Udaipur News

हाइवे पर डंपर ने स्कॉर्पियो को मारी टक्कर, उप सरपंच के पति की मौत, एक घायल; ग्रामीणों का जाम

हाइवे पर डंपर ने स्कॉर्पियो को मारी टक्कर, उप सरपंच के पति की मौत, एक घायल; ग्रामीणों का जाम

उदयपुर, 11 जून : शहर के उदयपुर-पिंडवाड़ा नेशनल हाईवे-76 पर हुए एक दर्दनाक हादसे में उप सरपंच के पति की मौत हो गई। हादसा सूर्या होटल के पास हुआ, जहां सड़क किनारे खड़ी स्कॉर्पियो को तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गाड़ी के पास खड़े भैंसड़ा कला निवासी किशनलाल डांगी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक राजू गंभीर रूप से घायल हो गया। किशनलाल, भैंसड़ा कला ग्राम पंचायत की उप सरपंच वक्तुबाई के पति थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के वक्त किशनलाल गाड़ी के बाहर खड़े थे और राजू…
Read More
खड़े ट्रेलर में जा घुसी बाइक, दो चचेरे भाइयों की दर्दनाक मौत

खड़े ट्रेलर में जा घुसी बाइक, दो चचेरे भाइयों की दर्दनाक मौत

जयसमंद-सलूंबर-बांसवाड़ा मेगा हाईवे पर हुआ दिल दहला देने वाला हादसा सलूंबर, 11 जून : जयसमंद-सलूंबर-बांसवाड़ा स्टेट मेगा हाईवे पर मंगलवार रात एक भीषण सड़क हादसे में दो चचेरे भाइयों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा चाटपुर गांव के पास उस वक्त हुआ जब एक तेज रफ्तार बाइक दो दिन से खराब खड़े ट्रेलर में जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान दुर्गेश मीणा (20) निवासी बस्सी जोयरा और दिनेश मीणा (19) निवासी खेराड़ के रूप में हुई है। दोनों युवक बाइक से जयसमंद की ओर जा रहे थे…
Read More
उदयपुर-नाथद्वारा फोरलेन पर तीन कंटेनरों में भयानक टक्कर, एक चालक की जलकर मौत

उदयपुर-नाथद्वारा फोरलेन पर तीन कंटेनरों में भयानक टक्कर, एक चालक की जलकर मौत

उदयपुर, 11 जून : बुधवार दोपहर ढाई बजे देलवाड़ा के समीप उदयपुर-गोमती फोरलेन बायपास पर अनंता अस्पताल के सामने एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें तीन कंटेनर आपस में टकरा गए और भीषण आग की चपेट में आ गए। हादसे में एक कंटेनर चालक जिंदा जल गया, जबकि एक क्लीनर गंभीर रूप से झुलस गया। घटना के बाद दो घंटे तक हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। घटना उस समय हुई जब उदयपुर की ओर से आ रहा एक कंटेनर, अनंता अस्पताल से निकल रही कार को बचाने के चक्कर में सड़क…
Read More
एसआई भर्ती परीक्षा, 2021 को रद्द नहीं करने को लेकर सांसद डॉ रावत ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

एसआई भर्ती परीक्षा, 2021 को रद्द नहीं करने को लेकर सांसद डॉ रावत ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

उदयपुर। सांसद डॉ. मन्ना लाल रावत ने एसआई भर्ती परीक्षा, 2021 में हुए पेपर लीक घोटालों में ईमानदार चयनित प्रतिभागियों के हितों की रक्षा के लिए भर्ती परीक्षा को रद्द नहीं करने के संबंध में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को पत्र लिखा है। सांसद डॉ रावत ने पत्र में मुख्यमंत्री को लिखा कि राज्य की पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के समय एसआई भर्ती परीक्षा, 2021 में पेपर लीक घोटालें में वर्तमान राज्य सरकार द्वारा उत्कृष्ठ कानूनी कार्यवाही करते हुए 100 से अधिक आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिसमें 50 से अधिक ट्रेनी एस.आई भी शामिल है। सरकार का उक्त कार्य युवाओं…
Read More
राजकीय महाविद्यालय बड़गांव में रानी लक्ष्मीबाई प्रशिक्षण केंद्र का हुआ उद्घाटन

राजकीय महाविद्यालय बड़गांव में रानी लक्ष्मीबाई प्रशिक्षण केंद्र का हुआ उद्घाटन

उदयपुर.वित्त मंत्री द्वारा बजट घोषणा में राजकीय महाविद्यालयों में रानी लक्ष्मीबाई केंद्र स्थापित करने की घोषणा के तहत, आयुक्तालय जयपुर के आदेशानुसार राजकीय महाविद्यालय बड़गांव, उदयपुर में बुधवार को रानी लक्ष्मीबाई प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन पुलिस उपाधीक्षक चेतना भाटी द्वारा किया गया। उन्होंने न केवल छात्राओं को आत्मरक्षा एवं भयमुक्त मानसिकता के प्रति जागरूक किया, बल्कि छात्रों को भी महिलाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों के प्रति सचेत किया। उन्होंने कहा कि समाज में छात्राओं के साथ-साथ छात्रों को भी सशक्त मानसिकता बनाए रखने की दिशा में अपनी सोच एवं व्यक्तित्व को संवारना चाहिए। डिजिटल अपराधों से भी स्वयं को…
Read More
महामंत्री बनने पर चौहान का भव्य स्वागत

