उदयपुर। श्री एकलिंग नाथ राष्ट्रीय सेवा संगठन की महिला इकाई द्वारा खेलकूद प्रतियोगिता एवं सावन उत्सव का आयोजन बुधवार को बड़ा हवाला स्थित सांस्कृतिक स्रोत एवं प्रशिक्षण केन्द्र में उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य महिला कार्यकर्ताओं का सम्मान, नई महिला कार्यकारिणी का परिचय तथा संगठनात्मक गतिविधियों को नई ऊर्जा प्रदान करना रहा।
संगठन के संस्थापक अध्यक्ष आकाश बागड़ी ने बताया कि कार्यक्रम में महिला इकाई की सभी कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर नई महिला कार्यकारिणी की परिचयात्मक बैठक आयोजित कर संगठन की भावी गतिविधियों पर चर्चा की गई। साथ ही महिलाओं ने खो-खो, दौड़, कबड्डी सहित विभिन्न पारंपरिक खेलों में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।प्रतियोगिताओं में खो-खो में सारिका, रेखा खटीक एवं रेखा देवासी, दौड़ प्रतियोगिता में हीरल, मंशा खटीक एवं अंकुर झाला तथा कबड्डी में अनिता पालीवाल विजेता रहीं। विजेताओं का सम्मान कर उन्हें बधाई दी गई। आकाश बागड़ी ने कहा कि समाज के विकास में महिलाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने महिलाओं से आत्मनिर्भर बनने, अपने नेतृत्व कौशल को विकसित करने तथा सामाजिक सेवा के कार्यों में सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संगठन महिला सशक्तिकरण और सामाजिक जागरूकता के लिए निरंतर कार्य करता रहेगा।
कार्यक्रम का संचालन एवं खेल प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन प्रदेश अध्यक्ष शिवानी त्रिवेदी, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रियंका गर्ग, जिला अध्यक्ष निर्मला कुंवर, जिला उपाध्यक्ष चंदा शर्मा, जिला सचिव लक्ष्मी साहू एवं ज्योति वैष्णव तथा कार्यकारिणी सदस्य रेखा ठाकर, सारिका सालवी, निक्की कोईवल, वर्षा कोतवाल एवं राधा सालवी की देखरेख में संपन्न हुआ।
श्री एकलिंग नाथ संगठन की महिला खेलकूद प्रतियोगिता व सावन उत्सव उमंग के साथ संपन्न, संगठनात्मक एकजुटता पर चर्चा हुई
