Udaipur News

प्री कैम्प एक्टिविटी पर हो फोकस, विभागवार हो प्रगति की समीक्षा

प्री कैम्प एक्टिविटी पर हो फोकस, विभागवार हो प्रगति की समीक्षा

साप्ताहिक समीक्षा बैठक उदयपुर, 15 जून। जिला स्तरीय अधिकारियों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक सोमवार अपराह्न कलक्ट्रेट मिनी सभागार में जिला कलक्टर गौरव अग्रवाल के निर्देशन एवं एडीएम प्रशासन दीपेंद्रसिंह राठौड़ की अध्यक्षता में हुई। बैठक में एडीएम श्री राठौड़ ने जिले में चल रहे ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविरों की प्रगति पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि जिला कलक्टर के निर्देशानुसार सभी जिला स्तरीय अधिकारी शिविरों में अपने-अपने विभाग की प्रगति की नियमित रूप से समीक्षा करें। उन्होंने प्री कैम्प एक्टिविटी पर फोकस करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिस पंचायत या वार्ड में शिविर प्रस्तावित हो, उससे…
Read More
नेताओं एवं पदाधिकारियों को ग्राम चौपाल लगाकर आमजन की भावनाओं को समझना पड़ेगा – मीनाक्षी सेठी जैदी

नेताओं एवं पदाधिकारियों को ग्राम चौपाल लगाकर आमजन की भावनाओं को समझना पड़ेगा – मीनाक्षी सेठी जैदी

जिला, ब्लॉक एवं मंडल की कार्यशैली पर सीधी नजर एआईसीसी और पीसीसी रखेगी, सक्रिय कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ाया जाएगा- रघुवीर सिंह मीणा उदयपुर देहात जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक सम्पन्न उदयपुर। 15 जून। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार 'संगठन सृजन अभियान' के अंतर्गत जिला, ब्लॉक एवं मंडल स्तर तक कांग्रेस को मजबूत करने के उद्देश्य को लेकर आज उदयपुर देहात जिला कांग्रेस कमेटी के सूरजपोल स्थित कार्यालय पर एक अति महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई। मीडिया प्रभारी दिनेश औदिच्य ने बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी वार रूम से श्रीमती मीनाक्षी सेठी जैदी के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुई इस…
Read More
आरएनटी मेडिकल कॉलेज में मुद्रा विज्ञान पर व्याख्यान आयोजित

आरएनटी मेडिकल कॉलेज में मुद्रा विज्ञान पर व्याख्यान आयोजित

उदयपुर, 15 जून। रवींद्रनाथ टैगोर मेडिकल कॉलेज के न्यू लेक्चर थियेटर सभागार में सोमवार को वरिष्ठ चिकित्सकों, नर्सिंग व पैरामेडिकल अधिकारियों और मेडिकल व पैरामेडिकल के छात्र-छात्राओं के लिए ‘मुद्रा विज्ञान’ एवं होलिस्टिक योग पर एक विशेष व्याख्यान और व्यावहारिक सत्र का आयोजन किया गया। आगामी 21 जून को आयोजित होने वाले विश्व अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पहले इस आयोजन को और भव्य बनाने तथा आमजन व चिकित्सा क्षेत्र में योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के क्रम में इस विशेष कार्यक्रम का संयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य वक्ता देश-विदेश में योग मुद्राओं के वैज्ञानिक प्रभाव और समग्र योग…
Read More
पर्यावरण संरक्षण का संकल्प, नीलकंठ महादेव अम्बेरी में 70 पौधों का वृक्षारोपण

