Udaipur News

उदयपुर एयरपोर्ट पर यात्री सुविधा दिवस के अवसर पर राष्ट्रगीत गायन और यात्रियों का स्वागत

उदयपुर एयरपोर्ट पर यात्री सुविधा दिवस के अवसर पर राष्ट्रगीत गायन और यात्रियों का स्वागत

उदयपुर, 15 जून। राष्ट्रगीत भारत सरकार के नागरिक उड्डयन मंत्रालय के निर्देशानुसार, भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण द्वारा उदयपुर के महाराणा प्रताप हवाई अड्डे (डबोक) पर सोमवार को यात्री सुविधा दिवस का भव्य आयोजन किया गया। विशेष दिन के शुभारंभ पर हवाई अड्डे के परिसर में बेहद गौरवशाली और देशभक्ति से ओत-प्रोत दृश्य देखने को मिला। हवाई अड्डे के मुख्य टर्मिनल भवन के बाहर, विशाल और लहराते राष्ट्रीय ध्वज (तिरंगे) को पृष्ठभूमि में रखते हुए एक भव्य सामूहिक राष्ट्रगीत गायन का आयोजन किया गया। गौरवमयी क्षण में विमानपत्तन निदेशक सांवर मल सिंगारिया के नेतृत्व में भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण अधिकारियों एवं कर्मचारियों, केन्द्रीय…
Read More
युडीए ने पट्टों के 100 से अधिक आवेदनों का किया निस्तारण

युडीए ने पट्टों के 100 से अधिक आवेदनों का किया निस्तारण

उदयपुर, 15 जून। राज्य सरकार के निर्देशानुसार चल रहे शहरी सेवा शिविर - 2026 के तहत उदयपुर विकास प्राधिकरण में शिविर आयोजित किया जा रहा है। इसमें आमजन की ओर से प्राप्त आवेदनों का हाथों हाथ निस्तारण किया जा रहा है। सोमवार को उदयपुर ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा ने शिविर स्थल पर पहुंच कर जायजा लिया। उन्होंने आमजन को दी जा रही सेवाओं की जानकारी ली। साथ ही लोगों से सरकार की योजनाओं का लाभ लेने का आह्वान किया। युडीए सचिव हेमेंद्र नागर ने बताया कि शिविर में पट्टे के 108, फ्री होल्ड पट्टे के 9, भवन मानचित्र के लिए…
Read More
सेई बांध टनल विस्तार: अब गुजरात नहीं जाएगा पानी, पाली-सिरोही-जालोर को मिलेगा भरपूर जल

सेई बांध टनल विस्तार: अब गुजरात नहीं जाएगा पानी, पाली-सिरोही-जालोर को मिलेगा भरपूर जल

उदयपुर, 15 जून। पशुपालन, गोपालन, डेयरी एवं देवस्थान विभाग के कैबिनेट मंत्री श्री जोराराम कुमावत ने सोमवार को उदयपुर जिले के आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र कोटड़ा का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने जल संसाधन विभाग के अधिकारियों के साथ बहुप्रतीक्षित सेई बांध की टनल (सुरंग) की चैड़ाई बढ़ाने के चल रहे निर्माण कार्यों का बारीकी से निरीक्षण किया। मंत्री कुमावत ने खुद टनल के भीतर जाकर निर्माण कार्य की प्रगति को देखा और अधिकारियों से अब तक हुए कार्य, बची हुई खुदाई और कंक्रीट लाइनिंग के तकनीकी पहलुओं की विस्तृत जानकारी ली। योजना के लिए 100 करोड़ का बजट, 95 प्रतिशत…
Read More
भूपाल नोबल्स संस्थान में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई महाराणा प्रताप की 486वीं जयंती

भूपाल नोबल्स संस्थान में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई महाराणा प्रताप की 486वीं जयंती

