कैमरा शॉप में लाखों की सेंधमारी, दीवार में छेद कर चोर ले उड़े महंगे कैमरे
उदयपुर, 23 जुलाई : गुलाबबाग रोड स्थित शहर की नामी कैमरा शॉप 'स्नैप एंड विजन' में बीती रात बड़ी सेंधमारी की वारदात सामने आई है। चोरों ने पूरी योजना के तहत दुकान में सेंध लगाकर लाखों रुपये मूल्य के कैमरे और डिजिटल उपकरण चुरा लिए। इस घटना से आसपास के व्यापारियों में भय का माहौल है। पुलिस के अनुसार चोरों ने सीधे दुकान में घुसने के बजाय पास की 'कृष्णा इंजीनियरिंग वर्क्स' नामक दुकान में पहले सेंध लगाई। इसके बाद उस दुकान की दीवार में छेद करके 'स्नैप एंड विजन' तक पहुंचे। चोरों ने बड़ी चालाकी से महंगे कैमरे, लेन्स,…
