लघु उद्योग भारती की गिर्वा इकाई की कार्यकारिणी का विस्तार, मुकेश माधवानी सहित पांच सदस्य को बनाया कार्यकारिणी सदस्य

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें
उदयपुर।छोटे (सूक्ष्म) व लघु उद्योगों के राष्ट्रव्यापी संगठन लघु उद्योग भारती के गिर्वा इकाई की नवीन कार्यकारिणी का गठन 13 मई को प्रांत सचिव प्रवीण गुप्ता की अध्यक्षता में हुआ था। जिसमें ओम दवे को अध्यक्ष, प्रखिल सामर सचिव एवं गौरव मारू को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया था।
इकाई सचिव प्रखिल सामर ने प्रांत उपाध्यक्ष राकेश वर्डिया के सानिध्य में बुधवार को इकाई कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए मुकेश माधवानी, स्वस्तिक रांका, कुंवरपाल सिंह, विप्लव मेहता एवं अनुज बंब को कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया है। प्रखिल सामर ने बताया कि इकाई की सामूहिक बैठक जल्द ही आयोजित की जाएगी।
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!