घाटावाला माताजी ट्रस्ट ने विहिप पदाधिकारियों का किया स्वागत

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

उदयपुर। घाटावाली माता जी मंदिर ट्रस्ट देबारी की ओर से विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल उदयपुर महानगर की नव मनोनीत कार्यकारिणी के स्वागत में अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर विहिप टोली ने उपाध्यक्ष विनोद चित्तौड़ा के नेतृत्व में ट्रस्ट के अध्यक्ष किशोर सिंह के साथ घाटावाली माता जी के दर्शन कर आशीर्वाद लिया।
विश्व हिन्दू परिषद टोली ने मंदिर ट्रस्ट टीम से शहर के विभिन्न मठ-मंदिरो के सुरक्षा और ंसंरक्षण पर विस्तृत चर्चा की और सदैव सहयोग का आश्वासन दिया।
कार्यक्रम में मंदिर ट्रस्ट के महामंत्री नाहरसिंह, कोषाध्यक्ष अर्जुन सिंह सहित अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर
सहमंत्री गजेंद्रसिंह, धर्म प्रसार के संजय बोड़ा, बजरंग दल महानगर संयोजक अजय सालवी, समस्त नवीन टोली एव झामेश्वर प्रखंड के अध्यक्ष प्रताप सिंह टोली सहित उपस्थित रहे।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!