Udaipur News

नाट्य कार्यशाला का हुआ भव्य समापन, प्रतिभागियों ने किया प्रभावशाली मंचन

नाट्य कार्यशाला का हुआ भव्य समापन, प्रतिभागियों ने किया प्रभावशाली मंचन

“पंडित दीनदयाल उपाध्याय” नाटक से दर्शकों को मिला सांस्कृतिक संदेश उदयपुर  | संस्कार भारती उदयपुर एवं पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 12 दिवसीय नाट्य कार्यशाला का समापन 4 जून को एक भव्य नाट्य मंचन के साथ हुआ। भूपाल नोबल्स महाविद्यालय के सभागार में प्रस्तुत इस विशेष नाट्य प्रस्तुति में कार्यशाला के प्रतिभागियों ने अपने सीखे हुए अभिनय कौशल का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। कार्यशाला का संचालन अनुभवी रंगकर्मी अमित व्यास ने किया, जिन्होंने प्रतिभागियों को संवाद अदायगी, मंच पर भाव-भंगिमा, अभिनय की बारीकियाँ, मंच अनुशासन, टीमवर्क और चरित्र निर्माण जैसे विषयों पर गहन प्रशिक्षण दिया। 12 दिनों तक चली इस कार्यशाला ने प्रतिभागियों को रंगमंच की तकनीकी व सैद्धांतिक समझ…
Read More
भगवान जगन्नाथ स्वामी की रथ यात्रा के लिए भगवान बोहरा गणेश जी को नुता गया

भगवान जगन्नाथ स्वामी की रथ यात्रा के लिए भगवान बोहरा गणेश जी को नुता गया

उदयपुर,5 जून,श्री भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा समिति उदयपुर द्वारा 27 जून को निकलने वाली भगवान जगन्नाथ स्वामी की रथ यात्रा में बोहरा गणेश जी महाराज को निमंत्रण देने हेतु धर्मोत्सव समिति के अध्यक्ष दिनेश मकवाना, रथ समिति के अध्यक्ष राजेंद्र श्रीमाली के नेतृत्व में एक दल बोहरा गणेश जी मंदिर में जाकर भगवान गणेश जी को माला,पुष्प, अगरबत्ती, पीले चावल एवं प्रसाद को अर्पित कर भगवान जगन्नाथ स्वामी की रथ यात्रा में पधारने का निमंत्रण दिया गया  समिति के प्रवक्ता राजेंद्र सेन ने बताया कि जगदीश मंदिर से भगवान जगन्नाथ स्वामी कि निकलने वाली विशाल रथ यात्रा 27 जून को…
Read More
विश्व पर्यावरण दिवस पर अणुव्रत समिति द्वारा इको फ्रेंडली बेग, पौधा वितरण एवं निशुल्क वाहन प्रदूषण जांच की गई

विश्व पर्यावरण दिवस पर अणुव्रत समिति द्वारा इको फ्रेंडली बेग, पौधा वितरण एवं निशुल्क वाहन प्रदूषण जांच की गई

उदयपुर,5 जून अणुव्रत विश्व भारती समिति नई दिल्ली की आव्हान पर पर्यावरण जागरूकता अभियान के अंतर्गत अनुव्रत समिति उदयपुर द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष में जन जागरूकता पहल कर अरावली पेट्रोल पंप उदियापोल पर निशुल्क वाहन प्रदूषण जांच इको फ्रेंडली बैग वितरण एवं पौधा वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया  समिति के उपाध्यक्ष राजेंद्र सेन ने बताया कि अणुव्रत विश्व भारती सोसायटी  नई दिल्ली के निर्देशानुसार विश्व पर्यावरण दिवस पर जन जागरूकता कार्यक्रम के तहत समिति अध्यक्ष प्रणिता तलेसरा, मंत्री कुंदन भटेवरा,उपाध्यक्ष सुनील ईंटोड़िया के नेतृत्व में उदि यापोल  स्थित अरावली पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भराने वाले वाहन चालकों एवं…
Read More
बीसीआई उत्सव की बैठक रैफल्स होटल उदयपुर मे हुए संपन्न : ऋतुराज खन्ना

