केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह शनिवार को उदयपुर में

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

उदयपुर, 14 अगस्त। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह दो दिवसीय प्रवास पर शनिवार रात उदयपुर पहुंचेंगे। केंद्रीय मंत्री की यात्रा के मद्देनजर जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन ने सभी तैयारियां पूर्ण कर ली हैं।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार केंद्रीय गृह मंत्री श्री शाह शनिवार, 15 अगस्त को रात्रि 9 बजे महाराणा प्रताप एयरपोर्ट डबोक पहुंचेंगे। वहां से सड़क मार्ग द्वारा उदयपुर पहुंच कर रात्रि विश्राम करेंगे। अगले दिन रविवार, 16 अगस्त को सुबह निम्बाहेड़ा पहुंच कर जे.के. सर्किल पर पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी की विशाल प्रतिमा का अनावरण करेंगे। कार्यक्रम के बाद श्री शाह दोपहर हेलीकॉप्टर से उदयपुर लौटेंगे और विशेष विमान से जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!