Udaipur News

उदयपुर पुलिस ने पकड़े दो गिरोह के 8 शातिर चोर

उदयपुर पुलिस ने पकड़े दो गिरोह के 8 शातिर चोर

• पहाड़ा पुलिस ने किया अंतरराज्यीय नकबजनी गैंग का पर्दाफाश, 10 से ज़्यादा वारदातों का खुलासा, पांच गिरफ्तार • गोगुन्दा पुलिस ने चोरी के मामले में फरार तीन आरोपियों को पहाड़ियों से पकड़ा उदयपुर , 12 जून। उदयपुर पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए चोरी-नकबजनी में शामिल दो गिरोह का खुलासा कर कुल 8 जनों को गिरफ्तार किया है। पहाड़ा पुलिस ने जहां अंतरराज्यीय गिरोह के एक हार्डकोर अपराधी और एक हिस्ट्रीशीटर सहित पांच कुख्यात अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है, जिनसे 10 से अधिक वारदातों का खुलासा हुआ है। वहीं गोगुंदा थाना पुलिस ने चोरी की घटना में…
Read More
वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत सफाई,पौधारोपण एवं जन जागरण कार्यक्रम

वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत सफाई,पौधारोपण एवं जन जागरण कार्यक्रम

(प्रतीक जैन) खेरवाड़ा,उपखण्ड खेरवाडा में राज्य सरकार के निदेशानुसार वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत क्षेत्र के विभिन्न जलाशयों पर साफ सफाई, पौधारोपण एवं जन जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। गुरुवार को वन्दें गंगा जल संरक्षण जनअभियान के तहत कृषि विभाग द्वारा सुलई में जल सरंक्षण जन अभियान संकल्प,पीपल पूजन, श्रमदान, पौधारोपण, कर्मभूमि से मातृभूमि अभियान के कार्यों का अवलोकन, जलसंगोष्ठी, कृषक कार्यशाला, फार्म पोण्ड एवं तारबन्दी कार्य स्वीकृति जारी, जैविक खेती चर्चा आदि कार्यक्रम अयोजित किये गये। कार्यक्रम का संचालन सहायक कृषि अधिकारी छगनलाल कोटेड, कृषि विभाग खेरवाडा द्वारा किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वन्दना मीणा…
Read More
महावीर कॉलोनी के शांतिनाथ जिनालय में 10 वा पाटोत्सव मनाया धूमधाम से

महावीर कॉलोनी के शांतिनाथ जिनालय में 10 वा पाटोत्सव मनाया धूमधाम से

(प्रतीक जैन) खेरवाड़ा, कस्बे के महावीर कॉलोनी में स्थित शांतिनाथ जिनालय में मंदिर में हुई प्राण प्रतिष्ठा के 10 वर्ष पूरे होने पर दसवां पाटोत्सव का धूमधाम से आयोजन किया गया। मंदिर जी पर प्रातः 7:30 बजे भगवान शांतिनाथ का पंचामृत अभिषेक एवं शांति धारा की गई तत्पश्चात विधानाचार्य शाह जयेश जैन के नेतृत्व में मंदिर के सभागार में शांति विधान का आयोजन किया गया। विधानाचार्य ने बताया कि श्रद्धालुओं द्वारा भगवान शांतिनाथ के विधान के निमित्त विशेष पूजा अर्चना के साथ कुल 120 अर्घ्य समर्पित किए गए। इससे पूर्व नव देवता की संगीतमई पूजा की गई। विधान के समापन…
Read More
थाना पहाडा व गुजरात राज्य एवं आस-पास के क्षेत्र में नकबजनी/चोरी करने वाली अन्तर्राज्यीय गैंग का पर्दाफाश

थाना पहाडा व गुजरात राज्य एवं आस-पास के क्षेत्र में नकबजनी/चोरी करने वाली अन्तर्राज्यीय गैंग का पर्दाफाश

 (प्रतीक जैन) - हार्डकोर व हिस्ट्रीशीटर सहित 05 अभियुक्त गिरफ्तार - 10 से अधिक वारदातों का खुलासा खेरवाड़ा, उपखण्ड नयागांव के थाना पहाडा में जिला पुलिस अधीक्षक, उदयपुर योगेश गोयल के निर्देशानुसार अंजना सुखवाल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, खेरवाडा एवं राजीव राहर वृताधिकारी वृत्त ऋषभदेव के सुपरविजन में उम्मेदीलाल थानाधिकारी पहाडा के नेतृत्व में टीम का गठन किया जाकर सम्पति सम्बन्धित अपराधियो पर निगरानी एवं तलाशी जारी रखने हेतु दिए गए निर्देशन पर दिनांक 11.06.2025 को टीम को सूचना मिली की पाडेला के जंगलो में कुछ संदिग्ध लोग बैठे होकर कोई अपराध कारित कर सकते है। जिस पर पुलिस टीम द्वारा…
Read More
मधुश्री हॉल में  “स्वरार्पण -2025” में  सुरीले भावपूर्ण और मधुर आध्यात्मिक गीत- भजन संध्या का आयोजन सम्पन्न -माधवानी

मधुश्री हॉल में “स्वरार्पण -2025” में सुरीले भावपूर्ण और मधुर आध्यात्मिक गीत- भजन संध्या का आयोजन सम्पन्न -माधवानी

