महिलाओं में कैंसर जागरूकता को लेकर हेल्थ अवेयरनेस प्रोग्राम आयोजित
ब्रेस्ट एवं सर्वाइकल कैंसर की समय पर पहचान और रोकथाम पर विशेषज्ञों ने दिया जोर उदयपुर। महिलाओं के स्वास्थ्य एवं कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से होटल रघु महल, उदयपुर में विशेष हेल्थ अवेयरनेस प्रोग्राम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन केडी हॉस्पिटल, अहमदाबाद के सहयोग से बिजनेस सर्किल इंटरनेशनल (बीसीआई) एवं फिनब्रेला द्वारा किया गया। कार्यक्रम में ब्रेस्ट कैंसर, सर्वाइकल कैंसर एवं एपिलेप्सी जैसे महत्वपूर्ण स्वास्थ्य विषयों पर विशेषज्ञ चिकित्सकों ने विस्तार से जानकारी साझा की और लोगों को समय पर जांच, सही उपचार तथा स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने का संदेश दिया। कार्यक्रम में डॉ.…