उदयपुर,  मेवाड़ के गौरव, वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की 486वीं जयंती के साप्ताहिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में भूपाल नोबल्स संस्थान के प्रताप चौक स्थित महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर विद्या प्रचारिणी सभा कार्यकारिणी एवं समस्त अधिष्ठाताओं सहित कर्मचारियों ने पुष्पांजलि अर्पित की उनके अदम्य साहस, त्याग, बलिदान और मातृभूमि के प्रति समर्पण को याद किया। संस्थान के प्रबंध निदेशक मोहब्बत सिंह राठौड़ ने अपने उद्बोधन में कहा कि मेवाड़ के महिमामयी मेदिनी का इतिहास यहां के उदात्त चरित्र शूरवीरों, महान दानवीरों, सतमति सन्नारियों और श्रम साधक सपूतों के क्रीडा कलापों का कोश है। महाराणा प्रताप के युद्ध कौशल, वीरता, प्रशासनिक…
Read More
डॉक्टर दलवी ने संभाला निदेशक उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र का अतिरिक्त पदभार

डॉक्टर दलवी ने संभाला निदेशक उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र का अतिरिक्त पदभार

उदयपुर 15 जून।  पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र उदयपुर के निदेशक डॉक्टर अश्विन एम् दलवी ने केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार,के आदेशानुसार उत्तर क्षेत्र संस्कृति केंद्र, पटियाला के निदेशक का अतिरिक्त पदभार ग्रहण किया गया। इस क्षेत्रीय सांस्कृतिक केंद्र में में पंजाब, चंडीगढ़,हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लेह–लद्दाख, उत्तराखंड राज्य शामिल हैं। उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, पटियाला के पूर्व निदेशक फुरकान खान का कार्यकाल दिनांक 12 जून 2026 को पूर्ण हुआ, अतः आगामी आदेश तक यह अतिरिक्त पदभार पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र के निदेशक को सौंपा गया है।
Read More
राज्यपाल बागड़े ने कहा लोक कला और सांस्कृतिक विरासत संवर्धन के लिए हो प्रभावी कार्य

राज्यपाल बागड़े ने कहा लोक कला और सांस्कृतिक विरासत संवर्धन के लिए हो प्रभावी कार्य

उदयपुर, 15 जून। राज्यपाल श्री हरिभाऊ किसनराव बागड़े ने पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र द्वारा राजस्थान सहित सदस्य राज्यों गुजरात, महाराष्ट्र, गोवा तथा केन्द्र शासित प्रदेश दमण, दीव तथा दादरा नगर हवेली में कला और कलाकारों के प्रोत्साहन के लिए प्रयास करने के निर्देश दिए। साथ ही शाम को लोक भवन गोवा के सभागार में सांस्कृतियां प्रस्तुतियों का भी आयोजन किया गया। कला एवं संस्कृति मंत्री गोवा एवं पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र के संयुक्त तत्वावधान में गोवा में एक बड़े सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने का केंद्र की संचालन समिति की बैठक में निर्णय किया गया। राज्यपाल ने ग्रामीण कलाकारों को अधिकाधिक…
Read More

भाजपा – विकसित भारत संकल्प सम्मेलन सोमवार को

प्रबुद्धजन करेंगे सरकार की उपलब्धियों पर मंथन उदयपुर, 14 जून। भारतीय जनता पार्टी शहर जिला उदयपुर की ओर से बारह साल विश्वास के, विकास के, कल्याण के अभियान के तहत सोमवार को विकसित भारत संकल्प सम्मेलन (प्रबुद्धजन) का आयोजन किया जाएगा। यह सम्मेलन सायं 5.30 बजे हिरणमगरी सेक्टर-4 स्थित अटल सभागार में आयोजित होगा जिसमें प्रदेष के पदाधिकारियों का मार्गदर्षन मिलेगा। जिलाध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़ ने बताया कि सम्मेलन का उद्देश्य केन्द्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों तथा उपलब्धियों पर विचार-विमर्श करना है। कार्यक्रम में शहर विधायक, सांसद एवं विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े प्रबुद्धजन सहभागिता करेंगे। चिकित्सा,…
Read More
कैनवास पर सजेगा मेवाड़ी धरा का शौर्य और स्वाभिमान

