Udaipur News

जैन जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति के सदस्य  मनोनीत’

जैन जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति के सदस्य  मनोनीत’

उदयपुर। खेरवाड़ा क्षेत्र के समाजसेवी पारस जैन को भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा जिला उदयपुर की जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) का सदस्य नियुक्त किया गया है। उदयपुर सांसद डॉ.मन्नालाल रावत द्वारा जिला कलेक्टर एवं सचिव जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति को समाजसेवी पारस जैन खेरवाड़ा, मीरा मेघवाल महिला प्रतिनिधि, भेरूलाल मीणा अनुसूचित जनजाति प्रतिनिधि, शंकर लाल पटेल राजस्थान वनवासी कल्याण परिषद ,लक्ष्मण झाला उप प्रधान गोगुंदा ,सुगना देवी प्रधान कोटडा, गीता गरासिया पंचायत समिति सदस्य फलासिया, दुर्गा देवी भगोरा सरपंच सरेरा एवं गोपाल मीणा उप सरपंच उमरडा को समिति में सम्मिलित कर आगामी दिशा…
Read More
अहमदाबाद-लंदन हवाई दुर्घटना के मृतकों को दी श्रद्धांजलि

अहमदाबाद-लंदन हवाई दुर्घटना के मृतकों को दी श्रद्धांजलि

उदयपुर। लोकतंत्र रक्षा मंच उदयपुर संभाग के लोकतंत्र सैनानियों की ओर से अहमदाबाद-लंदन प्लेन हादसे में मृतकों को आज श्रृद्धांजली दी गई। उदयपुर संभाग संयोजक दलपत दोशी ने बताया कि इस अवसर पर परिवारजनों के प्रति संवेदना प्रकट कर परमात्मा से प्रार्थना कि की मृतकों को चिरशांति प्रदान करें एवं परिवारजनों पर पड़े वर्जपात को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
Read More
कन्हैया हत्याकांड के आरोपियों को सजा नहीं दिला सकी भाजपा सरकार: गहलोत

कन्हैया हत्याकांड के आरोपियों को सजा नहीं दिला सकी भाजपा सरकार: गहलोत

-राजेश वर्मा उदयपुर, 12 जून। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक बार प्रदेश और केंद्र की भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि कन्हैया हत्याकांड को तीन साल होने आए हैं और उसके आरोपियों को अब तक सजा नहीं दिलाई जा सकी। भाजपा ने परिजनों को न्याय नहीं दिलाकर कन्हैया हत्याकांड को चुनाव में भुनाया है। वे उदयपुर संभाग के दो दिवसीय प्रवास पर गुरुवार को सुबह डबोक एयरपोर्ट पर पहुंचे थे। यहां पत्रकारों से बातचीत में पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि कन्हैया हत्या कांड के कुछ घंटों बाद ही आरोपियों को राजस्थान पुलिस ने गिरफ्तार…
Read More
अहमदाबाद विमान हादसा: उदयपुर के मार्बल व्यवसायी के पुत्र-पुत्री सहित चार यात्रियों की मौत

अहमदाबाद विमान हादसा: उदयपुर के मार्बल व्यवसायी के पुत्र-पुत्री सहित चार यात्रियों की मौत

राजेश वर्मा उदयपुर, 12 जून। अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास दीवार से टकरा कर क्रैश हुए एयर इंडिया के विमान में उदयपुर के मार्बल व्यवसायी के पुत्र-पुत्री सहित चार यात्री भी सवार थे। हादसे की सूचना के बाद मार्बल व्यवसायी अहमदाबाद रवाना हो गए। इस बीच जिला कलेक्टर नमित मेहता उनके घर पहुंचे और मौजूद परिजनों से जानकारी ली। क्रेश हुए विमान में उदयपुर के सहेली नगर निवासी मार्बल व्यवसायी संजीव मोदी के पुत्र शुभ और शगुन, वल्लभनगर के रूंडेडा निवासी वरदीचंद पुत्र नारायणलाल मेनारिया और मावली के रोहिडा निवासी प्रकाश चंद्र मेनारिया के सवार…
Read More
मुख्यमंत्री से लघु उद्योग भारती प्रतिनिधिमंडल की भेंट, औद्योगिक विकास से जुड़े विषयों पर हुई सकारात्मक चर्चा

मुख्यमंत्री से लघु उद्योग भारती प्रतिनिधिमंडल की भेंट, औद्योगिक विकास से जुड़े विषयों पर हुई सकारात्मक चर्चा

जयपुर, 12 जून। राज्य के औद्योगिक विकास को गति देने और लघु उद्यमियों की व्यावहारिक समस्याओं के समाधान हेतु लघु उद्योग भारती के प्रतिनिधिमंडल ने आज जयपुर में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर राजस्थान के विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों से जुड़े मुद्दों और प्रस्तावों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व अखिल भारतीय संगठन मंत्री प्रकाशचंद, राष्ट्रीय अध्यक्ष घनश्याम ओझा और प्रदेश अध्यक्ष शांतिलाल बालड़ ने किया। उनके साथ अखिल भारतीय सचिव नरेश पारीक, जोधपुर प्रांत अध्यक्ष महावीर चौपड़ा, जयपुर प्रांत अध्यक्ष महेंद्र मिश्रा, कोषाध्यक्ष अरुण जाजोदिया, पूर्व अध्यक्ष (जयपुर प्रांत) सुधीर गर्ग और संयुक्त…
Read More
कृषि व्यवसाय नहीं बल्कि हमारी जीवन पद्धतिः डॉ. कर्नाटक

