मेवाड़ की धरती शूरवीरों की, पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जीवन प्रेरणा स्रेत- राज्यपाल श्री हरिभाऊ किसनराव बागड़े
-राज्यपाल ने उदयपुर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय के ’एकात्म मानव दर्शन’ समारोह में की शिरकत उदयपुर, 5 जून। राजस्थान के राज्यपाल श्री हरिभाऊ किसनराव बागड़े ने गुरुवार को उदयपुर में भूपाल नोबल्स विश्वविद्यालय में आयोजित ’पंडित दीनदयाल उपाध्यायः एकात्म मानव दर्शन - हीरक जयंती समारोह’ में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। यह समारोह पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति समारोह समिति जयपुर, जनार्दन राय नागर राजस्थान विद्यापीठ उदयपुर और भूपाल नोबल्स विश्वविद्यालय उदयपुर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया। इस अवसर पर सहकारिता मंत्री गौतम दक, समाजसेवी गजपाल सिंह राठौड़, प्रोफेसर एस.एस. सारंगदेवत, बी.एन. संस्थान के अध्यक्ष मोहब्बत सिंह,…
