विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

उदयपुर, 14 अगस्त। सदस्य सचिव राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देशों के क्रम में अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशनुसार शुक्रवार कोे जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं पैसिफिक लॉ स्कूल के संयुक्त तत्वावधान में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में एडीजे राहुल  चौधरी   के द्वारा विधि विद्यार्थीयों को विधि के विभिन्न आयाम, मूलभूत अधिकार एवं मूलभूत कर्तव्य, बच्चों के अधिकार, महिलाओं के अधिकार, दहेज प्रताड़ना, एसिड अटैक, घरेलु हिंसा, जबरन श्रम इत्यादि विषयों के बारे में विधिक जानकारी प्रदान की गई।
एडीजे राहुल  चौधरी  ने भारतीय न्याय संहिता, कानूनी सुरक्षा और अधिकारों को बताते हुए कहा कि महिला सशक्तिकरण के लिए महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना एवं शिक्षा और रोजगार के अवसरों के माध्यम से उन्हें अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाने हेतु सक्षम करना ही इन समस्याओं का समाधान है। विधि विद्यार्थियों के मध्य क्विज कॉम्पीटिशन का भी आयोजन करवाते हुए विभिन्न कानूनी जानकारियां प्रदान की गई।
इस अवसर पर डॉ. अनुराग मेहता (पैसिफिक लॉ स्कूल, प्रभारी डीन), डॉ. मंजू कुमावत (पैसिफिक लॉ स्कूल, प्रिंसिपल), डॉ. मनोज जोशी, डॉ. धु्रवल साह, डॉ. पूजा सिसोदिया, डॉ. भानुप्रिया कुमावत, कृपा जैन, प्रवीन कौशर, चिराग भट्टनागर, नीशीथ गोखरू उपस्थित रहे।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!