पर्यावरण संरक्षण का संकल्प, नीलकंठ महादेव अम्बेरी में 70 पौधों का वृक्षारोपण

उदयपुर। पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के संकल्प के साथ ACE संस्थान द्वारा संचालित 10 Million Trees Mission के अंतर्गत आज नीलकंठ महादेव मंदिर, अम्बेरी परिसर में 70 पौधों का वृक्षारोपण किया गया। यह कार्यक्रम रिटायर्ड इंजीनियर्स क्लब प्लांटेशन एवं महावीर इंटरनेशनल जज़्बा वीरा केंद्र उदयपुर के सहयोग से आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रजातियों के 70 पौधे लगाए गए। पौधों की सुरक्षा एवं बेहतर विकास सुनिश्चित करने के लिए ट्री गार्ड लगाए गए तथा खाद एवं अन्य आवश्यक पोषक तत्वों की व्यवस्था की गई। इस अवसर पर रिटायर्ड इंजीनियर्स क्लब के संरक्षक तुलसीराम शर्मा, अध्यक्ष नरेन्द्र पंचोली, महामंत्री भंवर पंचाल एवं…
Read More
नई पीढ़ी को मेवाड़ की गौरवशाली परम्परा की अनुभूति कराएगी चित्र प्रदर्शनी — विधायक जैन

नई पीढ़ी को मेवाड़ की गौरवशाली परम्परा की अनुभूति कराएगी चित्र प्रदर्शनी — विधायक जैन

—हल्दीघाटी विजय सार्द्ध चतु:शती समारोह —तीन दिवसीय हल्दीघाटी युद्ध विजय चित्र प्रदर्शनी आरंभ —चित्रों पर चमका मेवाड़ी शौर्य और स्वाभिमान —17 को होने वाले राष्ट्र चेतना संकल्प सभा की तैयारियां जारी उदयपुर, 15 जून। मेवाड़ी मान और स्वाभिमान की शौर्य परम्परा के भाव को चित्र में उकेर पाना सरल कार्य नहीं है, लेकिन कलाकारों ने अंतर्मन के भावों को जिस तरह से उकेरा है, ऐसा प्रतीत होता है मानो हर चित्र बोल रहा हो, तेरा वैभव अमर रहे मां, हम दिन चार रहें न रहें। यह बात शहर विधायक ताराचंद जैन ने सोमवार को यहां महाराणा भूपाल स्टेडिमय गांधी ग्राउंड…
Read More
बीएनआई उदयपुर का ‘दिशा 4.0’ कांक्लेव संपन्नः 421 करोड़ के व्यवसायिक नेटवर्क की सफलता, 500 सदस्यों का रखा लक्ष्य

बीएनआई उदयपुर का ‘दिशा 4.0’ कांक्लेव संपन्नः 421 करोड़ के व्यवसायिक नेटवर्क की सफलता, 500 सदस्यों का रखा लक्ष्य

उदयपुर। बिजनेस नेटवर्क इंटरनेशनल (ठछप्) उदयपुर का अर्धवार्षिक कांक्लेव ‘दिशा 4.0’ होटल हॉवर्ड जॉनसन में उत्साह और ऊर्जा के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में उदयपुर के 100 से अधिक सदस्यों ने भाग लेकर अपने व्यवसायिक अनुभव साझा किए तथा एक-दूसरे के व्यवसाय को समझते हुए रेफरल नेटवर्किंग के माध्यम से व्यापार बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए। इस अवसर पर बीएनआई उदयपुर के फाउंडर डायरेक्टर अनिल छाजेड़ ने बताया कि पिछले वर्षों में ठछप् उदयपुर के सदस्यों ने आपसी सहयोग, विश्वास और रेफरल नेटवर्किंग के माध्यम से 421 करोड़ रुपये से अधिक का व्यवसाय किया है, जो संगठन की…
Read More
उदयपुर की सबसे चर्चित होटल डीलः इंदर रेजिडेंसी रिजॉर्ट का शैलेट होटल्स ने किया अधिग्रहण, कवीश बिलौची ने निभाई अहम भूमिका

उदयपुर की सबसे चर्चित होटल डीलः इंदर रेजिडेंसी रिजॉर्ट का शैलेट होटल्स ने किया अधिग्रहण, कवीश बिलौची ने निभाई अहम भूमिका

