Udaipur News

कार की टक्कर से बाइक चालक की दर्दनाक मौत

कार की टक्कर से बाइक चालक की दर्दनाक मौत

उदयपुर। जिले के गोगुंदा क्षेत्र में मोडी तुला रोड परमारुवास के पास आपनणा जी बावजी मंदिर के सामने गुरुवार कार की टक्कर से बाइक चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। युवक की पांच माह पहले ही विवाह हुआ था। युवक की मौत की सूचना के बाद से विवाहिता का रो रो कर बुरा हाल हो रहा है वहीं परिवार में दुख का पहाड टूट पडा है। पुलिस के अनुसार राठौडों का गुडा छिपाला निवासी 25 वर्षीय अंबू सिंह पुत्र दौलत सिंह बाइक पर तुला से अपने गांव लौट रहा था। तभी रास्ते में तेज गति से आ…
Read More
एमबी चिकित्सालय में पोपाबाई का राज, तिमारदार परेशान

एमबी चिकित्सालय में पोपाबाई का राज, तिमारदार परेशान

उदयपुर। संभाग के सबसे बडे महाराणा भूपाल राजकीय चिकित्सालय में पोपाबाई का राज चला रहा है। चिकित्सालय में रोगी का उपचार करवाने जाने वाले परिजनों को यहां के स्टॉफकर्मियों की अभर्द्रता का सामना करना पडता है। जब परिजनों नाराजगी जताता है तो पूरा चिकित्सालय स्टॉफ आंदोलन और हडताल की धमकियां देकर सरकार, प्रशासन और रोगियों को परेशान पर उतारु हो जाता है। हुआं यूं कि भीलवाडा जिले से एक गंभीर रोगी का इलाज करवाने के लिए उसे लेकर परिजन एमबी चिकित्सालय पहुंचे जहां रजिस्ट्रेशन काउंटर पर पर्ची करवाई। रोगी के परिजन का आरोप है कि पर्ची बनवाने के बाकायदा उपस्थित…
Read More
देबारी क्षेत्र में स्थानीय युवाओं एवं श्रमिकों के हकों की आवाज बुलंद

देबारी क्षेत्र में स्थानीय युवाओं एवं श्रमिकों के हकों की आवाज बुलंद

उदयपुर। हिंदुस्तान जिंक देबारी क्षेत्र में कार्यरत ठेका कंपनियों द्वारा स्थानीय युवाओं एवं श्रमिकों के साथ हो रहे कथित शोषण, वेतन विसंगतियों एवं रोजगार में भेदभाव के विरोध में स्थानीय रोजगार सेवा समिति ने जिला प्रशासन, विधायक ओर जिंक प्रबंधन को ज्ञापन सौंपकर तत्काल कार्रवाई की मांग की है। समिति ने आरोप लगाया कि क्षेत्र के स्थानीय युवाओं को रोजगार में प्राथमिकता नहीं दी जा रही है तथा बाहरी श्रमिकों को अधिक अवसर दिए जा रहे हैं। साथ ही श्रमिकों को कम वेतन, अनियमित भुगतान एवं श्रम कानूनों के अनुरूप सुविधाएं नहीं मिलने से उनमें भारी आक्रोश व्याप्त है। समिति…
Read More
अघोषित विद्युत कटौती से आमजन हो रहे परेशान

अघोषित विद्युत कटौती से आमजन हो रहे परेशान

उदयपुर। भीषण गर्मी के दौरान बिना सूचना हो रही कटौती एवं ओवर लोडिंग से आम जन को हो रही परेशानी के सम्बन्ध में गुरुवार को उदयपुर शहर कांग्रेस कमेटी पर्यावरण प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष प्रतीक नागर निवर्तमान पार्षद गौरव प्रताप सिंह, कांग्रेस के पूर्व सेवादल जिला अध्यक्ष कौशल आमेटा के नेतृत्व में संभागीय उच्च अधिकारी के नाम विद्युत विभाग गुलाब बाग ऑफिस में ज्ञापन दिया गया। प्रतीक नागर ने बताया कि अभी उदयपुर में गर्मी का तापमान 42 डिग्री से ऊपर है जिस से आमजन का हाल बेहाल है। उस पर बिना सूचना के बिजली कटौती से आन जन बहुत…
Read More
जनगणना 2027 के प्रति छात्र एवं छात्राओं को किया जागरूक

जनगणना 2027 के प्रति छात्र एवं छात्राओं को किया जागरूक

“सही जनगणना से ही मजबूत होगी विकास योजनाओं की नींव” कोटा, 14 मई। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार के केंद्रीय संचार ब्यूरो क्षेत्रीय कार्यालय कोटा द्वारा आज गुरुवार को मां भारती शिक्षण प्रशिक्षण संस्थान, विवेकानंद नगर, कोटा में “जनगणना 2027 : जागरूक नागरिक, सशक्त भारत” विषय पर जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बीएड एवं एसटीसी के छात्र एवं छात्राओं को जनगणना के महत्व, उसकी प्रक्रिया तथा नागरिक सहभागिता की आवश्यकता के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संस्थान की प्राचार्य श्रीमती कंचन गोयल ने कहा कि जनगणना केवल आंकड़ों का संग्रह नहीं, बल्कि…
Read More
बिरसा मुंडा जी की 150वीं जयंती वर्ष पर जनजाति सांस्कृतिक समागम 24 मई को दिल्ली में, देश भर से डेढ लाख लोग आएंगे

बिरसा मुंडा जी की 150वीं जयंती वर्ष पर जनजाति सांस्कृतिक समागम 24 मई को दिल्ली में, देश भर से डेढ लाख लोग आएंगे

