निःशुल्क करिअर मार्गदर्शन एवं महा-संगोष्ठी
उदयपुर, 08 सितम्बर। ब्रह्म समाज के वैश्विक संगठन विप्र फाउंडेशन द्वारा सम्पूर्ण विप्र समाज के विद्यार्थियों लिए निर्मित जयपुर में क्षिप्रा पथ, मानसरोवर स्थित परशुराम ज्ञानपीठ का गत 06 सितम्बर 2025 को उद्घाटन राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री भजनलाल जी शर्मा के कर-कमलों द्वारा सम्पन्न हुआ। शिक्षा, रोजगार एवं प्रतियोगी परीक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. एच. आर. दवे ने बताया कि इस 6 मंजिले भवन के भव्य उद्घाटन के पश्चात अब इस भवन के उद्देश्यों के अनुरूप विप्र विद्यार्थियों की आईएएस एवं आरएएस जैसी उच्च स्तरीय प्रतियोगी परीक्षा में सफलता सुनिश्चित करने हेतु एक विशाल सेमिनार आयोजित किया जा रहा है। सर्व ब्राह्मण समाज के…