महामंत्री बनने पर चौहान का भव्य स्वागत

उदयपुर। शहर जिला उदयपुर भाजपा में माननीय सुन्दर सिंह भण्डारी मण्डल में महामंत्री के पद पर नियुक्त होने पर आज कुन्दन चौहान का श्री अन्नपूर्णा माताजी धर्मोत्सव समारोह समिति, मोती चौहट्टा व्यवसाय संघ, करजाली हाउस विकास समिति, क्षेत्रवासियों एवं मित्रों ने माला व उपरना ओढ़ाकर भव्य स्वागत किया । इस अवसर पर महामंत्री कुन्दन चौहान ने सर्वप्रथम छबीला भेरूनाथ मंदिर में पूजा की तत्पश्चात घण्टाघर थाना परिसर स्थित श्री अन्नपूर्णा माताजी मंदिर में दर्शन किए । इस अवसर पर श्री अन्नपूर्णा माताजी धर्मोत्सव समारोह समिति ने कुन्दन चौहान को महामंत्री बनाए जाने पर भाजपा संगठन एवं संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों…
Read More
एक शाम गौ माता के नाम विशाल भजन संध्या 12 को

एक शाम गौ माता के नाम विशाल भजन संध्या 12 को

श्री एकलिंग नाथ राष्ट्रीय सेवा संगठन का आयोजन उदयपुर, 11 जून। श्री एकलिंग नाथ राष्ट्रीय सेवा संगठन की ओर से गुरुवार को एक शाम गौ माता के नाम विशाल भजन संध्या का आयोजन होगा।  श्री एकलिंग नाथ राष्ट्रीय सेवा संगठन के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष आकाश बागड़ी ने बताया कि गुरुवार 12 जून को हाटकेश्वर नंदिनी गौशाला सेवा समिति एवं श्री एकलिंग नाथ राष्ट्रीय सेवा संगठन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित भजन संध्या में  प्रसिद्ध भजन गायक महाकाल भक्त जीतू भाई धोरा मध्य प्रदेश द्वारा विभिन्न भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी। बागड़ी ने बताया कि 12 जून रात्रि 8 बजे…
Read More
उदयपुर में होगा राज्य स्तरीय जागरूकता मेगा इंवेट

उदयपुर में होगा राज्य स्तरीय जागरूकता मेगा इंवेट

विश्व सिकल सेल दिवस 19 को उदयपुर, 11 जून। सिकल से एनीमिया के प्रति आमजन को जागरूक करने के लिए जनजातिय कार्य मंत्रालय भारत सरकार के तत्वावधान में आरएनटी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में संचालित सेंटर ऑफ कॉम्पिटेंस के तत्वावधान में विश्व सिकल सेल दिवस 19 जून को राज्यस्तरीय जागरूकता मेगा इंवेट का आयोजन होगा। माणिक्यलाल वर्मा आदिम जाति शोध एवं प्रशिक्षण संस्थान के निदेशक ओपी जैन ने बताया कि भारत सरकार द्वारा वर्ष 2047 तक सिकल सेल एनीमिया रोग के उन्मूलन का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। यह एक अनुवांशिक रोग है जिसमें लाल रक्त कोशिकाएँ अर्धचंद्राकार (हंसिया के…
Read More
पीएचईडी मंत्री ने ली संभाग स्तरीय अधिकारियों की बैठक

पीएचईडी मंत्री ने ली संभाग स्तरीय अधिकारियों की बैठक

जल से जुड़ी योजनाओं की जानी प्रगति, अधिकारियों को दिए निर्देश उदयपुर, 11 जून। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी एवं भू-जल विभाग (च्भ्म्क्) के मंत्री श्री कन्हैयालाल बुधवार को अल्प प्रवास पर उदयपुर आए। इस दौरान उन्होंने पटेल सर्किल स्थित पीएचईडी अतिरिक्त मुख्य अभियंता कार्यालय सभागार में उदयपुर एवं बांसवाड़ा संभाग के विभागीय अधिकारियों की संभाग स्तरीय समीक्षा बैठक ली। इस दौरान उन्होंने जल जीवन मिशन, समर कंटीजेंसी कार्य, बजट घोषणाओं और अन्य योजनाओं की जिलेवार प्रगति की विस्तार से समीक्षा की। हैंडपंप और ट्यूबवेल निर्माण कार्यों को समय पर पूर्ण करने के निर्देश : बैठक में मंत्री श्री कन्हैयालाल ने स्पष्ट…
Read More
धक्का मुक्की कर मारपीट करने का मामला दर्ज 

धक्का मुक्की कर मारपीट करने का मामला दर्ज 

(प्रतीक जैन)  खेरवाड़ा, उपखंड नयागांव के पाटिया थाना क्षेत्र में गुड़ा निवासी काली देवी पत्नी पूजा गमेती जाति भील उम्र 60 वर्ष ने प्रकरण दर्ज कराया कि रामलाल पुत्र दला पांडोर, कृष्ण लाल पुत्र रामा पांडोर, संजय पुत्र रामा पांडोर निवासी बोस लाठी ने बोसलाठी गांव में प्रार्थीया के पुत्र अशोक के साथ धक्का मुक्की करते हुए गाली गलौच कर रहे थे जिस पर वह बीच बचाव करने के लिए आई और तीनों आरोपियों को समझाने लगी परंतु तीनों आरोपियों ने उसके साथ भी धक्का मुक्की कर मारपीट कर दी जिससे उसके शरीर पर चोट पहुंची और वह घायल हो…
Read More
error: Content is protected !!