Udaipur News

हर आत्मा परमात्मा बने, करुणा और अपनत्व का भाव जगाना ही जीवन का उद्देश्यःसाध्वी विद्युत प्रभा

हर आत्मा परमात्मा बने, करुणा और अपनत्व का भाव जगाना ही जीवन का उद्देश्यःसाध्वी विद्युत प्रभा

सूरजपोल दादावाड़ी में आध्यात्मिक चातुर्मास की धर्मसभा, परिवार और समाज के प्रति जिम्मेदारियों का कराया बोध उदयपुर, 9 अगस्त। सूरजपोल स्थित दादावाड़ी में चल रहे आध्यात्मिक चातुर्मास के तहत रविवार को खरतरगच्छ की विदुषी साध्वी रत्ना एवं प्रवचन प्रभाविका प.पू. डॉ. विद्युत प्रभा श्रीजी म.सा. ने धर्मसभा में भगवान महावीर के जीवन दर्शन को समझाते हुए कहा कि प्रत्येक आत्मा में परमात्मा बनने की क्षमता है। जीवन का उद्देश्य केवल स्वयं की उन्नति नहीं, बल्कि प्रत्येक जीव के प्रति करुणा, अपनत्व और सद्भाव का भाव जागृत करना होना चाहिए। साध्वीश्री ने कहा कि भगवान महावीर ने अपने 25वें भव में…
Read More
नवकार महामंत्र में अनंत ऊर्जा समाहितःडॉ. सुरेंद्र मुनि

नवकार महामंत्र में अनंत ऊर्जा समाहितःडॉ. सुरेंद्र मुनि

उदयपुर, 9 अगस्त। देवेंद्र धाम में चल रहे चातुर्मासिक प्रवचन के दौरान डॉ. सुरेंद्र मुनि ने नवकार महामंत्र की महिमा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नवकार महामंत्र किसी जाति अथवा संप्रदाय विशेष का नहीं, बल्कि समस्त मानव समाज के कल्याण का महामंत्र है। इसमें व्यक्ति विशेष के नाम का उल्लेख न होकर भगवान महावीर ने ज्ञानी एवं साधक आत्माओं के अनंत गुणों को नमन करने की प्रेरणा दी है। उन्होंने कहा कि नवकार महामंत्र के पांच पदों में अरिहंत, सिद्ध, आचार्य, उपाध्याय और साधु-संतों के गुणों को नमन किया गया है। यह महामंत्र मनुष्य को अहंकार से दूर कर…
Read More
एआई का नया दौरःव्यापारी, करदाता और कर विशेषज्ञ बदले काम करने का तरीका

एआई का नया दौरःव्यापारी, करदाता और कर विशेषज्ञ बदले काम करने का तरीका

पेशेवरों ने एआई से ड्राफ्टिंग, फ्रॉड डिटेक्शन और स्मार्ट ऑडिटिंग के गुर सीखे कर उदयपुर। उदयपुर टैक्स बार एसोसिएशन के तत्वावधान में यूसीसीआई भवन में ष्‘टैक्सेशन, असेसमेंट व बिजनेस ऑपरेशंस में एआई “ विषय पर आयोजित एक दिवसीय विशेष कार्यशाला सफलतापूर्वक संपन्न हुई। एसोसिएशन के अध्यक्ष सीए दीपक एरन ने बताया कि कार्यशाला के मुख्य वक्ता एवं जयपुर के एआई विशेषज्ञ सीए रोहित प्रधान ने सत्र का संचालन करते हुए विभिन्न कर कानूनों के अंतर्गत कानूनी ड्राफ्टिंग, टैक्स नोटिस के सटीक उत्तर तैयार करने, व्यापक डेटा विश्लेषण तथा वित्तीय ऑडिटिंग में एआई टूल्स के व्यावहारिक उपयोग की बारीकियों से रूबरू…
Read More
मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करवाने की राजस्थान सरकार की मंशा ही नहीं – रघुवीर सिंह मीणा