उदयपुर। शहर के हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में एक बड़ी और महत्वपूर्ण व्यावसायिक डील सफलतापूर्वक संपन्न हुई है। उदयपुर के प्रतिष्ठित इंदर रेजिडेंसी रिजॉर्ट का अधिग्रहण देश की अग्रणी होटल श्रृंखलाओं में शामिल शैलेट होटल्स लिमिटेड द्वारा किया गया है। 144 कमरों वाली इस प्रमुख हॉस्पिटैलिटी संपत्ति के अधिग्रहण को पर्यटन एवं निवेश क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। इस हाई-प्रोफाइल डील को उदयपुर के होटल डील्स विशेषज्ञ कवीश बिलौची ने संरचित किया और सफलतापूर्वक पूर्ण कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। ‘मीराधे होटल डील्स एडवाइजरी’ से जुड़े कवीश बिलौची ने इस ट्रांजैक्शन में प्रॉपर्टी एडवाइजर के रूप में…
Read More
“युवा बनेंगे बदलाव के वाहक” मास कॉलेज ऑफ नर्सिंग में नशा मुक्ति का महासंकल्प

“युवा बनेंगे बदलाव के वाहक” मास कॉलेज ऑफ नर्सिंग में नशा मुक्ति का महासंकल्प

‘लक्ष्मण रेखा अभियान’ से विद्यार्थियों को किया जागरूक उदयपुर। केंद्र सरकार के ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से उदयपुर स्थित मास कॉलेज ऑफ नर्सिंग में नारकोटिक टास्क फोर्स एवं आरोग्य जिला नशामुक्ति केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ और ‘लक्ष्मण रेखा अभियान’ के तहत एक प्रभावशाली जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए उन्हें स्वस्थ, जागरूक और जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संस्थान के अध्यक्ष नरपत सिंह चौहान ने कहा कि भारत को नशा मुक्त…
Read More
पुरुषोत्तम मास में उमड़ेगी आस्था की विराट धारा, साहू समाज की भव्य शोभायात्रा आज; 6000 श्रद्धालुओं के लिए होगा महाप्रसाद

पुरुषोत्तम मास में उमड़ेगी आस्था की विराट धारा, साहू समाज की भव्य शोभायात्रा आज; 6000 श्रद्धालुओं के लिए होगा महाप्रसाद

उदयपुर। पुरुषोत्तम मास के पावन अवसर पर श्री तैलिक साहू समाज पंच महासभा (छः बैठक) उदयपुर द्वारा मंगलवार को विशाल एवं भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया जाएगा। धार्मिक उत्साह और भक्तिमय वातावरण के बीच आयोजित होने वाले इस आयोजन को लेकर समाजजन में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। महासभा के महामंत्री कन्हैया लाल नैनावा ने बताया कि प्रातः 9 बजे से माहेश्वरी सेवा सदन में विभिन्न धार्मिक बोलियों का आयोजन होगा। इनमें ठाकुरजी की बग्गी, हवन, रुद्राभिषेक, ध्वजा, अश्व, कलश सहित अन्य धार्मिक सेवाओं की बोलियां लगाई जाएंगी, जिनमें समाजबंधु बढ़-चढ़कर भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर…
Read More
एमपीयूएटी की 69वीं अकादमिक परिषद बैठक सम्पन्न, फीस वृद्धि नहीं होगी, कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव मंजूर

एमपीयूएटी की 69वीं अकादमिक परिषद बैठक सम्पन्न, फीस वृद्धि नहीं होगी, कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव मंजूर

उदयपुर, 15 जून, 2026। महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एमपीयूएटी), उदयपुर की 69वीं अकादमिक परिषद की बैठक सोमवार को कुलगुरु डॉ. प्रताप सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में विश्वविद्यालय के विभिन्न शैक्षणिक एवं प्रशासनिक विषयों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया तथा कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को स्वीकृति प्रदान की गई। बैठक में सर्वप्रथम अशोक कुमार, कुलसचिव ने 68वीं अकादमिक परिषद की बैठक के कार्यवृत्त एवं अनुपालना प्रतिवेदन को अनुमोदन हेतु प्रस्तुत किया। परिषद ने निर्णय लिया कि वर्तमान शैक्षणिक सत्र में विद्यार्थियों की फीस में किसी प्रकार की वृद्धि नहीं की जाएगी। साथ ही राजस्थान कृषि महाविद्यालय (आरसीए)…
Read More
error: Content is protected !!