उदयपुर। अशोका पैलेस स्थित मधुश्री ऑडिटोरियम में कल देवस्नान पूर्णिमा के पावन अवसर पर सुरों की मण्डली की वरिष्ठ नागरिक विंग के सदस्यों द्वारा  "एक शाम - मेरे आराध्य के नाम" कार्यक्रम में मधुर भजनों की प्रस्तुतियां दी गईं. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अशोका बेकरी के प्रोपराइटर एवं प्रतिष्ठित व्यवसायी अशोक माधवानी तथा विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ गायक केके त्रिपाठी एवं सुरों की मण्डली के संस्थापक और संरक्षक मुकेश माधवानी अध्यक्ष थे. संस्थापक और संरक्षक मुकेश माधवानी ने बताया कि वरिष्ठ सुरों की मण्डली का अपना यह पहला कार्यक्रम बड़े धूमधाम और उत्सवपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ, जिसमें लगभग 34 वरिष्ठ…
Read More
विमान हादसे पर सांसद मन्नालाल रावत ने जताया दुख

विमान हादसे पर सांसद मन्नालाल रावत ने जताया दुख

उदयपुर। सांसद डॉ मन्नालाल रावत ने अहमदाबाद में हुए विमान हादसे पर अत्यंत दुख जताया है और हादसे में मृत परिवारों के प्रति संवेदना जाहिर की है। सांसद ने कहा कि विमान हादसे का समाचार अत्यंत दुखद है और चिंताजनक है। इस हादसे में उदयपुर के 4 लोगों के होने पर भी दुख जताया है। डॉ रावत ने ईश्वर से पुण्यात्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की तथा हादसे में घायलों के जल्द स्वस्थ होने की भी कामना की है। डॉ रावत ने कहा कि जब इस हादसे…
Read More
किसानों को नवीन कृषि तकनीक को अपनाने की जरूरत – मंत्री भागीरथ चौधरी

किसानों को नवीन कृषि तकनीक को अपनाने की जरूरत – मंत्री भागीरथ चौधरी

  विकसित कृषि संकल्प अभियान  के तहत वृहत किसान गोष्ठी का आयोजन प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी  ने 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का आह्वान किया है कृषि और कृषि संबंधित गतिविधियां राष्ट्र के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में लगभग 18 प्रतिशत का योगदान हैं और इसलिए कृषि को विकसित किये बिना विकसित राष्ट्र का लक्ष्य प्राप्त नहीं किया जा सकता इस उद्देश्य से  कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विकसित कृषि के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए 29 मई 2025 से 12 जून 2025 तक 15 दिनों के पूर्व-खरीफ विकसित कृषि संकल्प अभियान की परिकल्पना…
Read More
मोंटाज की मासिक बैठक आयोजित

मोंटाज की मासिक बैठक आयोजित

उदयपुर, 11 जून। रचनात्मकता एवं विवेचना के विकास के लिए प्रयासरत मंच मोंटाज की मासिक बैठक टखमण में आयोजित हुई। इस बार संस्मरण विधा पर चर्चा की गई। प्रारम्भ में डॉ रघुनाथ शर्मा ने टखमण की ओर से मंच के सदस्यों का स्वागत किया। इसके पश्चात डॉ कुंदन माली, डॉ कमल नाहर, अंजली हिंगड़, डॉ जयश्री सिंह, डॉ सदाशिव श्रोत्रिय, विनोद रंगवानी, मनीष शर्मा, ललित शर्मा, मंजू दूगड़, डॉ शारदा भट्ट, बिंदु गुप्ता एवं डॉ ज्योति त्रिपाठी ने अपने जीवन से जुड़े महत्वपूर्ण एवं शिक्षाप्रद प्रसंग सुनाए। बैठक में विलास जानवे, टखमण सचिव संदीप पालीवाल, रमेश गर्ग उपस्थित रहे। बैठक…
Read More
ऑपरेशन सिंदूर में जन सहभागिता जरूरी – डॉ. सतीश आचार्य

ऑपरेशन सिंदूर में जन सहभागिता जरूरी – डॉ. सतीश आचार्य

स्वदेशी सुरक्षा स्वावलंबन अभियान शुरू उदयपुर, 11 जून। स्वदेशी जागरण मंच की ओर से स्वदेशी सुरक्षा स्वावलंबन अभियान का शुभारम्भ बोहरा गणेश मंदिर से किया गया। इस अवसर पर स्वदेशी रथ को भगवा पताका लगा कर रवाना किया गया। पहलगाम हमले के बाद भारत की सैन्य कार्यवाही ऑपरेशन सिंदूर के समय मित्र देशों ओर शत्रु देशों की पहचान होने के बाद,  देश के कई शहरों में विदेशी सामान की होली जलाकर विरोध प्रदर्शन किया जा रहे हैं। इसी क्रम में उदयपुर शहर की जनता को स्वदेशी-विदेशी सामग्री की पहचान करने और देश के प्रधानमंत्री के आह्वान अनुसार वस्तुओं का बहिष्कार करने…
Read More
 जमीन विवाद में मां-बेटे से मारपीट

 जमीन विवाद में मां-बेटे से मारपीट

उदयपुर, 11 जून : जिले के पाटिया थाना क्षेत्र के बोसलाठी गांव में खातेदारी जमीन पर पेड़ काटने से मना करने पर बदमाशों ने एक मां-बेटे के साथ मारपीट कर दी। पीड़िता काली देवी पत्नी पूना गमेती निवासी गुड़ा नयागांव हाल निवासी बोसलाठी ने पुलिस रिपोर्ट में बताया कि उसके माता-पिता की मृत्यु 10 वर्ष पूर्व हो चुकी है। वह अपनी बहन मरियम देवी के साथ पैतृक घर में रहती हैं। 9 जून को दोपहर 3 बजे रामलाल, कृष्णलाल व संजय पाण्डोर पेड़ काटने पहुंचे। काली देवी के पुत्र अशोक ने विरोध किया तो आरोपियों ने उससे धक्का-मुक्की की। काली…
Read More
error: Content is protected !!