उदयपुर लेक सिटी राउंड टेबल 206 ने विद्यार्थियों को भेंट किए डेस्क-बेंच

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

उदपुरा स्कूल के 60 विद्यार्थियों को मिली बेहतर सुविधा, राउंड टेबल 206 ने भेंट किए डेस्क-बेंच
वन पीडब्ल्यूएस प्राइवेट लिमिटेड के सहयोग से साकार हुआ सेवा प्रकल्प, विद्यार्थियों को मिलेगा बेहतर शैक्षणिक वातावरण
उदयपुर। सरकारी विद्यालयों में शैक्षणिक सुविधाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से उदयपुर लेक सिटी राउंड टेबल 206 (यूएलआरटी 206), राउंड टेबल इंडिया की ओर से राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, उदपुरा (लूणदा) में विद्यार्थियों के लिए नए डेस्क-बेंच भेंट किए गए। इस पहल से विद्यालय के लगभग 60 विद्यार्थियों के बैठने की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित होगी।
यह सेवा प्रकल्प वन पीडब्ल्यूएस प्राइवेट लिमिटेड के सहयोग एवं समर्थन से पूरा किया गया। डेस्क-बेंच उपलब्ध होने से विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए सुविधाजनक वातावरण मिलेगा और उनकी शैक्षणिक गतिविधियों को प्रोत्साहन मिलेगा।
इस अवसर पर उदयपुर लेक सिटी राउंड टेबल 206 के चेयरमैन मोहित सिंघवी ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करना राउंड टेबल इंडिया की प्राथमिकताओं में शामिल है। संस्था का उद्देश्य सरकारी विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाना और उन्हें आगे बढ़ने के समान अवसर प्रदान करना है।
कम्युनिटी सर्विस कन्वीनर आदित्य कोचर ने प्रकल्प को सफल बनाने में सहयोग देने के लिए वन पीडब्ल्यूएस प्राइवेट लिमिटेड का आभार व्यक्त किया।
संस्था शिक्षा के क्षेत्र में विभिन्न सेवा प्रकल्पों के माध्यम से निरंतर योगदान दे रही है। विद्यालय परिवार एवं विद्यार्थियों ने इस सहयोग के लिए उदयपुर लेक सिटी राउंड टेबल 206 और वन पीडब्ल्यूएस प्राइवेट लिमिटेड के प्रति आभार जताया।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!