जनजाति समाज राजधानी दिल्ली में इतनी बड़ी संख्या में पहली बार एकत्रित होगा: सांसद रावत उदयपुर। जनजाति सांस्कृतिक समागम 2026 24 मई को महान जननायक भगवान बिरसा मुंडा जी की 150वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में नई दिल्ली के लाल किला मैदान में आयोजित किया जाएगा। भगवान बिरसा मुंडा भारत में स्वतंत्रता, सांस्कृतिक अस्मिता और सामुदायिक चेतना के प्रतीक रहे हैं। राष्ट्रीय सह संयोजक डॉ राजकिशोर हांसदा ने बताया कि यह समागम एक ऐतिहासिक राष्ट्रीय आयोजन के रूप में परिकल्पित है। इस कार्यक्रम में देशभर की 500 से अधिक जनजातियों के डेढ़ लाख प्रतिभागियों की उपस्थिति संभावित है। यह सब…
Read More
डॉ. नुरुद्दीन बोहरा ने पीडीसीईटी  2026 में हासिल की ऑल इंडिया 63वीं रैंक

डॉ. नुरुद्दीन बोहरा ने पीडीसीईटी  2026 में हासिल की ऑल इंडिया 63वीं रैंक

उदयपुर. उदयपुर  के युवा एवं प्रतिभाशाली चिकित्सक डॉ. नूरुद्दीन बोहरा ने पीडीसीईटी परीक्षा 2026 में अखिल भारतीय स्तर पर 63वीं रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। यह परीक्षा चिकित्सा क्षेत्र की प्रतिष्ठित एवं चुनौतीपूर्ण परीक्षाओं में मानी जाती है, जिसमें कुल उपलब्ध सीटों की तुलना में लगभग चार गुना अधिक अभ्यर्थी सम्मिलित हुए थे। ऐसे प्रतिस्पर्धात्मक माहौल में हासिल की गई यह सफलता डॉ. बोहरा की मेहनत, अनुशासन, समर्पण एवं चिकित्सा क्षेत्र के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है। डॉ. बोहरा वर्तमान में शाहपुरा के कृष्णा हॉस्पिटल में फैमिली फिजिशियन के रूप में कार्यरत हैं। इससे पूर्व…
Read More
ग्राम विकास रथ दे रहे जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी

ग्राम विकास रथ दे रहे जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी

बड़गांव पहुंचा विकास रथ, लोगों ने दिखाया उत्साह उदयपुर. 14 मई। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देशन में प्रदेशभर के ग्रामीण विधानसभा क्षेत्रों में ग्राम विकास रथ यात्रा के माध्यम से आमजन को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान कर जागरूक किया जा रहा है। इसी क्रम में बड़गांव पंचायत मुख्यालय पहुंचने पर ग्रामीणों ने ग्राम विकास रथ का स्वागत किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित प्रमोद सामर ने कहा कि पात्र लोग जानकारी के अभाव में राजकीय योजनाओं के लाभ से वंचित रह जाते हैं। योजनाओं की जानकारी उन लोगों तक पहुंचाने के उद्देश्य से…
Read More
मुश्किलों में भी मुस्कान बनाए रखे : प्रशांत अग्रवाल

मुश्किलों में भी मुस्कान बनाए रखे : प्रशांत अग्रवाल

उदयपुर,14 मई। नारायण सेवा संस्थान के सेवा महातीर्थ परिसर में आयोजित “अपनों से अपनी बात” कार्यक्रम में संस्थान अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल ने कहा कि जिंदगी कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, मुस्कान हर राह को आसान बना देती है। उन्होंने कहा कि हमारे दिव्यांग भाई-बहन जिस जीवटता, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच के साथ जीवन जी रहे हैं, वह पूरे समाज के लिए प्रेरणा है। उनकी मुस्कान हमें हर परिस्थिति में आगे बढ़ने का संदेश देती है। कार्यक्रम में देश के विभिन्न राज्यों से उपचार एवं पुनर्वास के लिए आए रोगियों और उनके परिजनों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। आत्मीय…
Read More
हिंदी साहित्य के दिग्गज जुटेंगे उदयपुर मेंःप्रो. आलमशाह खान स्मृति व्याख्यानमाला 17 मई को

हिंदी साहित्य के दिग्गज जुटेंगे उदयपुर मेंःप्रो. आलमशाह खान स्मृति व्याख्यानमाला 17 मई को

उदयपुर।प्रो.आलमशाह खान यादगार समिति की ओर से रविवार 17 मई को प्रो. आलमशाह खान स्मृति व्याख्यानमाला का आयोजन किया जाएगा। शास्त्री सर्कल स्थित आरटीडीसी कजरी होटल में आयोजित होने वाली इस विशेष साहित्यिक संगोष्ठी का विषय “हिंदीःकल और आज” रखा गया है। कार्यक्रम में देशभर के ख्यातनाम साहित्यकार, लेखक, आलोचक और शिक्षाविद भाग लेकर हिंदी साहित्य के बदलते स्वरूप और समकालीन परिदृश्य पर अपने विचार रखेंगे। कार्यक्रम की आमंत्रक तराना परवीन ने बताया कि इस व्याख्यानमाला में नई दिल्ली से केंद्रीय साहित्य अकादमी की पत्रिका “समकालीन भारतीय साहित्य” के संपादक एवं वरिष्ठ साहित्यकार  बलराम प्रेम नारायण मुख्य अतिथि के रूप…
Read More
error: Content is protected !!