यालय के सातवें कुलपति की बागडोर संभाली। इसके बाद…
Read More
रामसर वेटलैंड सिटी  उदयपुर की झीलों की  मूल सीमाओं  पर हो सीमांकन 

रामसर वेटलैंड सिटी  उदयपुर की झीलों की  मूल सीमाओं  पर हो सीमांकन 

उदयपुर ,1 जून,   उदयपुर को  अंतर्राष्ट्रीय  स्तर पर रामसर वेटलैंड सिटी का दर्जा प्राप्त किए हुए चार महीने हो चुके है लेकिन अभी भी उदयपुर के छोटे- बड़े तालाबों( वेटलैंड) का अधिकतम भराव तल के आधार पर सीमांकन नहीं किया जा सका हैं। रविवार को आयोजित झील प्रेमियों के संवाद में इस पर चिंता व्यक्त की गई। संवाद में डॉ अनिल मेहता ने कहा कि  वेटलैंड सिद्धांतों व नियमों के आधार पर झीलों की  मूल सीमाओं का सीमांकन कर , उस सीमा के आधार पर जोन ऑफ इंफ्लूएंस का निर्धारण करना  सम्बन्धित एजेंसियों की जिम्मेदारी हैं । एन जी टी…
Read More
एनआईएफ ग्लोबल उदयपुर के 2016-2024 बैच का भव्य दीक्षांत समारोह आयोजित

एनआईएफ ग्लोबल उदयपुर के 2016-2024 बैच का भव्य दीक्षांत समारोह आयोजित

उदयपुर। एनआईएफ ग्लोबल उदयपुर की ओर से उस समय गर्व और भावनाओं से भरा पल देखने को मिला, जब संस्थान ने 2016 से 2024 बैच के छात्रों के लिए दीक्षांत समारोह का आयोजन किया। यह समारोह प्रतिभा, समर्पण और परिवर्तन की एक रंगीन प्रस्तुति थी। फैशन डिज़ाइन, इंटीरियर डिज़ाइन और अन्य रचनात्मक क्षेत्रों से जुड़े छात्रों को विधिवत उनकी डिग्रियाँ प्रदान की गईं, जो उनके शैक्षणिक सफर की सफलता का प्रतीक रहीं। दीक्षांत समारोह की शुरुआत परंपरागत दीप प्रज्वलन से हुई, जिसके बाद संस्थान के नेतृत्व, मेंटर्स और विशेष अतिथियों ने प्रेरणादायक भाषण दिए। प्राची मेहता, सेंटर डायरेक्टर, एनआईएफ ग्लोबल…
Read More
नंगे पांव दौड़े श्रीकृष्ण, लगाया सुदामा को गले, और छलक पड़ीं सभी की आंखें

नंगे पांव दौड़े श्रीकृष्ण, लगाया सुदामा को गले, और छलक पड़ीं सभी की आंखें

मित्रता की मर्मस्पर्शी व्याख्या के साथ भागवत कथा का भावपूर्ण समापन उदयपुर, 31 मई। "जिसके पास देने को कुछ नहीं, फिर भी स्नेह और श्रद्धा से जब वह मित्र के द्वार पर आता है, तो प्रभु स्वयं दौड़ पड़ते हैं… यही है सुदामा-कृष्ण की मित्रता की पराकाष्ठा।" छोटी ब्रह्मपुरी स्थित सहस्त्र औदीच्य धर्मशाला में चल रही सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के अंतिम दिन के प्रसंगों ने भक्तों को भावविह्वल कर दिया। पूर्णाहुति पर श्रीकृष्ण-सुदामा मिलन के प्रसंग के दौरान श्रद्धालुओं की आंखें नम हो गईं। कथावाचक पं. राकेश मिश्रा महाराज की वाणी में करुणा, प्रेम और आत्मीयता की अभिव्यक्ति ने…
Read More
तेज रफ्तार ट्रक ने कुचला बाइक सवार छात्रों को, दोनों की मौके पर ही मौत

तेज रफ्तार ट्रक ने कुचला बाइक सवार छात्रों को, दोनों की मौके पर ही मौत

उदयपुर, 31 मई : शहर के प्रतापनगर थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर करीब डेढ़ बजे एक दर्दनाक हादसा हुआ। देबारी पावर हाउस के पास महिंद्रा शोरूम के सामने हाईवे पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दो छात्रों को टक्कर मार दी। दोनों छात्र गीतांजलि इंजीनियरिंग कॉलेज से बीटेक की परीक्षा देकर लौट रहे थे। इस हादसे में नाथद्वारा निवासी भव्य (19) पुत्र पुनीत पालीवाल और तिलकराज सिंह (20) पुत्र हरनाथ सिंह चौहान की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के अनुसार ट्रक ने छात्रों की बाइक को पीछे से टक्कर मारी। टक्कर के बाद भी ट्रक चालक…
Read More
रिश्वतखोर सहायक लेखाधिकारी सलाखों के पीछे

रिश्वतखोर सहायक लेखाधिकारी सलाखों के पीछे

बाल विकास परियोजना कार्यालय गोगुंदा में वेतन भुगतान के एवज में मांगी थी रिश्वत उदयपुर, 31 मई : राज्य भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) उदयपुर ने बाल विकास परियोजना कार्यालय गोगुंदा में कार्यरत सहायक लेखाधिकारी नूतन शाह को शुक्रवार को 5 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया था। जिसे कोर्ट ने शनिवार को 15 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। मामले की जानकारी देते हुए विशिष्ट लोक अभियोजक राजेश पारिक ने बताया कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ता कंचन देवी और भंवर कंवर निवासी मादड़ा गोगुंदा ने 21 मई को एसीबी को शिकायत दी थी कि अक्टूबर 2024 से उनके…
Read More
error: Content is protected !!