सुरों की मंडली द्वारा “एक शाम मुकेश के नाम” कार्यक्रम का भव्य आयोजन
उदयपुर। सुरों की मंडली द्वारा पार्श्वगायक स्व. मुकेश चंद्र माथुर की जन्म जयंती की पूर्व संध्या पर “एक शाम मुकेश के नाम” कार्यक्रम का भावपूर्ण आयोजन किया गया। संस्थापक मुकेश माधवानी ने बताया की कार्यक्रम का शुभारंभ वरिष्ठ संगीत साधक श्री बृजलाल जी सोनी, मधुसूदन थानवी एवं कार्यक्रम संयोजक कैलाश केवलिया द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। सरस्वती वंदना श्रीमती नूतन वेदी द्वारा प्रस्तुत की गई। कार्यक्रम में स्व. मुकेश जी को श्रद्धांजलि स्वरूप उनके कालजयी गीतों को सुर साधकों ने अपनी भावपूर्ण प्रस्तुतियों से जीवंत कर दिया संदीप शर्मा ने “जाने कहां गए वो दिन” गीत से कार्यक्रम…
