तेज रफ्तार ट्रक ने कुचला बाइक सवार छात्रों को, दोनों की मौके पर ही मौत

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

उदयपुर, 31 मई : शहर के प्रतापनगर थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर करीब डेढ़ बजे एक दर्दनाक हादसा हुआ। देबारी पावर हाउस के पास महिंद्रा शोरूम के सामने हाईवे पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दो छात्रों को टक्कर मार दी। दोनों छात्र गीतांजलि इंजीनियरिंग कॉलेज से बीटेक की परीक्षा देकर लौट रहे थे। इस हादसे में नाथद्वारा निवासी भव्य (19) पुत्र पुनीत पालीवाल और तिलकराज सिंह (20) पुत्र हरनाथ सिंह चौहान की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार ट्रक ने छात्रों की बाइक को पीछे से टक्कर मारी। टक्कर के बाद भी ट्रक चालक ने वाहन नहीं रोका और करीब आधा किलोमीटर तक दोनों छात्रों को ट्रक के टायर के नीचे घसीटता ले गया। इसके कारण दोनों की मौत हो गई। भीड़ जुटने पर ट्रक चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया।

हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को मोर्चरी में रखवाया। परिजनों को घटना की खबर दी गई, जिससे परिवार में कोहराम मच गया। तिलकराज चौहान अपनी माता-पिता की इकलौती संतान था। दोनों परिवारों में गम का माहौल है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!