कैनवास पर सजेगा मेवाड़ी धरा का शौर्य और स्वाभिमान

उदयपुर, 14 जून। मेवाड़ी मान और स्वाभिमान के लिए वीरों ही नहीं, वीरांगनाओं ने भी अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया, उस शौर्यपूर्ण बलिदानी इतिहास के पन्नों को चित्रों के माध्यम से जन—जन तक पहुंचाने के लिए सोमवार 15 जून से उदयपुर के महाराणा भूपाल स्टेडियम गांधी ग्राउंड में तीन दिवसीय चित्र प्रदर्शनी का आयोजन होगा। प्रदर्शनी का उद्घाटन सायंकाल होगा और इसी के साथ हल्दीघाटी विजय पर बनाई गई लघु फिल्म के पोस्टर का भी लोकार्पण किया जाएगा। प्रताप गौरव केन्द्र के निदेशक अनुराग सक्सेना ने बताया कि वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप समिति के अंतर्गत संचालित प्रताप गौरव केन्द्र 'राष्ट्रीय…
Read More
उदयपुर डांस फेस्टिवल की निःशुल्क कार्यशाला में प्रतिभागियों ने सीखे आधुनिक नृत्य के नए अंदाज़

उदयपुर डांस फेस्टिवल की निःशुल्क कार्यशाला में प्रतिभागियों ने सीखे आधुनिक नृत्य के नए अंदाज़

उदयपुर। कथक आश्रम संस्थान और एम स्क्वायर प्रोडक्शन एंड इवेंट्स की ओर से होने वाले उदयपुर डांस फेस्टिवल को लेकर मधुश्री बैंक्वेट हॉल में निःशुल्क बॉलीहॉप डांस कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला में शहर के बच्चों, युवाओं एवं नृत्य प्रेमियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर आधुनिक नृत्य शैली की नई तकनीकों एवं प्रस्तुति कौशल का प्रशिक्षण प्राप्त किया। एम स्क्वेयर प्रोडक्शन एंड इवेंट्स के सीईओ मुकेश माधवानी ने बताया कि कार्यशाला में बीट बीस्ट डांस स्टूडियो के डायरेक्टर एवं कोरियोग्राफर कृष्णा खरवड़ ने प्रतिभागियों को बॉलीहॉप डांस शैली की बारीकियों से अवगत कराया। उन्होंने विभिन्न डांस मूव्स, मंचीय प्रस्तुति…
Read More
विश्व रक्तदाता दिवस पर लायंस क्लब अशोका की ओर से रक्तदान शिविर आयोजित, क्लब सदस्यों ने बढ़ चढ़कर लिया हिस्सा

विश्व रक्तदाता दिवस पर लायंस क्लब अशोका की ओर से रक्तदान शिविर आयोजित, क्लब सदस्यों ने बढ़ चढ़कर लिया हिस्सा

समीर रोहिड़ा ने 51वीं बार रक्तदान कर पेश की मानवता की मिसाल उदयपुर। विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर लायंस क्लब अशोका द्वारा महाराणा भूपाल चिकित्सालय के ब्लड बैंक में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। क्लब अध्यक्ष लायन मुकेश माधवानी सेवा, समर्पण और मानवता की भावना से ओतप्रोत इस शिविर में क्लब सदस्यों सहित अनेक रक्तदाताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर रक्तदान महादान के संकल्प को साकार किया। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम संयोजक समीर रोहिडा ने 51वीं बार रक्तदान कर मानवता की मिसाल पेश की। क्लब के सचिव श्रीचंद खथूरिया ने उन समर्पित रक्तवीरों का विशेष सम्मान एवं आभार…
Read More
error: Content is protected !!