बीसीआई उत्सव की बैठक रैफल्स होटल उदयपुर मे हुए संपन्न : ऋतुराज खन्ना

उदयपुर। भारत में तेजी से फैल रहा व्यवसायिक नेटवर्किंग संगठन बिजनेस सर्कल इंडिया (बीसीआई) अब अपनी विशेष इकाई बीसीआई उत्सव के माध्यम से नए और प्रभावशाली कदम उठाने की दिशा में अग्रसर है। इसी को लेकर शुक्रवार को होटल रैफल्स में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें संगठन के प्रमुख पदाधिकारियों ने भाग लिया। इस बैठक में बीसीआई के अध्यक्ष ऋतुराज खन्ना, संस्थापक मुकेश माधवानी और मार्केट प्रमुख यशवर्धन खंडेलवाल ने आगामी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की। बैठक का मुख्य उद्देश्य  बीसीआई उत्सव के माध्यम से अधिक से अधिक इवेंट से जुड़े उद्यमियों को जोड़ना, उन्हें व्यवसायिक सहयोग…
Read More
रन फॉर एन्वायरमेंट के साथ बढ़ाए प्लास्टिक मुक्त भविष्य की ओर से कदम

रन फॉर एन्वायरमेंट के साथ बढ़ाए प्लास्टिक मुक्त भविष्य की ओर से कदम

वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान राजस्थान प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से हुआ आयोजन प्लास्टिक बोतल वेडिंग मशीन एप लांच ईको फेण्डली उत्पादों की प्रदर्शनी उदयपुर, 5 जून। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत गुरूवार सुबह उदयपुरवासियों ने रन फॉर एन्वायरमेंट मैराथन में भाग लेकर प्लास्टिक मुक्त भविष्य की ओर कदम बढ़ाए। जिला प्रशासन और राजस्थान प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के तत्वावधान में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में तकरीबन 2500 लोगों ने भाग लेकर पर्यावरण संरक्षण के प्रति संकल्प प्रदर्शित किया। रन फॉर एन्वायरमेंट का आगाज शिल्पग्राम मार्ग स्थित होटल ग्रैंड व्हैंगम से…
Read More
लघु उद्योग भारती की गिर्वा इकाई की कार्यकारिणी का विस्तार, मुकेश माधवानी सहित पांच सदस्य को बनाया कार्यकारिणी सदस्य

लघु उद्योग भारती की गिर्वा इकाई की कार्यकारिणी का विस्तार, मुकेश माधवानी सहित पांच सदस्य को बनाया कार्यकारिणी सदस्य

उदयपुर।छोटे (सूक्ष्म) व लघु उद्योगों के राष्ट्रव्यापी संगठन लघु उद्योग भारती के गिर्वा इकाई की नवीन कार्यकारिणी का गठन 13 मई को प्रांत सचिव प्रवीण गुप्ता की अध्यक्षता में हुआ था। जिसमें ओम दवे को अध्यक्ष, प्रखिल सामर सचिव एवं गौरव मारू को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया था। इकाई सचिव प्रखिल सामर ने प्रांत उपाध्यक्ष राकेश वर्डिया के सानिध्य में बुधवार को इकाई कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए मुकेश माधवानी, स्वस्तिक रांका, कुंवरपाल सिंह, विप्लव मेहता एवं अनुज बंब को कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया है। प्रखिल सामर ने बताया कि इकाई की सामूहिक बैठक जल्द ही आयोजित की जाएगी।
Read More
विश्व पर्यावरण दिवस पर आरएनटी मेडिकल कॉलेज में 45 पौधों का रोपण

