राजस्थान के यशस्वी पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का डबोक एयरपोर्ट पर उदयपुर देहात जिला कांग्रेस द्वारा स्वागत किया गया

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें
उदयपुर। 12 जून। राजस्थान के यशस्वी पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का डबोक एयरपोर्ट पर उदयपुर देहात जिला कांग्रेस कार्यकताओं द्वारा स्वागत किया गया। उदयपुर देहात जिला कांग्रेस प्रवक्ता डॉ संजीव राजपुरोहित ने बताया कि आज प्रातः डबोक एयरपोर्ट पर आए प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का उदयपुर देहात जिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों द्वारा स्वागत किया गया।
स्वागत करने वालों में एआईसीसी सदस्य दिनेश खोड़निया, लोकसभा प्रत्याशी ताराचंद मीणा, पीसीसी उपाध्यक्ष हीरा लाल दरांगी, पूर्व मंत्री डॉ मांगी लाल गरासिया, पीसीसी सदस्य सुरेश सुथार सहित कई पदाधिकारी एवम कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
उदयपुर देहात जिला कांग्रेस अध्यक्ष कचरू लाल चौधरी उनके बहनोई का अहमदाबाद में निधन होने के कारण एयरपोर्ट नहीं आ सके।
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!