तीसरी मंजिल से गिरने पर महिला की मौत
उदयपुर, 7 सितंबर : शहर के धानमंडी थाना क्षेत्र स्थित सुथारवाड़ा इलाके में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ। किराए के मकान में रहने वाली लक्ष्मी देवी असरमा साहू पत्नी नारायण लाल साहू की तीसरी मंजिल से गिरकर मौत हो गई। जानकारी के अनुसार लक्ष्मी देवी किसी काम से छत पर गई थीं। इसी दौरान उनका पैर फिसल गया और वे नीचे आ गिरीं। गिरने के बाद महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं। स्थानीय लोगों ने तुरंत उन्हें महाराणा भूपाल चिकित्सालय पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। लक्ष्मी देवी अपने पीछे दो बेटियों…
