स्वरांजलि म्यूजिक ग्रुप ने स्व0 मुकेश की याद में आयोजित किया- “एक प्यार का नगमा…” कार्यक्रम

उदयपुर शहर के स्वरांजलि म्यूजिक ग्रुप ने रविवार को सेक्टर 14 स्थित मंगल व्यू रिसोर्ट में बॉलीवुड के मशहूर गायक स्व0 मुकेश की याद में तराने छेड़ कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी
 
ग्रुप के संस्थापक विकास स्वर्णकार और कार्यक्रम संयोजक योगेश उपाध्याय ने बताया की स्वर्गीय मुकेश की पुण्यतिथि 27 अगस्त को थी, पर स्वरांजलि ग्रुप द्वारा रविवार को उनकी याद में एक प्यार का नगमा… कार्यक्रम आयोजित कर मुकेश के नगमें गाकर उनकी यादें ताजा की
 
कार्यक्रम की अध्यक्षता मोहन सोनी सेवानिवृत्त तहसीलदार ने की, वही मुख्य अतिथि के रूप में डॉक्टर महामाया प्रसाद चौबीसा ने शिरकत की 
 
कार्यक्रम की शुरुआत नूतन बेदी की सरस्वती वंदना के साथ हुई उसके पश्चात गजेंद्र सोनी ने जीना यहां मरना यहां…. सुशील वैष्णव ने एक दिन बिक जाएगा माटी के मोल… धर्मेंद्र वैष्णव ने संसार है एक नदिया…. नूतन बेदी ने मैं पल दो पल का शायर हूं…. और रामप्रताप सोनी ने चल अकेला चल अकेला…. गाने गाकर मानो जिंदगी जीने का आत्मबोध करवा दिया
 
इसके पश्चात दिव्या सारस्वत ने सुहानी चांदनी रातें ….विकास स्वर्णकार ने चंदन सा बदन …. बालेश गोड़ ने दो कदम तुम भी चलो…. संजय कोडली ने ये मेरा दीवानापन है…. भगवती लाल सालवी ने गोरे गोरे चांद से मुख पर….. और निखिल माहेश्वरी ने तारों में सजके….. गाने गाकर मुकेश की गुजरे जमाने की यादें ताजा करवा दी
 
कार्यक्रम को आगे बढ़ते हुए नेहा वैष्णव ने महबूब मेरे …..योगेश उपाध्याय ने जाने कहां गए वो दिन…. मोहित माथुर ने जो तुमको हो पसंद ….अरुण चौबीसा ने दोस्त दोस्त ना रहा….. जेपी जोशी ने डम डम डिगा डिगा…. गौरव सोनी ने मैं तेरे लिए ही सात रंग के….. गाकर दर्शकों को तालियां बजाने के लिए मजबूर कर दिया
 
इसी क्रम में मोहन सोनी ने हम छोड़ चले हैं महफिल में…. महेंद्र सिंह चौधरी ने जिस गली में तेरा घर ना हो … उमेश माली ने कहीं दूर जब दिन ढल जाए….  पुष्कर नायक ने सजन रे झूठ मत बोलो….. सुरेश जी थापा ने कभी-कभी मेरे दिल में ….. कमल जुनेजा ने चांद आहें भरेगा ….. और सुरेंद्र दत्त ने माझी नैया ढूंढे किनारा ….. गाकर मुकेश को अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की
 
कार्यक्रम के अंत में गोपाल गोठवाल ने किसी की मुस्कुराहटों पर …. क्षितिज चुलेट ने ओह रे ताल मिले नदी के जल में….चंदा सोनी ने फूल तुम्हें भेजा है खत में…. अंबालाल साहू ने दीवानों से यह मत पूछो….. और पंकज आर्य ने चांद सी महबूबा हो….गाकर कार्यक्रम की इतिश्री की
 
कार्यक्रम के बीच में मुकेश के जीवन से संबंधित कई प्रश्न पूछे गए और सही और शीघ्र उत्तर देने वाले प्रतिभागियों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया, जिनमे महेंद्र सिंह चौधरी, रामप्रताप सोनी, संजय कोडली, क्षितिज चूलेटऔर मोहित माथुर विजेता रहे
 
कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों द्वारा अपनी सर्वोत्तम प्रस्तुति देने के लिए स्वरांजलि परिवार की ओर से प्रमाण पत्र देकर नवाजा गया
 
कार्यक्रम समाप्ति पर सभी ने दोपहर के भोजन का आनंद लिया
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!