कृषि व्यवसाय नहीं बल्कि हमारी जीवन पद्धतिः डॉ. कर्नाटक

विकसित कृषि संकल्प अभियान का धूमधाम समापन - आठ कृषि विज्ञान केन्द्रों की टीमों ने 1.20 लाख किसानों से किया सम्पर्क - मक्का दुनिया की सबसे महंगी फसलों में होगी शुमार - आजादी के बाद खाद्यान्न उत्पादन में 7 गुना बढ़ोŸारी उदयपुर, 12 जून, 2025। कृषि व्यवसाय नहीं है बल्कि यह हमारी जीवन पद्धति है। देश में 65 प्रतिशत किसान परिवार हैं और सभी खेत में ही पले-बढ़े हैं। जरूरत इस बात की है कि अब खेती-किसानी को बाजार आधारित बनाया जाए। सन् 1947 में हम आजाद हुए और 2047 यानी सौ वर्ष बाद विकसित राष्ट्र की श्रेणी में आ…
Read More
रोहिड़ा में परिवारजन प्रकाश की मौत से स्तब्ध,पिता का पिछले दिनों ही हुआ था स्वर्गवास

रोहिड़ा में परिवारजन प्रकाश की मौत से स्तब्ध,पिता का पिछले दिनों ही हुआ था स्वर्गवास

फतहनगर। अहमदाबाद प्लेन हादसे का शिकार बने मावली तहसील की ढूंढिया पंचायत के रोहिड़ा गांव निवासी प्रकाश मेनारिया की मौत खबर सुनकर परिवारजन ही नहीं अपितु गांववासी भी स्तब्ध है। प्रकाश कई वर्षों से लंदन में कुकिंग का काम कर रहा था तथा 4-5 माह पूर्व ही वह लंदन से आया था। इस दरम्यान वह पुनः लंदन जाने के लिए मुम्बई तक पहुंच भी गया था लेकिन उसके पिता नारायणलाल नेे उसेे वापस बुला लिया। डेढ़ माह पूर्व ही प्रकाश के पिता का निधन हो गया। पिता का सारा काम निपटानेे के बाद वह पुनः लंदन के लिए निकला लेकिन…
Read More
जिला कलक्टर पहुंचे प्रभावितों के घर, रिश्तेदारों से ली जानकारी

जिला कलक्टर पहुंचे प्रभावितों के घर, रिश्तेदारों से ली जानकारी

अहमदाबाद विमान हादसा राज्य सरकार और जिला प्रशासन ने दिखाई संवेदनशीलता उदयपुर, 12 जून। अहमदाबाद में हुए विमान हादसों में उदयपुर के भी चार यात्री सवार थे। सूचना मिलते ही जिला प्रशासन ने संवेदनशीलता दिखाते हुए प्रभावितों के घर पहुंच कर रिश्तेदारों से जानकारी ली। साथ ही इस विकट घड़ी में राज्य सरकार उनके साथ होने का भरोसा दिलाया। अहमदाबाद में दुर्घटनाग्रस्त हुए विमान में सहेलीनगर उदयपुर निवासी संजीव मोदी के पुत्र शुभ और पुत्री शगुन, रूण्डेडा वल्लभनगर निवासी वरदीचंद मेनारिया तथा रोहिड़ा मावली निवासी प्रकाशचंद्र मेनारिया भी सवार थे। हादसे से प्रभावितों की जानकारी सामने आने पर जिला कलक्टर…
Read More
वंचित आदिवासी समुदाय को मुख्य धारा से जोड़ने का महायज्ञ – जागरूकता एवं लाभ संतृप्ति अभियान

वंचित आदिवासी समुदाय को मुख्य धारा से जोड़ने का महायज्ञ – जागरूकता एवं लाभ संतृप्ति अभियान

धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान 15 जून से शुरू होगा अभियान, कलस्टर स्तर पर आयोजित होंगे शिविर 16 को उदयपुर में होगा राज्य स्तरीय समारोह उदयपुर, 12 जून। देश भर में आदिवासी समुदाय को सरकारी योजनाओं से जोड़ कर मुख्य धारा में लाने की मंशा से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की पहल पर धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत जनजाति समुदाय को जागरूक करने तथा योजनाओं के लाभ से संतृप्ति सुनिश्चित करने के लिए 15 से 30 जून तक राष्ट्रव्यापी जागरूकता एवं लाभ संतृप्ति अभियान प्रारंभ किया जा रहा है। यह…
Read More
राजस्थान के यशस्वी पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का डबोक एयरपोर्ट पर उदयपुर देहात जिला कांग्रेस द्वारा स्वागत किया गया

राजस्थान के यशस्वी पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का डबोक एयरपोर्ट पर उदयपुर देहात जिला कांग्रेस द्वारा स्वागत किया गया

उदयपुर। 12 जून। राजस्थान के यशस्वी पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का डबोक एयरपोर्ट पर उदयपुर देहात जिला कांग्रेस कार्यकताओं द्वारा स्वागत किया गया। उदयपुर देहात जिला कांग्रेस प्रवक्ता डॉ संजीव राजपुरोहित ने बताया कि आज प्रातः डबोक एयरपोर्ट पर आए प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का उदयपुर देहात जिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों द्वारा स्वागत किया गया। स्वागत करने वालों में एआईसीसी सदस्य दिनेश खोड़निया, लोकसभा प्रत्याशी ताराचंद मीणा, पीसीसी उपाध्यक्ष हीरा लाल दरांगी, पूर्व मंत्री डॉ मांगी लाल गरासिया, पीसीसी सदस्य सुरेश सुथार सहित कई पदाधिकारी एवम कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। उदयपुर देहात जिला कांग्रेस अध्यक्ष कचरू लाल…
Read More
error: Content is protected !!