विश्व पर्यावरण दिवस पर आरएनटी मेडिकल कॉलेज में 45 पौधों का रोपण

उदयपुर, 5 जून। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर गुरूवार को आरएनटी मेडिकल कॉलेज परिसर में 45 पौधों का रोपण किया गया। रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. दीपेन्द्र सेवदा ने बताया कि विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर गुरूवार को आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में आरएनटी मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. विपिन माथुर एवं महाराणा भूपाल चिकित्सालय के अधीक्षक डॉ. आर.एल. सुमन ने नीम के पौधे का रोपण कर कार्यक्रम की शुरूआत की। इस अवसर पर पौधों की विभिन्न प्रजातियों यथा नीम, चम्पा, अमरूद, चमेली आदि के 45 पौधों का रोपण परिसर में किया गया। इस अवसर पर डॉ. विपिन…
Read More
पर्यावरण दिवस मनाया,300 पौधे लगानें का संकल्प

पर्यावरण दिवस मनाया,300 पौधे लगानें का संकल्प

उदयपुर। महावीर जैन विद्यालय संस्थान, सेक्टर नं. 4 व महावीर कॉलेज, कीर की चौकी-भीण्डर में पर्यावरण दिवस मनाया गया। इस अवसर पर संस्थान प्रधान डॉ. हिम्मतलाल वया, डॉ. पंकज वया, महाविद्यालय निदेशक डॉ. आशीष वया द्वारा पौधारोपण कर मनाया गया। इस अवसर पर संस्थान् प्रधान द्वारा कॉलेज परिसर में 100 फलदार पौधे लगाने व 200 अन्य पौधे लगाने की घोषणा की व पर्यावरण से मानव के विकास में बदलाव के सम्बन्ध में बताया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय का स्टाफ, योगा टीचर - अरूणा चौहान व नृत्य अध्यापक जॉन परमार, हेमलता जैन, सुमन, अभिलाषा, गणपत, भावना, छात्र-छात्राएँ व कार्यकर्त्तागण उपस्थित…
Read More
इवेन्ट लॉजिस्टिक इन्डस्ट्रीज में धानी टूर्स की ओर से लक्ज़री गाड़ियों के आने से आयेगा बूम

इवेन्ट लॉजिस्टिक इन्डस्ट्रीज में धानी टूर्स की ओर से लक्ज़री गाड़ियों के आने से आयेगा बूम

मेवाड़़ राजपरिवार के श्रीजी डॉ. लक्ष्यराजसिंह मेवाड़ ने इन्डस्ट्रीज के लिये 5 फोरचुनर गाड़ियां की लॉन्चउदयपुर। विश्व में पर्यटन एवं हॉस्पीटेलिटी क्षेत्र में एक मुकाम बना चुके उदयपुर के लिये आज उस समय एक ओर नया अध्याय जुड़ा जब मेवाड़ राजपरिवार के श्रीजी डॉ.लक्ष्यराजसिंह मेवाड़ ने सिटी पैलेस स्थित त्रिपोलिया पर धानी टूर्स की ओर से इवेन्ट लॉजिस्टिक इन्डस्ट्रीज के लिये टोयोटा की 5 फोरचुनर गाड़ियंा को पर्दा हटाकर लान्च किया।इस अवसर पर उन्होंने कहा कि उदयपुर अब देश-विदेश के राजनेताओं, शाही शादियों, इवेन्ट कम्पनियों व नामी गिरामी कम्पनियों के लिये पहली पसन्द बन गया है। ऐसे में उनके लिये…
Read More
तेज रफ्तार कार की टक्कर से युवक गंभीर घायल, परिजनों को दी धमकी

तेज रफ्तार कार की टक्कर से युवक गंभीर घायल, परिजनों को दी धमकी

उदयपुर, 4 जून : शहर के हाथीपोल थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक तेज रफ्तार की कार से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस के अनुसार मल्लातलाई क्षेत्र निवासी राईब हुसैन ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि उनका भानजा अब्दुल शाहिद गंभीर सड़क हादसे में घायल हो गया। मंगलवार सुबह करीब 11 बजे उनका भानजा अब्दुल शाहिद अपनी मोटरसाइकिल से एमजी कॉलेज रोड जा रहा था, तभी तेज रफ्तार कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कार पास के खंभे से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद घायल शाहिद को एमबी अस्पताल ले…
Read More
error: Content is protected !!