श्रद्धा, सेवा और उत्साह से सजा गोवर्धन गौशाला में “नोवा 56 भोग” महोत्सव
उदयपुर। गुरु कमल चंद्रोसन गो सेवा ट्रस्ट की ओर से संचालित 108 गौशालाओं में आयोजित किए जा रहे “छप्पन भोग सेवा प्रकल्प” के अंतर्गत आज गोवर्धन गौशाला, कुंतवास (भींडर) में “नोवा 56 भोग” कार्यक्रम श्रद्धा, उत्साह और भक्तिमय वातावरण के बीच सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में गांव के गौभक्तों ने पूरे जोश और आस्था के साथ भाग लेते हुए गौमाता की पूजा-अर्चना की तथा जयकारों के साथ छप्पन भोग अर्पित किया। ट्रस्ट के संस्थापक संजय जैन ने बताया कि कार्यक्रम में सभी गौभक्तों ने श्रमदान करते हुए एक-एक गौमाता को छप्पन भोग का प्रसाद ग्रहण कराया। इस दौरान 108 गौशालाओं में…