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करवाने की राजस्थान सरकार की मंशा ही नहीं – रघुवीर सिंह मीणा

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने को लेकर संघर्ष करेंगे - ताराचंद मीणा "विश्व आदिवासी दिवस" एवं "अगस्त क्रांति दिवस" पर उदयपुर देहात एवं शहर जिला कांग्रेस ने कार्यक्रम किया उदयपुर। 9 अगस्त। "विश्व आदिवासी दिवस" एवं "अगस्त क्रांति दिवस" पर उदयपुर देहात एवं शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा विशाल कार्यक्रम कर मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की माँग करी गई। कार्यक्रम संयोजक ताराचंद मीणा ने बताया कि इस अति महत्वपूर्ण कार्यक्रम को लेकर उदयपुर देहात एवं शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा विगत कई दिनों से तैयारियां चल रही थी। इस अवसर पर उदयपुर देहात जिला कांग्रेस…
Read More
भारत विकास परिषद, चेतक शाखा का वन भ्रमण कार्यक्रम संपन्न

भारत विकास परिषद, चेतक शाखा का वन भ्रमण कार्यक्रम संपन्न

- 500 बीज गेंद फेंककर किया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प उदयपुर, 9 अगस्त।  भारत विकास परिषद, चेतक शाखा की ओर से रविवार को वन भ्रमण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सदस्यों ने सहभागिता कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। भारत विकास परिषद चेतक शाखा के अध्यक्ष रजनीकांत मनावत ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान मायरा की पहाडिय़ों तथा माता जी के मंदिर के आसपास की पहाडिय़ों पर लगभग 500 बीज गेंद फेंकी गईं। संस्था ने बताया कि शीघ्र ही ये बीज गेंद पौधों और वृक्षों का रूप लेकर क्षेत्र को हरा-भरा करेंगी।  इस अवसर पर…
Read More
महाविद्या महापूजन में गूंजे मंत्रोच्चार, सैकड़ों श्रावक-श्राविकाओं ने लिया धर्मलाभ

महाविद्या महापूजन में गूंजे मंत्रोच्चार, सैकड़ों श्रावक-श्राविकाओं ने लिया धर्मलाभ

नव्यकीर्ति महाराज ने कहा—धर्म, साधना और सदाचार से ही मिलती है आत्मिक शांति उदयपुर। श्री श्वेतांबर मूर्तिपूजक जैन समाज के तत्वावधान में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में साधु-साध्वीवृंद के सान्निध्य में आध्यात्मिक प्रवचन, महापूजन एवं धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुए। कार्यक्रम में मुनिराज नव्यकीर्ति महाराज, दिव्यप्रसन्न कीर्ति महाराज, मुनि सुव्रत स्वामी एवं साध्वी जिनशया सहित साधु-साध्वीवृंद का सान्निध्य प्राप्त हुआ। कार्यक्रम के दौरान मुनि सुव्रत स्वामी महाविद्या असम महापूजन अनुष्ठान विधि-विधान एवं श्रद्धा के साथ संपन्न हुआ। शतावधानी दिव्यप्रसन्न कीर्ति महाराज ने मंत्रोच्चार के साथ शनि ग्रह की शांति के लिए विशेष विधान करवाया। अनुष्ठान में सैकड़ों श्रावक-श्राविकाओं ने श्रद्धापूर्वक भाग लेकर…
Read More
विद्यार्थियों को कृषि उद्यमिता के माध्यम से राष्ट्र निर्माण का संदेश-डॉ. प्रताप सिंह

विद्यार्थियों को कृषि उद्यमिता के माध्यम से राष्ट्र निर्माण का संदेश-डॉ. प्रताप सिंह

दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन एग्रीविजन-2026 का समापन समारोह उदयपुर, 09 अगस्त 2026। एग्रीविजन-2026 के द्वितीय उत्तर-पश्चिम क्षेत्र सम्मेलन का दूसरा दिन विभिन्न ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायी सत्रों के साथ सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। सम्मेलन के माध्यम से विद्यार्थियों को कृषि क्षेत्र में नवाचार, उद्यमिता और राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका को लेकर मार्गदर्शन प्रदान किया गया। दूसरे दिन श्री अश्विनी शर्मा ने वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए वंदे मातरम् के ऐतिहासिक एवं राष्ट्रीय महत्व पर अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि वंदे मातरम् केवल एक गीत नहीं, बल्कि देश और राष्ट्र के लिए कार्य करने की…
Read More
घाटा वाली माताजी मंदिर से ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत नशा छोड़ो-दूध पियो अभियान शुरू

घाटा वाली माताजी मंदिर से ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत नशा छोड़ो-दूध पियो अभियान शुरू

-सैकड़ों युवाओं ने हस्ताक्षर कर नशे से दूर रहने का लिया संकल्प’’ उदयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ संकल्प अभियान के संदेश को आगे बढ़ाते हुए न्यू विजन संस्थान के तत्वावधान में श्री राधे कृष्ण फाउंडेशन की ओर से ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत रविवार को घाटा वाली माताजी मंदिर परिसर से ‘नशा छोड़ो-दूध पियो’ अभियान की शुरुआत की गई। अभियान के दौरान मंदिर परिसर में पहुंचे लोगों को मिल्क रोज पिलाकर नशे से दूर रहने का संदेश दिया गया। वहीं सैकड़ों युवाओं ने बैनर पर हस्ताक्षर कर नशा नहीं करने और दूसरों को भी नशे…
Read More
सगस जी, कल्लाजी बावजी के जन्मोत्सव पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में 204 यूनिट रक्तदान एवं ध्वजारोहण कार्यक्रम हुआ

सगस जी, कल्लाजी बावजी के जन्मोत्सव पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में 204 यूनिट रक्तदान एवं ध्वजारोहण कार्यक्रम हुआ

उदयपुर, 9 अगस्त, श्री सगस जी कल्याण शक्तिपीठ जोग पोल  मंडी की  नाल उदयपुर में सगस  जी एवं कल्लाजी बावजी का जन्मोत्सव 20 एवं 21 अगस्त को श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ मनाया जाएगा. बावजी  के जन्मोत्सव के उपलक्ष में 9 अगस्त को स्वैच्छिक  रक्तदान शिविर में 204 युवाओं एवं महिलाओं ने रक्तदान किया.  मंदिर के सेवक राजेंद्र सेन ने  बताया की  सगस  जी एवं श्री कल्लाजी बावजी के 20 एवं 21 अगस्त को जन्मोत्सव के उपलक्ष में श्री सगस जी कल्याण शक्तिपीठ जोगपोल मंडी की नाल में महंत मीठालाल चित्तौड़ा एवं कल्लाजी के गादी पति सुशील चित्तौड़ा के…
Read More
उदयपुर देहात एवं शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित किए जाने की मांग को लेकर महामहिम राष्ट्रपति महोदया को ज्ञापन दिया

उदयपुर देहात एवं शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित किए जाने की मांग को लेकर महामहिम राष्ट्रपति महोदया को ज्ञापन दिया

उदयपुर। उदयपुर देहात जिला कांग्रेस अध्यक्ष रघुवीर सिंह मीणा एवं उदयपुर शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष फतह सिंह राठौड़ के नेतृत्व में आज मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित किए जाने की मांग को लेकर महामहिम राष्ट्रपति महोदया को ज्ञापन सौंपा। उदयपुर देहात जिला कांग्रेस अध्यक्ष रघुवीर सिंह मीणा ने बताया कि मानगढ़ धाम राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र इन चार राज्यों के आदिवासी समाज की साझा विरासत है। उनकी पावन स्मृति में मानगढ़ धाम को विकसित करने एवं राष्ट्रीय महत्व देने के संबंध में वर्ष 2022 में बांसवाड़ा दौरे के दौरान प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने राजस्थान, गुजरात,…
Read More
error: Content is protected !!